hindi international news - Swatantra Prabhat

पाकिस्तान के कई इलाकों पर कब्ज़ा, सरकार डाल रही पर्दा
पाकिस्तान के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। पाकिस्तान के कुछ लाखों पर कब्जे की तैयारी पूरी हो चुकी है। जबकि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों को छीन भी लिया गया है। पाकिस्तान की सरकार इस खबर पर पर्दा डालने की कोशिश में लगी हुई है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।

पाकिस्तान के एक मौलाना ने ऐसा दावा किया है जिसने भारत को खुश कर दिया है। भारत चुपचाप और खामोशी से पाकिस्तान में हो रही इस बड़ी घटना को देख रहा है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मेंबर मौलाना फ़ज़ल-उर-रहमान ने दावा किया है कि कट्टर इस्लामी ताकतें पाकिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर सकती है। इसके लिए प्लान भी तैयार हो चुका है।

कब्जे की शुरुआत पाकिस्तान के ख्याबर पख्तूनवा के इलाकों से की जा सकती है। ये इलाके अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगते हैं। बताया जाता है कि जिन फ़ज़ल-उर-रहमान ने यह दावा किया है नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी ताकतवर है। ऐसे में मौलाना फ़ज़ल-उर-रहमान ने कुछ कहा है तो उसे चेतावनी भी मान लीजिए और धमकी भी।  मौलाना फ़ज़ल-उर-रहमान इतनी ताकतवर है कि वह अपने दम पर पूरे पाकिस्तान को जलाकर राख कर सकते हैं।

कुरान के कथित अपमान को लेकर भीड़ ने ईसाइयों पर किया हमला: पाकिस्तान
लाहौर। कुरान के अपमान के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के नेतृत्व में भीड़ ने शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईसाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम दो सदस्य घायल हो गए। यह घटना सुबह लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले के मुजाहिद कॉलोनी में हुई।

पुलिस का दावा है कि समय पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। ईसाई समुदाय की संपत्तियों पर भीड़ के हमले के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भीड़ ने ईसाई समुदाय पर हमला किया, उनकी संपत्ति को जला दिया और तोड़फोड़ की।

पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असद इजाज मल्ही के अनुसार, पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मुजाहिद कॉलोनी पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया, जिसने कुरान के अपमान के आरोप में (ईसाइयों के) कुछ घरों को घेर लिया था। उन्होंने कहा कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पुलिस तैनात की गई है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार सुबह मुजाहिद कॉलोनी के कुछ युवाओं ने आरोप लगाया कि नजीर गिल मसीह नामक व्यक्ति ने कुरान का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “उनके आरोपों के बाद, टीएलपी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक भीड़ ने नजीर के आवास और एक कारखाने की ओर मार्च किया। उन्होंने उसकी जूता फैक्ट्री और घर में आग लगा दी। उन्होंने ईसाइयों की कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की।

इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, भीड़ ने नजीर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।” अधिकारी ने कहा, पुलिस हालांकि नजीर को बचाने में सफल रही और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य ईसाई व्यक्ति को भी चोटें आईं।

नजीर के रिश्तेदार इफरान गिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनके चाचा चार साल बाद दुबई से लौटे थे। उन्होंने कहा कि इलाके के कुछ लोगों ने उन पर कुरान के अपमान का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भीड़ उनकी ओर बढ़ी तो ईसाई परिवारों ने खुद को अपने घरों के अंदर बंद करके अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि इलाके में माहौल तनावपूर्ण है और ईसाई डरे हुए हैं।

भूस्खलन के कारण 670 लोगों हो सकती है मौत अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन का अनुमान
मेलबर्न। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने रविवार को अनुमान जताया कि पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत होने की आशंका है।

दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के मिशन के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने कहा कि मौत का संशोधित आंकड़ा यमबली गांव और एंगा प्रांतीय अधिकारियों की इस गणना पर आधारित है कि शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 150 से अधिक मकान दब गए हैं, जबकि पहले 60 मकान दबने का अनुमान जताया गया था। एक्टोप्राक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) कहा, ‘‘वे अनुमान लगा रहे हैं कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं।’’

