Lok Sabha Elections 2024 - Swatantra Prabhat

मायावती ने जन सभा को किया संबोधित
हलिया।  मड़िहान तहसील इलाके के देवरी गांव में आयोजित जनसभा में पहुंची बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विरोधी दलों के बहकावे में न आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के शासनकाल में अपर कास्ट ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। विभिन्न पार्टियां किस्म किस्म के हथकंडे अपना रही है। साम, दाम, दंड व भेद अपना कर सत्ता हथियाने में लगी है। कहा कि विरोधी पार्टी हवा बनाने के लिए मीडिया सर्वे, ओपिनियन पोल का सहारा ले रहे हैं  पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि विभिन्न पार्टियों के जारी किए गए हवा हवाई सर्वे और वादों के भ्रम में न आये।

कहा कि यह पार्टिया चुनावी घोषणा पत्र तो जारी करती हैं पर उन पर काम नही करती। कहा कि चुनाव जीतने के बाद इनके वादों पर काम नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती। हम कहने में नहीं करने में बसपा विश्वास करती है । जिसका नकल कुछ पार्टियों करते हैं। उन्होंने कहां की गरीबों को कुछ राशन दिया जा रहा है। जिससे उनका स्थाई रूप से भला होने वाला नहीं है। मुफ्त राशन की आड़ में वोट लेने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि राशन सरकार अपनी जेब से नहीं दे रही है। वह आपके टैक्स से राशन दिया जा रहा है। इसमें भाजपा व आरएसएस की कोई भूमिका नहीं है कहा कि गरीबी को दूर करने के लिए हर हाथ को कम देने का काम बसपा ने अपने चार बार के कार्यकाल में किया है।

काफी वर्षों से बढ़ रही बेरोजगारी व महंगाई से जनता परेशान है। धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है । जिसे बसपा की सरकार केंद्र में आने के बाद उसे रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों की तरह समाज के लोगों को भत्ता न देकर रोजी-रोटी दिलाने का काम किया जाएगा उन्होंने समाज के लोगों को जारी हवा हवाई घोषणा पत्रों के भ्रम में नहीं आने को कहा। उन्होंने कहा कि हर हाल में विपक्षी पार्टियों को सत्ता में आने से रोकना है। जिन्हें वर्षों से आप आजमा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बसपा केंद्र की सरकार में आती है तो पूरे देश में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के साथ काम किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

सबके हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि उनके सपनों को पूरा करने का काम बसपा कर रही है । उन्होंने वोट वाले दिन बसपा के प्रत्याशियों को हाथी के सामने लगे बटन को दबाने का आह्वान किया। इस मीरजापुर लोकसभा प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी, भदोही लोकसभा प्रत्याशी हरि शंकर सिंह और राबर्ट्सगंज सोनभद्र के प्रत्याशी धनेश्वर गौतम के समर्थन में वोट मांगा। बसपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खजनी क्षेत्र नारायण इंर्टर कालेज रामपुर के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र  स्थित नारायण इंटर कालेज रामपुर पांडेय के प्रांगड़ से शनिवार को प्रधानाचार्य वाचस्पति शुक्ला व अध्यापको  की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में बैनर लिए तथा जागरूकता नारे के साथ निकली रैली गांव के गलियों में गई और मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। बाद विद्यालय में मतदान से संबंधित ही एक स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रैली में बच्चों ने अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान नारे लगाए। बच्चों ने मतदाताओं से अपने बहुमूल्य वोट के महत्व को समझाया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की।  रैली के दौरान प्रधनाचार्य वाचस्पति शुक्ला ने  कहाकि जागरूक मतदाता ही अपने मतों को समझ सकता है। इसका प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए।

इस लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोग अपने अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय, संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार को ध्यान में रखकर करें। इस अवसर पर राम लखन,जसवंत राम दरस,यशवीर प्रताप मॉल,जीवन लाल,जितेंद्र वर्मा,मानिक बेरा,अभय कुमार यादव,संतोष विश्वकर्मा,ज्योतिमा श्रीवास्तव आदि सहित वाचस्पति शुक्ल प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

