KD Singh Stadium - Swatantra Prabhat

ऐतिहासिक आयोजन में 2,100 महिलाएं बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 3 अगस्त महिला सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक भव्य आयोजन 16 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। “घर-घर हरियाली” नामक इस कार्यक्रम में 2,100 महिलाएं एक मंच पर एकत्र होकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगी।

.कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि सभी प्रतिभागी पारंपरिक पीली साड़ी में उपस्थित होंगी। प्रत्येक महिला के हाथ में एक ओर तुलसी का पौधा और दूसरी ओर प्रज्वलित दीपक होगा। तुलसी पौधा हरियाली, स्वास्थ्य एवं प्रकृति संरक्षण का प्रतीक बनेगा, जबकि दीपक भारतीय संस्कृति, सकारात्मकता और जागरूकता का संदेश देगा। आयोजकों के अनुसार “घर-घर हरियाली” केवल एक रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने की पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व प्रसिद्ध समाज सेविका एवं महिला सशक्तिकरण की अग्रणी हस्ती

पुनीता भटनागर कर रही हैं। पिछले 45 वर्षों से महिलाओं और कारीगरों के उत्थान के लिए कार्यरत भटनागर ने हजारों महिलाओं को हस्तशिल्प प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया है। उनके प्रयासों से 20 हजार से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ चुकी हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन महिला एकता, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को नई ऊंचाई देगा। पुनीता भटनागर ने कहा कि “घर-घर हरियाली” अभियान का उद्देश्य केवल विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना नहीं, बल्कि हर परिवार को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में शामिल होकर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। आयोजकों को विश्वास है कि 2,100 महिलाओं की सामूहिक भागीदारी वाला यह आयोजन महिला शक्ति, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देगा।