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी। रविवार तक केवल पांच शव और एक अन्य व्यक्ति का एक पैर बरामद किया गया था। पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भी राहत कार्य जारी है और बचावकर्मी जीवित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

एक्टोप्राक ने कहा कि सहायताकर्मियों ने छह से आठ मीटर (20 से 26 फुट) गहराई में जमीन और मलबे के नीचे लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़ दी है। इस बीच, दक्षिण प्रशांत द्वीप की सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि क्या उसे अधिक अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आधिकारिक तौर पर अनुरोध करने की आवश्यकता है। देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण लोग दब गए थे।

बांग्लादेश के सांसद की हत्या से पहले 5 महीने तक हुई थी साजिश
पश्चिम बंगाल सीआईडी के जांच अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की साजिश कम से कम चार से पांच महीने पहले रची गई थी। पश्चिम बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने दावा किया कि ढाका में कसाई को वारदात की साजिश में शामिल करने से लेकर ‘हनीट्रैप’ में फंसाने और इलाज के नाम पर राजनेता को कोलकाता ले जाने तक का षड्यंत्र जनवरी में बांग्लादेश की राजधानी में रचा गया था।

उन्होंने दावा किया कि एक अमेरिकी नागरिक एवं अनार का करीबी दोस्त संभवत: कई बार ढाका गया था और उसने सांसद की हत्या की साजिश रचने के लिए अपने साथियों के साथ संपर्क में रहने के लिए ‘फेसटाइम’ और ‘टेलीग्राम मैसेंजर’ जैसे मंचों का इस्तेमाल किया था। अधिकारी ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि अपराध को अंजाम देने में मदद करने के लिए कसाई को ‘‘अवैध रूप से’’ भारत लाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से अनार के शरीर को टुकड़ों में काटा गया और फिर उनकी पहचान छिपाने के लिए उनकी खाल उतार दी गई, यह अकल्पनीय है।

मांस और हड्डियों को अलग किया गया और फिर खून साफ करने के लिए उन्हें धोने से पहले छोटे टुकड़ों में काट दिया गया और फिर हल्दी पाउडर के साथ मिलाया गया और छोटे काले प्लास्टिक थैलों में भरा गया।’’ उन्होंने कहा कि सांसद के शव को स्नानघर के अंदर ले जाया गया जहां आरोपियों ने उसके टुकड़े किए। अधिकारी ने कहा, फिर स्नानघर को पानी और साबुन का उपयोग करके बार-बार साफ किया गया। खून के धब्बे हटाने के लिए पूरे फ्लैट को भी धोया गया।

Hamas थीम का बनाया गया केक, सोशल मीडिया पर खूब हुई बहस
एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में चार साल के ऑस्ट्रेलियाई बच्चे के लिए हमास थीम पर आधारित जन्मदिन का केक, जिसमें फिलिस्तीनी झंडे से घिरा एक आतंकवादी दिख रहा था, ने व्यापक आक्रोश फैलाया, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस को जांच शुरू करनी पड़ी। रिपोर्टों के अनुसार, केक बनाने के लिए ज़िम्मेदार ऑस्ट्रेलियाई बेकरी ने गर्व से इसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की थीं, जिन्हें अब तीव्र प्रतिक्रिया के बाद हटा दिया गया है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, फूफू द्वारा ओवेन बेकरी ने मंगलवार को तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें युवा लड़के को फिलिस्तीनी झंडे से सजाए गए एक बड़े केक के पास खड़ा दिखाया गया और हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा की उंगली उठाए हुए एक तस्वीर दिखाई गई। पोज़ की नकल करते हुए लड़के ने केक पर बनी आकृति के समान हेडस्कार्फ़ और पोशाक पहनी हुई थी।