मोदी के नेतृत्व में हो रहा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास - जेपी नड्डा
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेठी के रामलीला मैदान में जय श्री राम, भारत माता की जय उद्घोष के साथ जनमानस को संबोधित करते हुए कहा आप सब लोग जिस गर्म ,जोशी के साथ और जिस ऊर्जा के साथ, जिस उत्साह के साथ और इतनी गर्मी में आप सब लोग इस जनसभा में आए हैं और आपके उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि आपने दोबारा स्मृति इरानी  को यहां से सांसद बनाकर के भेजने का मन बना लिया है । उन्होंने कहा मित्रों यह चुनाव सिर्फ स्मृति ईरानी  को सांसद बनने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव अमेठी से स्मृति को संसद बनाकर के उनके माध्यम से मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प यात्रा है।

इस बात को हमको समझना चाहिए और प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प है ,मित्रों मुझसे पूर्व में वक्ताओं ने आपके सामने किस तरीके से केंद्र सरकार ने मोदी  के नेतृत्व में गांव में आम आदमी के जीवन में परिवर्तन लाया है, इसके बारे में बहुत डिटेल में, बहुत विस्तार से आप सबके सामने उन बातों को रखा गया है , उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की राजनीति पर भारत के राजनीतिक मानचित्र पर दो बातों का बहुत बड़ा अंतर आया है।

2014 के पहले भारत का आम आदमी, भारत का साधारण मानव, भारत का साधारण नागरिक इस बात से सहमत हो चुका था की राजनीति से कुछ बदलने वाला नहीं है। यह ऐसे ही चलेगा, सभी राजनेता ऐसे ही है भारत में कुछ नहीं बदलेगा हम पिछड़े के पिछले रहेंगे, हमारा कोई भला नहीं हो सकता इस मानसिकता से भारत का राजनीतिक मानवीय गुजर रहा था। यही भारत का साधारण मनुष्य आज विश्वास के साथ चल पड़ा है कि मोदी  के नेतृत्व में आज भारत विकसित संकल्प का सपना लेकर के आगे बढ़ रहा है ।की 10 साल पहले भारत और भारत के राजनेता और भारत की राजनीतिक परिभाषा क्षेत्र का इलाके से इलाके को लाडाने ,जाति को जाति से लडाने और फूट डालो और राज करो इस संस्कृति को लेकर के चलते थे। लेकिन 10 साल में आज विकास और डेवलपमेंट की राजनीति हो गई है,

और जनता की आकांक्षाओं को किसी ने पूरा किया है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, आज तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विकास की बात करते हैं, वह अपने रिपोर्ट कार्ड की बात करते हैं, हमने क्या-क्या विकास किया इसके बारे में चर्चा करते हैं, और वह बताते हैं कि जो कहा था वह किया है, जो नहीं कहा था वह भी करके दिया है। मोदी  ने मूल मंत्र दिया सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका विकास हो। और आपको खुशी होगी मुझे यह बताते हुए कि कोरोना के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई, अमेरिका की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई,

लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला तथा आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर दोबारा स्मृति इरानी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।  अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने भी मंच से जनमानस को संबोधित किया तथा जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी, श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में विशाल जनसभा को किया संबोधित
गौरीगंज अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के गौरीगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अबकी बार 400 पार, उन्होंने कहा जनता साफ-साफ कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे , देश में  तीसरी बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे हजारों की संख्या में एकत्रित जन मानस ने जय श्री राम, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के उद्घोष के साथ सूबे के अति लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनता का अभिवादन किया और कहा कि जब अच्छा जनप्रतिनिधि चुनते हैं तो परिणाम भी अच्छा आता है। और सर्वांगीण विकास होता है आप सभी अमेठी वासियों ने अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर 2019 में स्मृति इरानी को चुना और परिणाम आप सबके सामने रहा इस बार फिर आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर स्मृति इरानी को भारी मतों से विजई बनाएं, तथा डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गति को बनाए रखें।

