traffic-awareness-campaign-organized-by-sonbhadra-police-traffic-information-given - Swatantra Prabhat

सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं को यातायात की दी गई जानकारी
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 05.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह एवं उ0नि0 यातायात सोनभद्र तीरथलाल द्वारा डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, चुर्क तिराहा, रॉबर्ट्सगंज में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अध्यापकगणों को यातायात नियमों के पालन तथा प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है तथा ऐसे मामलों में आमजन बिना किसी भय या संकोच के घायल व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। साथ ही योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रावधानों एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित हो।

सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।