टूटी पुल रैलिंग - Swatantra Prabhat

पुल की टूटी रैलिंग बन सकती है दुर्घटना का शबब
बिसवां (सीतापुर)। कांवड़ यात्रा शुरू होने में मात्र दो ही दिन शेष बचे हैं फिर भी जहांगीराबाद स्थित केवानी नदी के पुल की टूटकर गायब हुई लोहे की रैलिंग आज तक सही नहीं कराई जा सकी है जिससे इस मार्ग से होकर निकलने वाले कांवड़ियों के लिए खतरा बना हुआ है।गायब लोहे की रैलिंग की जगह किसी ने नारियल की रस्सी बांध दी है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बहुत समय पहले से पुल की पूर्वी रैलिंग एक जगह पर काफी दूरी तक टूटकर गायब है फिर भी आजतक किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ी जबकि प्रतिदिन इस बहुचालित  सीतापुर-बहराइच मार्ग पर दिन-रात हजारों लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा अधिकारी भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।यह टूटी रैलिंग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।

गौरतलब है कि श्रावण मास शुरू हो चुका है और पूरे माह के प्रत्येक रविवार व सोमवार को लाखों की संख्या में कांवड़िया चहलारी घाट से पवित्र सरयू (घाघरा) नदी से जल भरकर कांवड़ लेकर पैदल एवं वाहनों से बिसवां स्थित पत्थर शिवाला में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते हैं। इस पवित्र केवानी नदी से भी काफी कांवड़िया जल भरते हैं। श्रावण मास के प्रत्येक रविवार को पूरी रात कांवड़ियों का इसी मार्ग से होकर निकलना होता है। यदि रैलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।इस सम्बन्ध में ए०ई० पी०डब्ल्यू०डी० जितेन्द्र मिश्र ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। मैंने नहीं देखा है। मैं अभी किसी को भेजकर दिखवाता हूं और जो भी मरम्मत होनी है उसे शीघ्र करवा दिया जायेगा।