उन्होंने कहा यही अपील करने के लिए हम आप लोगों के बीच आए हैं पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है, और अब चौथे चरण का चुनाव कल है कल फिर 10 राज्यों में 96 सीटों पर चुनाव है, यानी अब तीसरे चरण तक जो देश में मोदी लहर थी वह सुनामी का रूप लेने जा रही है। उन्होंने कहा फिर एक बार मोदी सरकार , अबकी बार 400 पार जब हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है, की 400 पार कैसे आना है। कांग्रेस समर्थन के लिए पूर्ण बहुमत के लिए273 सीट चाहिए, जबकि 273 सीटों पर कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है तो कैसे सरकार बनाएगी, जो कांग्रेस मॉडल देना चाहती है उससे बचना है जब देश के अलग-अलग राज्यों में मुझे जाने का अवसर मिलता है ,पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद जब भी मैं जनता के बीच गया और जनता के बीच कहता था अबकी बार 400 पार कैसे आएगी, तो जनता बोलती थी जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।

और यह तो अवध क्षेत्र है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भूमि है, अवध क्षेत्र के लिए तो एक नया इतिहास है एक नया सवेरा है, 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ है अयोध्या में प्रभु राम लला विराजमान हुए हैं। इसके लिए जनता को विशेष रूप से बधाई पूरी लड़ाई को आप देश के अंदर देखेंगे तो मोदी जी को तीसरी बार आने का विरोध प्रधानमंत्री बनने का विरोध वही लोग कर रहे हैं, वह लोग कौन हैं एक रामद्रोही हैं, और एक पाकिस्तान हैं उन्होंने कहा पाकिस्तान को भी अच्छा नहीं लग रहा है क्योंकि कांग्रेस सरकार में जब बम विस्फोट होते थे आतंकी हमले होते थे तो कांग्रेसी कहते थे सीमा पर से हुआ है। आज तो नहीं है सीमा पार आज अगर जोर से पटाखा फट जाता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है, यह नया भारत है, यह मोदी जी का सशक्त भारत है, यह छेड़ता नहीं है लेकिन जब कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।

तुलसी बाबा ने पहले ही लिख दिया है होगा वही जो राम रच राखा और भगवान राम की इच्छा क्या है, भगवान राम की इच्छा है मेरा भक्त तीसरी बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बने, भगवान राम के परम भक्त मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो फिर से इतिहास रचना है, मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित है, आतंकवाद पूरी तरह नियंत्रित हुआ है, विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए हैं, हर घर नल की योजना, हर तहसील में फायर स्टेशन, आईआईटी, आईआईएम, एन आई टी, एक्सप्रेसवे, फोरलेन ,सिक्स लेन,एम्स,हाईवे रेलवे, मेट्रो, वर्ल्ड क्लास की यूनिवर्सिटी, और गरीब कल्याणकारी योजनाओं की बाढ आई है।

जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं ना इन कांग्रेसियों से पूछिए जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है पाकिस्तान जाएं लेकिन हिंदुस्तान में मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों के अंदर उतने गरीबों को करीबी रेखा से बाहर निकाला है जितनी पाकिस्तान की आबादी है, पाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ की कुल आबादी भूखी मर रही है, और भारत में मोदी जी की सरकार 80 करोड लोगों को निशुल्क प्रति माह राशन दे रही है, यह है नया भारत  5 लाख की आयुष्मान भारत की योजना देश के अंदर  करोड़ों लोगों को मिल रही है, 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की योजना मिल रही,12 करोड़ घरों में शौचालय देने का कार्य किया है,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है ,जल जीवन मिशन के तहत 11.8 करोड़ घरों में पहुंचा नल से जल और 100 परसेंट घरों में बिजली पहुंची है।

,2014 के बाद से प्रतिदिन 37 किलोमीटर के औसत से 1.46 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ, 3.28 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालय, गोरखपुर व रायबरेली में एम्स ,65 मेडिकल कॉलेज संचालित 22 निर्माणाधीन ,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1.37 करोड़ युवाओं का प्रशिक्षण व रोजगार मेले के अंतर्गत 4. 33 लाख नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। धारा 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कमी आई, मेक इन इंडिया से देश के सकल घरेलू उत्पाद में भी विनिर्माण क्षेत्र में विकास हुआ, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत 220 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिए गए।