प्रारंभ में बेकरी को केक के लिए सकारात्मक टिप्पणियाँ मिलीं, लोगों ने लड़के को एक चैंपियन कहा। इसके तुरंत बाद, इस पोस्ट की भारी आलोचना की गई, जिसके कारण इसके इंस्टाग्राम और फेसबुक पेजों को बंद करना पड़ा क्योंकि विरोधी धार्मिक नेताओं ने युवा लड़के को "शिक्षा" देने का आह्वान किया था। ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समूह के मुख्य कार्यकारी रॉबर्ट ग्रेगरी ने कहा कि एक बच्चे को आतंकवादी के रूप में तैयार करना, जिसमें हमास का हेडबैंड भी शामिल है, निंदनीय है और बाल शोषण का एक रूप है।

ग्रेगरी ने कहा कि इस्लामिक उग्रवाद और युवाओं का कट्टरपंथ सिर्फ यहूदी समुदाय के लिए एक समस्या नहीं है। यह सभी आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए खतरा है। ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में मुस्लिम युवाओं द्वारा कथित तौर पर अन्य ऑस्ट्रेलियाई लोगों को चाकू मारने या उन पर हमला करने की साजिश रचने की कई घटनाएं देखी गई हैं। उपदेश कम उम्र में ही शुरू हो जाता है और यह वैसा ही है जैसा पूरे मध्य पूर्व में देखा जाता है। यह बाल आतंकवादी संवारने से कम नहीं है।

ताइवान के साथ है अमेरिकी F-16 विमान, चीन के लिए बना संकट
ताइवान भी जवाबी हमले के लिए तैयार है। ताइवान की आर्मी और एयरफोर्स अलर्ट मोड में है। इसके साथ ही मिसाइल यूनिट को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। अमेरिका ने अपने युद्धपोत को अलर्ट मोड पर रखा है। चीन की घेराबंदी को देखते हुए ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चेन ते का बयान भी सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि चीन से जंग के लिए ताइवान तैयार है। ताइवान ने कहा कि चीन की धमकियों का हम करारा जवाब देंगे।

चीन की सेना की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ताइवान के एयर स्पेस में एफ-16 लगातार उड़ान भर रहे हैं। ताइवान के चारो ओर सुपर सोनिक मिसाइलों का घेरा बना दिया गया है। सिउंग फेस मिसाइल समुद्र और सरफेस में टारगेट हिट करने में सक्षम है।

स्व-शासित द्वीप को घेरने के लिए युद्धाभ्यास समाप्त होने के बाद ताइपे ने शनिवार को कहा कि ताइवान के आसपास चीन का दो दिवसीय सैन्य अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए एक ज़बरदस्त उकसावे जैसा है। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से एक बयान में कहा गया कि चीन का हालिया एकतरफा उकसावे न केवल ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता की यथास्थिति को कमजोर करता है,

बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए भी एक बड़ा उकसावे वाला कदम है, जिससे गंभीर चिंता पैदा हो रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसकी निंदा कर रहा है।

20 मई को ताइवान के नए राष्ट्रपति लाइ चिंग ते की शपथ के बाद से चीन बौखला गया है। जिसके बाद चीन की वॉर ड्रिल शुरू हो गई। अभ्यास के दौरान चीनी युद्धक विमान और जहाज खतरनाक तरीके से ताइवानी सैन्य हार्डवेयर के करीब आ गए।

शुक्रवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में ताइवान के आसपास कम से कम 49 चीनी विमानों, 19 जहाजों और सात तट रक्षक जहाजों का पता लगाया गया। 35 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और द्वीप के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया।

नेपाल में विपक्षी दल आखिर क्यों रहा मतदान से दूर
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया जो उनके पदभार संभालने के 18 महीने के भीतर चौथा शक्ति परीक्षण था। इस दौरान मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने नारेबाजी की और वह मतदान से दूर रही। नेपाल की प्रतिनिधि सभा (एचओआर) में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर)’के नेता प्रचंड (69) को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 157 वोट मिले। मतदान में कुल 158 सांसदों ने हिस्सा लिया।

मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया और उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री रबी लामिछाने के खिलाफ नारेबाजी की। लामिछाने पर सहकारी निधि के दुरुपयोग का आरोप है। विपक्षी दल की इस नारेबाजी के कारण मतदान प्रक्रिया में देरी हुई।

