gonda latest news - Swatantra Prabhat

हाईटेंशन लाइन बनी मौत का जाल: पत्रकार रंजीत तिवारी की दर्दनाक मौत, 10 साल की शिकायतें रहीं बेअसर
गोंडा। जिले के पथवलिया पोर्टरगंज गांव में शुक्रवार सुबह एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से एक पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रंजीत तिवारी एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े थे और क्षेत्र में अपनी सक्रिय पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। बताया जा रहा है कि गांव की आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई थी। ग्रामीणों और स्वयं मृतक द्वारा बीते करीब दस वर्षों से इस तार को हटाने की लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चों को बचाने की कोशिश में गई जान

घटना के संबंध में मृतक के परिजन अमरजीत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के पीछे लगे पेड़ से हाईटेंशन तार टकरा रहा था, जिससे चिंगारियां निकल रही थीं। उसी स्थान के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। रंजीत तिवारी बच्चों को वहां से हटाने के लिए दौड़े, लेकिन तभी अचानक तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लापरवाही पर गिरी गाज, पांच अधिकारियों पर FIR

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। जिला जज दुर्गनरायन सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रंजीत तिवारी चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी एक बहन की शादी हो चुकी है। उनके पीछे पत्नी पूजा तिवारी, मां सरोज देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चे—सात वर्षीय बेटी पूर्णिमा, चार वर्षीय बेटा आर्यन और डेढ़ वर्षीय बेटा विराट हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, उठे सवाल

घटना के बाद भाजपा जिला प्रवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव और सपा नेता सूरज सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ा सवाल: आखिर कब जागेगा तंत्र?

दस वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद अगर कोई कार्रवाई नहीं होती और अंततः एक जान चली जाती है, तो यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि तंत्र की घोर लापरवाही का नतीजा है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या ठोस कार्रवाई होती है और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई सख्त कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

New Bypass: यहां बनने जा रहा 14.1 KM लंबा नया बाईपास, इन 16 गांव के किसानों की बदलेगी किस्मत ​​​​​​​
New Bypass: उत्तर प्रदेश के गोंडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, अब लखनऊ और बाराबंकी के सफर को आसान बनाने के लिए नया बाईपास का निर्माण शुरू हुआ है।

जमीन अधिग्रहण UP New Bypass

मिली जानकारी के अनुसार, बाईपास के लिए 16 गांवों से जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। इन गांवों को पहले चिह्नित किया जा चुका है और अब गाटा संख्या चिह्नांकन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, भू स्वामियों से जमीन खरीद कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना गोनवा से कटकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगी।

कौन-कौन से हैं गांव? UP New Bypass

जानकारी के मुताबिक, गोनवा, कोचा, कादीपुर, कुम्हारगढ़ी, करुआ, सकरौरा, बिरवा, बसेहिया, मुंडरेवा, हरिगवा, कूरी, पारा, चंगेरिया, भुंभआ, अहिरौरा और मसौलिया गांवों से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना गोनवा से कटकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगी और इसके साथ एक नया सरयू पुल भी बनाना शामिल है।

लोगों को होगा लाभ UP New Bypass

मिली जानकारी के अनुसार, देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से प्रतिदिन एक लाख लोग लखनऊ और कानपुर जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्ग में कर्नलगंज बस अड्डा, हुजूरपुर तिराहा, परसपुर रोड और सरयू कटरा घाट पर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को समय पर पहुंचने में मुश्किल होती है।

खर्च? UP New Bypass

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ खंड ने 14.1 KM लंबे बाईपास और नया सरयू पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए शासन ने 896.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह परियोजना फोरलेन बाईपास के रूप में तैयार होगी।

UP News: गोंडा से लखनऊ सफर होगा आसान, 896 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन बाईपास और नया पुल
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। लखनऊ और बाराबंकी की ओर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जाम से निजात दिलाने के लिए अब फोरलेन बाईपास और नया सरयू पुल बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य गोंडा, कर्नलगंज, और आसपास के इलाकों से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को शहर से बाहर डायवर्ट करना है, जिससे यातायात आसान और तेज हो सके।

896.50 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ खंड द्वारा तैयार इस परियोजना को राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। 896.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 14.1 किलोमीटर लंबा बाईपास गोनवा गांव से शुरू होकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगा। इसी के अंतर्गत नए सरयू पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो पुराने और जर्जर हो चुके पुल का स्थान लेगा।

