Banking Scam India - Swatantra Prabhat

एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड बदलकर लाखों की ठगी
नई दिल्ली। दक्षिण जिला दिल्ली पुलिस के साइबर थाना, दक्षिण जिला ने एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड बदलकर ग्राहकों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक के एक वर्तमान और एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 15 हजार रुपये नकद, फर्जी तरीके से हासिल किए गए एचडीएफसी बैंक के आठ क्रेडिट कार्ड, सात मोबाइल फोन तथा 16 इलेक्ट्रॉनिक घरेलू उपकरण बरामद किए हैं। जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े छह अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हुआ है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त डीसीपी अनन्त मित्तल ने बताया कि 23 जुलाई को एक महिला ने साइबर थाना, दक्षिण जिला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड उसके पास सुरक्षित होने के बावजूद उससे अनधिकृत लेनदेन किए गए। शिकायत के आधार पर ई-एफआईआर संख्या 00459/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 340 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच में पता चला कि आरोपियों ने कथित रूप से बिना ग्राहक की जानकारी के उसके क्रेडिट कार्ड से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर में बदलाव कर दिया। इसके बाद उसी के नाम पर नया क्रेडिट कार्ड जारी कराया, उसका पिन सक्रिय किया और उसका दुरुपयोग किया। आरोपियों ने एटीएम से 53 हजार रुपये निकाले तथा 1 लाख 18 हजार 935 रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे। इस तरह पीड़िता को कुल 1 लाख 71 हजार 935 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

मामले की जांच के लिए साइबर थाना, दक्षिण जिला के थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक हंसराज स्वामी के नेतृत्व तथा सहायक पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) ऋतुराज के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी मोहित, सुरेंद्र, प्रेमपुनीत, समुंदर और सुरेंद्र शामिल थे। टीम ने बैंक के अभिलेखों, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन का गहन विश्लेषण किया।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हाल के समय में कई ग्राहकों के नाम पर उनकी जानकारी के बिना एचडीएफसी बैंक के नए क्रेडिट कार्ड जारी कर उनका दुरुपयोग किया गया था।

तकनीकी जांच और वित्तीय लेनदेन के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मुकेश कुमार (33) निवासी लोनी, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा अनिल कुमार (34) निवासी उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। मुकेश वर्तमान में एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है, जबकि अनिल फरवरी 2026 तक इसी पद पर कार्यरत था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 15 हजार रुपये नकद, ग्राहकों के नाम पर फर्जी तरीके से प्राप्त एचडीएफसी बैंक के आठ क्रेडिट कार्ड, सात मोबाइल फोन तथा 16 इलेक्ट्रॉनिक घरेलू उपकरण बरामद किए हैं। इनमें एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन चूल्हा, मिक्सर-ग्राइंडर, स्टीम इस्त्री और स्टेबलाइजर शामिल हैं। इसके अलावा खरीदारी के बिल, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े छह अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। इन मामलों में करीब 10 लाख 57 हजार 868 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका, अपराध से अर्जित शेष राशि और संभावित अन्य पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है।डीसीपी अनन्त मित्तल ने यह भी बताया कि संगठित साइबर वित्तीय अपराधों के खिलाफ दक्षिण जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।