उन्होंने कहा जब लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तब कांग्रेसी लोग अपने घरों में बैठे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहे थे, उन्होंने कहा राम भक्तों पर गोली चालवाने वाले, राम मंदिर का विरोध करने वाले, भगवान राम से द्रोह रखने वाले, पाकिस्तान से प्रेम रखने वाले पाकिस्तान से इन कांग्रेसियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, जब कांग्रेस और सपा राम का विरोध कर रही थी, राम के अस्तित्व को नकार रही थी, राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा रही थी, तो सपा के कुछ ऐसे विधायक जिन्हें राम से प्रेम था, उन्होंने अंतर आत्मा की आवाज से अखिलेश यादव को राम का विरोध करने से रोका, और अंतरात्मा की आवाज पर राम का समर्थन किया, जिसमें सपा से गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप और रायबरेली से मनोज पांडे ने राम में आस्था जताई।

उन्होंने कहा कांग्रेसी गौ हत्या को संरक्षण देती है, और ऐसे में अगर भूल से भी हमारा वोट कांग्रेस को गया तो हमें गौ हत्या का पाप लगेगा, उन्होंने कहा 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना हम सभी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह हैं। और यह तभी संभव हुआ जब आप लोगों ने कमल का बटन दबाया भाजपा को मतदान किया और मोदी सरकार बनाई , हम इतिहास बना रहे हैं राम मंदिर निर्माण के साथ क्योंकि हमने मोदी को चुना है, उन्होंने कहा यह अवध क्षेत्र है, भगवान राम का क्षेत्र है ऐसे में एक बार फिर 400 पार जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।

मंच से अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने भी जनता का अभिवादन करते हुए जनता को संबोधित किया, इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, पूर्व विधायक तेजभान सिंह,जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सलोन विधायक अशोक कोरी, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,जगदंबा त्रिपाठी मनीषी जी पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह,प्रदीप जडेजा पूर्व गृहमन्त्री गुजरात,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी,जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला,सहित हजारों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।संचालन ज़िला महामंत्री सुधाँशु शुक्ला ने किया।

बसपा सुप्रीमो ने उपचुनाव में हारिस बाबा पर जताया भरोसा
जनपद के पचपेड़वा ब्लॉक के छोटे से गांव गुरुचिवा से बसपा के पुराने ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ता पर  2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ  लोकसभा श्रावस्ती के गैसड़ी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव मे बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती ने  हारिस बाबा पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया तथा आज श्रावस्ती के एक जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी के साथ-साथ गैसड़ी विधानसभा के विधानसभा प्रत्याशी हारिस बाबा का समर्थन करते हुए जनसभा को  संबोधित किया।

जिसमे हजारों करकर्ता मौजूद थे।बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती ने राज्य व देश में बढ़ती बेरोजगारी और महगाई , शिक्षा की बात की विधानसभा प्रत्याशी हारिस बाबा को मतदान के दिन  खुलकर मतदान करने की और अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने की  अपील की है।

मतदाता पर्ची बांटने के क्रम में किसी भी राजनीतिक दल के लोगों को शामिल नहीं करना है : बीडीओ
गोमिया गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को  आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में सीओ प्रदीप कुमार महतो सहित चुनाव के सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ व कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ ने उपस्थित लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि गोमिया की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अपने अपने पोलिंग बूथ को रूट चार्ट के अनुसार देखकर वहां मतदान से संबंधित  सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।

बीएलओ डोर टू डोर मतदाता पर्ची बांटने का कार्य तेजी से करेंगे। जिस किसी व्यक्ति का निधन हो गया है या कोई व्यक्ति दूसरे जगह शिफ्ट हो गया है, उस परिस्थिति में उसका मतदाता पर्ची नहीं देना है। इस दौरान किसी भी राजनीतिक दल के लोगों को शामिल नहीं करना है। सेक्टर पदाधिकारी 24 मई को अपने अपने पोलिंग बूथ में आये हुए मतदान कर्मियों को रिसीव करेंगे।

बीडीओ ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर बोकारो डीसी, डीआईजी, एसपी व ऑब्जर्वर क्षेत्र में निरीक्षण  करेंगे। इस बैठक में सीओ प्रदीप कुमार महतो ने क्षेत्र के कुल 24 सेक्टर पदाधिकारियों  की रूट चार्ट के अनुसार उनके पोलिंग बूथो की समीक्षा कर उन्हें समुचित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