मतदान के दौरान प्रतिनिधि सभा का एक सदस्य तटस्थ रहा। सदन के अध्यक्ष राज घिमिरे ने घोषणा की कि संसद में बहुमत मिलने के साथ ही प्रचंड ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। यह शक्ति प्रदर्शन गठबंधन सहयोगियों में शामिल ‘जनता समाजबादी पार्टी’ (जेएसपी) द्वारा पिछले सप्ताह गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लिए जाने के कुछ दिनों बाद किया गया।

सरकार को विश्वास मत जीतने के लिए कम से कम 138 मतों की आवश्यकता थी। इससे पहले, नेपाली कांग्रेस द्वारा अवरोध पैदा किए जाने के कारण मतदान में देरी हुई। नेपाली कांग्रेस ने घोटाले में लामिछाने की कथित संलिप्तता की जांच के लिए संसदीय जांच समिति के गठन की मांग की।

प्रचंड के दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से संसद में विश्वास मत के लिए चौथी बार मतदान हुआ है। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक, किसी सहयोगी दल के सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस लेने की स्थिति में प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करना होता है। इससे पहले प्रचंड ने 13 मार्च को लगातार तीसरी बार विश्वास मत जीता था।

25 लाख भारतीय वोटरों को नाराज कर सकती है सुनक सरकार: ब्रिटेन
ब्रिटेन सरकार भारतीय छात्रों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। माडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋषि सुनक सरकार की माइग्रेशन एडवाइजरी कमिटी ने ग्रेजुएट वीजा रूट को लेकर ऐसी रिपोर्ट बनाई है जो ब्रिटेन में बसे 25 लाख भारतीय वोटरों  को नाराज कर सकती है।  ग्रेजुएट वीजा रूट  बंद करने को लेकर तैयार की गई यह रिपोर्ट आज सुनक कैबिनेट में पेश की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार अगर इस योजना के  प्रावधान लागू होते हैं तो हर साल करीब 91 हजार भारतीय छात्रों को ग्रेजुएशन रूट से वीजा एंट्री नहीं मिल पाएगी। अभी हर साल करीब 1 लाख 30 हजार भारतीय छात्रों को इसके जरिए एंट्री मिलती है। कटौती के बाद केवल 39 हजार छात्रों को ही एंट्री मिल पाएगी।

बता दें कि 2021 में शुरू हुए ग्रेजुएशन वीजा रूट से भारतीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मास्टर्स पढ़ाई पूरे होने के दो साल तक ब्रिटेन में रहने और जॉब करने की अनुमति मिलती है। ब्रिटेन के गृहमंत्री जेम्स क्लैवरली का कहना है कि देखने में आया है कि इस वीजा का इस्तेमाल छात्र इमिग्रेशन पाने के लिए करते हैं।तीन साल पहले 6 लाख छात्रों को यहां एंट्री मिली थी।

यही नहीं सरकार की इस प्लानिंग से चुनावी साल में भारी असर पड़ेगा। विपक्ष की लेबर पार्टी के अध्यक्ष कीथ स्ट्रेमर का कहना है कि सरकार के इस  फैसले  से ब्रिटेन में रहने वाले 25 लाख भारतीय वोटर नाराज हो जाएगे। छात्रों को ग्रेजुएशन वीजा मिलने से उनका इमिग्रेशन का दावा मजबूत होता है,

क्योंकि पढ़ाई के दो साल तक स्टे की छूट मिलने से इन छात्रों को स्किल्ड वर्कर की कैटिगरी मिल जाती है। भारतीय छात्रों में से लगभग 80 प्रतिशत यहां मेडिकल, इंजीनियरिंग अथवा लॉ की पढ़ाई के लिए आते हैंऔर  पढ़ाई के बाद इन्हें एक्सटेंडेंड स्टे के दौरान स्किल्ड वर्कर की सैलरी मिलती है।