16 गांवों से किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए 16 गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। इसमें गोनवा, कोचा, कादीपुर, कुम्हारगढ़ी, करुआ, सकरौरा, बिरवा, बसेहिया, मुंडरेवा, हरिगवा, कूरी, पारा, चंगेरिया, भुंभआ, अहिरौरा और मसौलिया शामिल हैं। वर्तमान में गाटा संख्या चिह्नांकन और किसानों से संवाद की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग लखनऊ और कानपुर की दिशा में यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर कर्नलगंज बस अड्डा, हुजूरपुर तिराहा, परसपुर रोड और सरयू कटरा घाट पर नियमित रूप से भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नया बाईपास इस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा।

नए पुल से मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

इस परियोजना में प्रस्तावित नया सरयू पुल पुराने पुल की तुलना में अधिक आधुनिक और ट्रैफिक के अनुकूल होगा। इसके बनने से वाहन चालकों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यात्री सीधे बाराबंकी, लखनऊ और अन्य शहरों तक बिना रुकावट पहुंच सकेंगे।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा की भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही
गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जनपद गोंडा में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने एक और बड़ी कार्यवाही की। विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के चलते मंगलवार को एक और ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। आरोप है कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी ने पहले इण्टरलॉकिंग के नाम पर पैसे निकाला लिए और धनराशि आहरित करने के बाद आनन-फानन में कार्य कराया।

जिसके चलते टेंडर, कुटेशन एवं वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया।  खण्ड विकास अधिकारी बेलसर को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है। बता दें, डीएम नेहा शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बीते एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी कार्यवाही है। बीते शुक्रवार को रिश्वत लेने के आरोप में ग्राम पंचायत रायपुर में तैनात तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा को निलंबित किया था।

वहीं, भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में ग्राम पंचायत दुल्हमपुर, विकासखण्ड इटियाथोक के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार मौर्या, तत्कालीन तकनीकी सहायक दिनेश दत्त शुक्ल और तत्कालीन ग्राम प्रधान ऊषा देवी को दोषी पाए जाने पर इनसे वसूली और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

नोटिस के बाद भी नहीं दिया स्पष्टीकरण

मामला ग्राम पंचायत कुर्था विकासखण्ड करनैलगंज का है। जिला विकास अधिकारी के स्तर पर इस पूरे प्रकरण की जांच की गई थी। बीती 04 अक्टूबर को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को अनियमितता के लिए दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पंचायत कुर्था में आरसीसी सड़क से राम के घर तक इण्टरलॉकिंग कार्य के लिए 2 लाख 66 हजार, 565 रुपये का आहरण किया गया।

उक्त कार्य के लिए धनराशि आहरित करने के बाद आनन-फानन में काम कराया गया। जिस कारण टेण्डर, कुटेशन एवं वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया। जिसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार सिंह को दोषी पाया गया। इस प्रकरण में बीती 21 अक्टूबर को संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भी जारी किया गया लेकिन, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

विकासखण्ड कार्यालय से सम्बद्ध

आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया गया है। खण्ड विकास अधिकारी बेलसर को इस पूरे प्रकरण में जांच अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही, निलम्बन अवधि के दौरान अरुण कुमार सिंह को विकासखण्ड कार्यालय हरधरमऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
ब्यूरो गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचारियों के प्रति कठोर कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) घोटाला में संलिप्त पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं। आरोपियों से 5 लाख 83 हजार 798 रुपये की रिकवरी भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बीती 12 जून को जनपद गोंडा की कमान संभाली है। तभी से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। बीते दिनों सामने आए मामलों में कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराने से लेकर संबंधितों के निलंबन तक जैसे कठोर कार्यवाही की गई हैं।

शिकायत पर हुआ खुलासा

मामला इटियाथोक विकासखण्ड की दुल्हमपुर ग्राम पंचायत का है। ग्राम समदा निवासी मनोज कुमार यादव की तरफ से शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत दुल्हमपुर के प्रधान व सचिव द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया था। प्रधान व सचिव पर कागजों में काम करा भुगतान किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इसके आधार पर बीती 15 मई 2023 को उपायुक्त स्वतः रोजगार व सहायक अभियंता लघु सिंचाई को जांच के लिए नामित किया गया। 28 जून को प्रस्तुत रिपोर्ट में ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी पाया गया। इसके आधार पर आरोपियों को अपना पक्ष रखने का भी अवसर दिया गया। तीन महीने का समय मिलने के बाद भी आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं उपलब्ध कराया गया।