'वोट फॉर जिहाद' और 'वोट फॉर विकास' के बीच की लड़ाई है ये चुनाव: Amit Shah
जोर-शोर से चल रहे चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इन लोकसभा चुनावों में लड़ाई 'वोट फॉर जिहाद' और 'वोट फॉर विकास' के बीच है। केंद्रीय मंत्री भोंगिर में तेलंगाना के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे यहां तेलंगाना में उपस्थित होकर खुशी हो रही है... मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं।

आज हमारा देश लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का गवाह बन रहा है। यहां आगामी चुनाव 'वोट फॉर जिहाद' और 'वोट फॉर विकास' मिशन के बीच लड़ाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शाह ने कहा कि आगामी चुनाव 'राहुल गांधी की चीनी गारंटी' और 'मोदी जी की भारतीय गारंटी' के बीच लड़ाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे केवल 'मोदी, मोदी...' की गूंज सुनाई देती है। तेलंगाना ने 'कमल' को चुनने का फैसला किया है, और उसका प्यार और आशीर्वाद इस बार हमें 400 के पार ले जाएगा! उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने 2019 में हमें 4 सीटों का आशीर्वाद दिया।

और इस बार, मुझे यकीन है कि हम तेलंगाना में 10+ सीटें जीतने जा रहे हैं। तेलंगाना का यह 'डबल-डिजिट स्कोर' निश्चित रूप से मोदी जी को 400 के पार पहुंचा देगा।

भाजपा नेता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि तेलंगाना और राजस्थान के लोगों को कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्य से, वह नहीं जानते कि यहां के लोग कश्मीर के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना मोदी जी द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है,

और भारत के लोग इस निर्णय के लिए आभारी भी हैं और गर्व भी करते हैं। मोदी जी ने भोंगिर के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास किये हैं। मोदी की कपड़ा नीति बिल्कुल स्पष्ट है. इसका उद्देश्य 'खेत से फाइबर', 'फाइबर से फैक्ट्री', 'फैक्ट्री से फैशन' और 'फैशन से निर्यात' तक के चैनलों को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि बीआरएस तेलंगाना में विकास सुनिश्चित करने के वादे के साथ सत्ता में आई, लेकिन उसने केवल भ्रष्टाचार किया। आपने रेवंत रेड्डी को 5 साल दिए और उन्होंने तेलंगाना को कांग्रेस पार्टी के लिए 'एटीएम' में बदलने के अलावा कुछ नहीं किया। हमें तेलंगाना में 10+ सीटों का आशीर्वाद दें, और हम इसे भारत का नंबर-1 राज्य बना देंगे।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, दूरबीन से खोज रहे है सीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तेलंगाना के दौरे पर रहे। उन्होंने वारंगल में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद कांग्रेस नेता दूरबीन से सीट खोज रहे हैं। चौथे चरण में कांग्रेस नेताओं को अपनी सीट खोजने के लिए सूक्ष्मदर्शी का इस्तेमाल करना होगा। प्रधानमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार ‘इंडिया' गठबंधन यह फॉर्मूला लेकर आया है कि ‘पांच साल-पांच प्रधानमंत्री'। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस या उनके सहयोगी दल जहां भी सत्ता में आए, वे राज्य उनके लिए ‘एटीएम' बन गए।

वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं...चौथे चरण में कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी।" पीएम मोदी ने कहा, "आजकल आप देख रहे हैं कि दुनिया में हर तरफ अस्थिरता है, अशांति है, संकट है। ऐसे में क्या देश की कमान ग़लत हाथों में दी जा सकती है? इसलिए देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें...क्या ये आपसे धोखा नहीं है?...ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।"

मोदी ने कहा, "BRS की सच्चाई भी SC, ST, OBC समाज को धोखा देने की है। BRS ने 2014 में आपसे वादा किया था कि वो सरकार में आई तो दलित मुख्यमंत्री बनाएंगी। BRS ने दलित बंधु योजना के नाम पर भी आपका भरोसा तोड़ा...यही BRS है जिसने तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए मुस्लिम IT पार्क बनाने की बात कही थी। "