पूर्व शिक्षा मंत्री निक्की मोर्गन ने सुनक सरकार की इस प्लानिंग पर कहा कि इसके लागू होने से  हर साल फीस के 2 लाख करोड़ रुपए मिलने बंद होंगे और इसका असर देश की इकोनॉमी पर  पड़ेगा। सेंट एंड्रृज यूनिवसिर्टी की चांसलर सैली मैपस्टोन का कहना है।

कि भारतीय छात्र मेडिकल इंजीनियरिंग की जॉब में अपना योगदान देते हैं। 2021 में ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 87045 थी, जो 2022 में बढ़कर 139700 हो गई. वहीं, 2023 में 130000 छात्र ब्रिटेन पढ़ाई के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि  ग्रेजुएट रूट वीजा के तहत ब्रिटेन से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्र देश में काम करने, रहने या काम की तलाश करने के आवेदन कर सकते हैं और 2 साल तक ब्रिटेन में रहने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि पीएचडी करने वाले छात्र 3 साल तक रहने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट रूट वीजा को जुलाई 2021 में तत्कालीन गृहमंत्री प्रीति पटेल ने लागू किया था।  176,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जारी किए गए ग्रेजुएट रूट वीजा में 42 फीसदी भारतीय नागरिक हैं इसलिए इस श्रेणी में किसी भी तरह के बदलाव का सबसे अधिक असर भारतीय छात्रों पर पड़ेगा।

निज्जर हत्याकांड सिलसिले में चौथा भारतीय अभियुक्त गिरफ्तार, S Jaishankar ने दिया जवाब
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा द्वारा की गई चौथी गिरफ्तारी के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत को उसकी जांच एजेंसियों द्वारा कुछ भी विशिष्ट और योग्य नहीं मिला है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि अगर ओटावा ने किसी भी हिंसा से संबंधित कोई सबूत या जानकारी साझा की है।

जो भारत द्वारा जांच के लिए प्रासंगिक है तो नई दिल्ली जांच के लिए तैयार है। हमें कभी भी कुछ भी नहीं मिला है, जो विशिष्ट हो और हमारी जांच एजेंसियों द्वारा जांचे जाने योग्य हो, और मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उस संबंध में पिछले कुछ दिनों में कुछ भी बदला है।

जयशंकर ने कहा, एक कांसुलर प्रथा के रूप में जब विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की जाती है तो इसकी सूचना मूल देश की सरकार या दूतावास को दी जाती है। पिछले साल 18 जून को कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका नाम भारत सरकार द्वारा जारी एक सूची में 40 अन्य 'नामित आतंकवादियों' के साथ शामिल किया गया था।

कनाडाई पुलिस ने शनिवार को कहा कि निज्जर की हत्या के सिलसिले में चौथे भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, एक हफ्ते बाद पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया था, जिसने कनाडा के साथ भारत के संबंधों को गंभीर रूप से तनावपूर्ण बना दिया था।

कनाडा के ब्रैम्पटन, सरे और एबॉट्सफ़ोर्ड क्षेत्रों के निवासी 22 वर्षीय अमनदीप सिंह पर प्रथम-डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. उनके दावे को भारत ने खारिज कर दिया और इसे बेतुका और प्रेरित बताया।

भारतीय चुनाव के बीच दखल के आरोप को अमेरिका ने किया ख़ारिज
अमेरिका ने रूस के इन आरोपों को बृहस्पतिवार को खारिज किया कि अमेरिका भारत में हो रहे चुनावों में हस्तक्षेप कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कतई नहीं। हम न ही भारत में जारी चुनावों में शामिल हैं और न ही दुनिया में कहीं भी होने वाले चुनाव में।

भारत की जनता निर्णय करेगी।’’ दरअसल रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मॉस्को में कहा था कि अमेरिका भारत के घरेलू मामलों और मौजूदा चुनावों में हस्तक्षेप कर रहा है। मिलर से इसी बारे में प्रश्न किया गया था।

अमेरिका के समाचार पत्र ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ में हाल में प्रकाशित एक लेख में आरोप लगाए गए थे कि ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ के एक अधिकारी अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की योजना बनाने में शामिल थे।

