वैभव बर्मा हत्या कांड का पीड़ित ओरूवार सीएम से मिला # कर्यवाई की मांग - Swatantra Prabhat

गोरखपुर ख़जनी वैभव वर्मा हत्याकांड: में आरोपियों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की मांग, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से मिला पीड़ित परिवार
जिला ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर)

गोरखपुर। जिले के बहुचर्चित वैभव वर्मा अपहरण एवं हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने अब आरोपियों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। हाटा विधायक मोहन वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने, फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी तथा आरोपियों की कथित अवैध संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की व्यापक जांच कराने की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि रुद्रपुर गांव निवासी वैभव वर्मा के अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना खजनी पर मुकदमा संख्या 239/2026 दर्ज है। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सर्वेश भट्ट उर्फ बिट्टू भट्ट समेत उसके परिवार के छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मामले का एक कथित मास्टरमाइंड आरोपी अभी भी फरार बताया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक न्याय अधूरा रहेगा।

प्रार्थना पत्र में विशेष रूप से मांग की गई है कि मुख्य आरोपी द्वारा गोरखपुर के डॉ. सी.बी. सिंह गली स्थित कथित अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की चल एवं अचल संपत्तियों, आय के स्रोतों तथा अन्य कथित अवैध गतिविधियों की भी गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परिवार का आरोप है कि यदि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क की जांच की जाती है तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस जघन्य हत्याकांड को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि विवेचना तेजी से पूरी हो सके और दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर जल्द न्याय दिलाने की मांग भी दोहराई गई है।

वैभव के पिता हनुमान वर्मा ने कहा कि उनका परिवार न्याय की उम्मीद में शासन और प्रशासन की ओर देख रहा है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने का साहस न कर सके। इस मांग को लेकर क्षेत्र में भी लोगों के बीच न्याय की आवाज लगातार बुलंद हो रही है।