महाराष्ट्र में कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी, AI की मदद से बेचे जा रहे है फ़र्ज़ी वीडियो
फर्जी वीडियो फैलाने के लिए विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव हारने के डर से कांग्रेस पार्टी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना रही है। नकली वीडियो बनाएं और इसे उनके मोहब्बत की दुकान में बेचा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने धाराशिव में एक चुनावी रैली में कहा, 'कांग्रेस हार से बहुत डरती है। वे मोदी को गाली देते रहेंगे। झूठे आरोप लगाते रहते हैं, आजकल दिन भर मोदी को गाली दे रहे हैं।

कभी कहते हैं मोदी आरक्षण छीन लेगा, संविधान खत्म कर देगा। लगातार झूठ क्यों बोल रहे हैं? सबसे ज्यादा एमएलसी, एमएलए बीजेपी के पास हैं।" एससी, एसटी और ओबीसी से आने वाले सांसद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके नकली वीडियो बना रहे हैं। वे मोदी के भाषणों और आवाज का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बना रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह देश में लोगों के जीवन में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मोदी आपके जीवन को बदलने के लिए दिन-रात काम करते हैं, जबकि INDI गठबंधन मोदी को बदलने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। मैं आपके जीवन को बदलना चाहता हूं लेकिन वे मुझे बदलना चाहते हैं।" उन्होंने आगे उल्लेख किया कि कांग्रेस की केवल एक ही पहचान "विश्वासघात" है और उसने कई मौकों पर "मराठवाड़ा की भूमि" को धोखा दिया है।

क्या एक कमजोर सरकार एक मजबूत राष्ट्र बना सकती है? क्या कांग्रेस सरकार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है? कांग्रेस की केवल एक ही पहचान है - विश्वासघात"। इसने महाराष्ट्र को धोखा दिया है। कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही। यह राज्य के किसानों के खेतों को पानी नहीं मुहैया करा सका।”

इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी को फर्जी वीडियो बनाने में महारत हासिल है और प्रधानमंत्री मोदी को कम से कम चुनाव में इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए। उन्हें (बीजेपी) वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम करने में महारत हासिल है। वे लोगों की छवि खराब करने के लिए चाहे जो भी काम करें, हम ऐसा कभी नहीं करेंगे।

' हम तो यही चाहते हैं कि देश एक रहे और सब मिलकर काम करें।' कोई घृणास्पद भाषण नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी हमेशा नफरत भरा भाषण देते हैं। पीएम मोदी को कम से कम चुनाव में इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं। इसलिए मैं अपील करता हूं कि कम से कम थोड़ा धैर्य रखें, हताशा में ऐसी बातें न करें।''

राहुल गाँधी ने चुनाव जीतने के लिए PFI का सहारा लिया था: Smriti Irani
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल लोकसभा सीट के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का समर्थन लिया। सोमवार को, एएनआई से बात करते हुए, ईरानी ने कांग्रेस नेता पर अमेठी के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया, जो पहले कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद अब इसका नेतृत्व उनके द्वारा किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें यह जानकारी मिली है कि राहुल गांधी ने वायनाड में अपना चुनाव लड़ने के लिए आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया था। जब आप पीएफआई के सन्दर्भ में दायर की गई चार्जशीट पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि संगठन ने हर जिले में हिंदुओं को मारने की योजना बनाई थी। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अमेठी के लोगों को बताना चाहिए कि वह हिंदुओं को मारने की योजना बनाने वाले पीएफआई की मदद क्यों ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेठी के विकास के लिए काम किया है और अमेठी की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''बीजेपी कार्यकर्ता जानते हैं कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़ने आएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख नागरिकों को राशन भेजा, अगर गांधी परिवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, तो 19 लाख नागरिक जिनको मुफ़्त राशन मिल रहा है, गांधी परिवार उन परिवारों को क्या कहेगा?..." ईरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी के लोगों की वफादारी का अपमान करने के लिए सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिन पहले वायनाड गई थी और मुझे जानकारी मिली कि राहुल गांधी ने वायनाड को अपना परिवार घोषित कर दिया है...कल एक कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड को इसलिए चुना क्योंकि राहुल गांधी कहते हैं कि वायनाड के लोग अधिक वफादार हैं। तो फिर अमेठी की वफ़ादारी का क्या होगा?