इस लेख पर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मॉस्को में संवाददाताओं से कहा,‘‘ अमेरिका नयी दिल्ली के खिलाफ नियमित रूप से निराधार आरोप लगाता रहता है... हम देखते हैं कि वे न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों पर भी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के आधारहीन आरोप लगाते हैं जो दर्शाता है कि अमेरिका भारत की राष्ट्रीय सोच को नहीं समझता, उसे भारत के विकास के ऐतिहासिक संदर्भ की समझ नहीं है और वह एक देश के रूप में भारत का सम्मान नहीं करता।’’

रूसी प्रवक्ता ने इसे अमेरिका की औपनिवेशिक काल की मानसिकता करार दिया। ‘आरटी न्यूज’ ने जखारोवा के हवाले से कहा, ‘‘वे आम संसदीय चुनावों को जटिल बनाने के लिए भारत की आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का तरीका है।’

’ उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों मामलों में वाशिंगटन से अधिक दमनकारी शासन की कल्पना करना कठिन है।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वाशिंगटन में इन आरोपों के संबंध में किए गए किसी भी प्रश्न का उत्तर देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा,‘‘ जब तक ये आरोप न्यायपालिका के समक्ष सिद्ध नहीं हो जाते जब तक ये महज आरोप हैं। चूंकि ये कानूनी मामला है इसलिए मैं यहां इस पर कुछ नहीं कहूंगा।

आतंकी हमले में सात मजदूरों की मौत पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह की घटना
कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित बंदरगाह शहर ग्वादर में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकी हमले में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने ग्वादर पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) मोहसिन अली का हवाला देते हुए बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरबंदर इलाके में ग्वादर फिश हार्बर के पास एक इमारत पर गोलीबारी की, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हमले में मारे गए और घायल व्यक्ति इलाके में बाल काटने की दुकान में काम करते थे। वे पंजाब के खानेवाल के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को ग्वादर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को भी यहां भेजा गया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने ग्वादर में हुए इस हमले में लोगों के मारे जाने की निंदा की। उन्होंने इस मामले में एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों और उनके मददगारों को गिरफ्तार करने के लिए सभी प्रकार के बल का इस्तेमाल किया जाएगा।

बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि मजदूरों की हत्या करना एक कायरतापूर्ण कदम है और आतंकियों से सख्ती से निपटा जाएगा। यह घटना अज्ञात हमलावरों द्वारा बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अलग-अलग आतंकी घटनाओं में 11 लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ सप्ताह बाद सामने आई है।

ऑस्ट्रेलिया में हुई भारतीय छात्र की हत्या, 2 भारतीय भाई गिरफ्तार
भारत के 22 वर्षीय एक एमटेक छात्र की हत्या के सिलसिले में वांछित भारतीय मूल के दो भाइयों को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों में यह जानकारी दी गई। ‘गाउलबर्न पोस्ट' की खबर के अनुसार, अभिजीत ए (26) और रोबिन गार्टन (27) को मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स के गाउलबर्न शहर में गिरफ्तार किया गया था और पुलिस उन्हें विक्टोरिया प्रत्यर्पित करने की तैयारी कर रही है।

मेलबर्न के दक्षिण पूर्व में ओर्मोंड स्थित एक घर में शनिवार देर रात नोबेल पार्क निवासी नवजीत संधू की हत्या के बाद से दोनों भाई फरार थे। इस दौरान 30 वर्षीय एक व्यक्ति भी घायल हो गया था। खबर के अनुसार, पुलिस ने बृहस्पतिवार को गार्टन पर हत्या तथा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया वहीं अभिजीत पर झगड़ा करने का मामला दर्ज किया गया।

उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह गाउलबर्न स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें विक्टोरिया प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी गई। हरियाणा के करनाल में रहने वाले नवजीत के चाचा यशवीर ने बताया कि एक अन्य छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जब वह किराये के मुद्दे पर कुछ भारतीय छात्रों के बीच झगड़े में सुलह की कोशिश कर रहा था। यशवीर के अनुसार नवजीत की हत्या के आरोपी भी करनाल के रहने वाले हैं।