2024 के आम चुनावों में पूर्ण वर्चस्व स्थापित करने के भाजपा के प्रयास के कारण केरल के राज्य अध्यक्ष के सुरेंद्रन को निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। जहां भाजपा ने घोषणा की है कि ईरानी अमेठी से फिर से चुनाव लड़ेंगी, वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने अभी तक अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से मुकाबला हार गए। इंडिया गठबंधन में भागीदार होने के बावजूद, सीपीआई और कांग्रेस ने केरल की लोकसभा सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार उतारे।

भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय का मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर तंज
Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ का नाम लिए बिना कहा कि कई लोग भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए विमान और हेलीकॉप्टर से आ रहे थे लेकिन इसने उनके लिए दरवाजे बंद रखे हैं। उनके बयान का हवाला उन मीडिया रिपोर्टों के हवाले से दिया गया, जिनमें दावा किया गया था कि पिता-पुत्र की जोड़ी ने महीनों पहले भाजपा में जाने की योजना बनाई थी।

विजयवर्गीय छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं - एकमात्र सीट जो कांग्रेस ने जीती थी - जो नाथ परिवार का गढ़ है। लोकसभा चुनाव 2019 में नकुल नाथ ने इस सीट से जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और कई अन्य स्थान ऐसे हैं जहां कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है और कोई भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। इस बार हम छिंदवाड़ा सीट से ही (जीतने की) शुरुआत करेंगे।

पिछले महीने भी, विजयवर्गीय ने कहा था कि भाजपा को कमल नाथ की जरूरत नहीं है और उनके लिए दरवाजे बंद हैं क्योंकि फरवरी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस बढ़ गया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मैंने कहा था कि हमारी पार्टी में कमल नाथ की कोई जरूरत नहीं है और इसीलिए उनके लिए दरवाजे बंद हैं।

'' इससे पहले अपने भाजपा में जाने की चर्चा को खारिज करने के एक दिन बाद, कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह खुद को उन पर "थोपेंगे" नहीं और अगर वे उन्हें चाहेंगे तो "छोड़" देंगे। मध्य प्रदेश में अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के हर्रई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए 77 वर्षीय नेता ने कहा कि उन्हें कई वर्षों से उनका प्यार और विश्वास मिल रहा है।

रामलला के दर्शन के लिए पीएम मोदी है तैयार, अयोध्या में होगा भव्य आयोजन
Ram Mandir: लोकसभा के चुनाव हों और राम मंदिर का जिक्र ना हो। ऐसा सियासत में शायद नामुनकिन है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होगी। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल को रामनवमी पर बीजेपी बड़ा आयोजन करेगी। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक आयोजन किए गए थे।

एक आंकड़े के मुताबिक, राम मंदिर में रामलला के लाखों भक्त रोजाना दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। अब तक 1 करोड़ से अधिक रामभक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पर्यटन के क्षेत्र में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, राम मंदिर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक महीने में 25 किलोग्राम सोने और चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 करोड़ रुपये का दान मिला है। राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 25 करोड़ रुपये की राशि में चेक, ड्राफ्ट और मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में जमा की गई नकदी के साथ-साथ दान पेटियों में जमा राशि भी शामिल है। उन्होंने बताया, ''हालांकि हमें ट्रस्ट के बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए धन के बारे में जानकारी नहीं है।

मंदिर ट्रस्ट को रामनवमी उत्सव के दौरान दान में वृद्धि की उम्मीद है,क्योंकि उस समय लगभग 50 लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना हैं। उम्मीद है कि रामनवमी के दौरान चंदे के रूप में बड़ी मात्रा में नकदी मिल सकती है जिसके मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक ने राम जन्मभूमि पर चार स्वचालित गणना मशीनें लगाई हैं। उन्होंने कहा, "ट्रस्ट द्वारा रसीदें जारी करने के लिए एक दर्जन कम्प्यूटरीकृत काउंटर बनाए गए हैं और राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में अतिरिक्त दान पेटियां रखी जा रही हैं।” गुप्ता ने बताया, ''जल्द ही राम मंदिर परिसर में एक बड़ा और सुसज्जित गणना कक्ष बनाया जाएगा।"