जांच में यह सच आया सामने

उपायुक्त स्वतः रोजगार व सहायक अभियंता लघु सिंचाई की जांच में सामने आया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत दुल्हमपुर, विकासखण्ड इटियाथोक में बड़का के घर से प्राथमिक विद्यालय दुल्हमपुर तक खण्डजा कार्य और नान्हे पुत्र राम प्रसाद का पशु शेड निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में ही दिखाकर सरकारी धन की बंदर बांट कर ली गई। खण्डजा कार्य का स्थनीय सत्यापन करने पहुंची टीम को कार्य की पत्रवली तक उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां तक की कार्य स्थल भी नहीं दिखाया जा सका।

इनसे होगी वसूली

तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार मौर्या, तत्कालीन तकनीकी सहायक दिनेश दत्त शुक्ल और तत्कालीन ग्राम प्रधान ऊषा देवी को दोषी पाए जाने पर इनसे वसूली किए जाने के आदेश दिए गए हैं। इन सभी से 1 लाख 94 हजार 599 रुपये यानी कुल 5 लाख 83 हजार 798 रुपये की वसूली की जाएगी। साथ ही, जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी इटियाथोक को संबंधित थाने में इनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के भी आदेश दिए हैं।

परसपुर थाना प्रभारी के मनमानी से क्षेत्र में भारी समस्याएं हो रही उत्पन्न
परसपुर गोंडा। जिले के परसपुर थाने में पीड़ितों की सुनवाई नही हो रही। रिपोर्ट लिखवाने के लिए थक हारकर पीड़ितों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाना पड़ रहा है। ज्यादातर मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में किनारा काट रही है। जिससे पीड़ितों की दुश्वारियां बढ़ रही है परसपुर थानाक्षेत्रान्तर्गत ग्राम त्योरासी की अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ घर में घुसकर अपशब्द कहते हुए पिटाई करने व कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नही की।

परसपुर पुलिस की कार्यगुजारी से थक हारकर महिला ने परिजनों के साथ शनिवार को दबंगो के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्टर में धरने पर बैठ गई। आनन फानन में वहां तमाम पुलिस कर्मी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ समय जाम की स्थिति रही। महिला द्वारा पुलिस को दी गई  तहरीर में कहा है कि क्षेत्र का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ 31 अक्टूबर को उसके घर में घुस आया और उसे अपशब्द कहते उसके साथ बदसलूकी की। बचाव में जब उसका पति और एक महिला दौड़ी तो उसको भी पीटा।

मामले में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि दलित महिला के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।इसके अलावा पुलिस ने परसपुर नगर पंचायत में ई रिक्शा से दो बार हुई चोरी की रिपोर्ट नही दर्ज की।गत माह ग्राम पुरैना के हिमांचल पुरवा में दो घरों से तकरबीन चार लाख की हुई चोरी के मामले में जिले के कप्तान से हुई शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने कानून को अपना जागीर समझते हुए कोई कार्रवाई नही की।यह सब घटना तो मात्र एक बानगी है। ऐसे तमाम तहरीर पर पीड़ितों के दर्द की शिशिकियां रहती है।

खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
ब्यूरो गोण्डा। खनन माफिया के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी कड़ी में खनन विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। देर रात अवैध खनन एवं परिवहन में लगी जेसीबी समेत 3 डम्पर को सीज किया गया। मौके से 41 घनमीटर मिट्टी  भी बरामद की गई। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा प्रर्वतन कार्य में लगे खान निरीक्षक विवेक कुमार और उनकी टीम के साथ अभद्रता की। वह जेसीबी और डम्पर के चालकों को लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस टीम के सहयोग से जेसीबी और डम्पर को सीज कर दिया गया है।

मामला मझौना के ग्राम चंदौरपुर का है। ग्राम में अवैध खनन होने की सूचना पर खान निरीक्षक विवेक कुमार और अपनी टीम के द्वारा गुरुवार आधी रात को छापा मारा गया। यहां मौके पर अवैध खनन होता हुआ पाया गया। एक जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। वहीं, तीन डम्पर भी खड़े थे। उनमें मिट्टी भरी हुई थी। इस पर तत्काल टीम के द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई।

अज्ञात वाहन सवारों के साथ भाग गए ड्राइवर

खनन निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि कार्यवाही के दौरान मौके पर दो वाहनों (सफारी यूपी 32 केएच 8983 और विटारा ब्रेजा यूपी 32 एचआई 6485) से कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और टीम के साथ अभद्रता करने लगे। गाली गलौज करने के साथ ही धमकाने लगे। इसी दौराने मौके का फायदा उठाकर वाहन सवार डम्पर के ड्राइवरों को लेकर भाग निकले। वह डम्पर की चाभी भी साथ ले गए।

टीम द्वारा अपनी कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया और जेसीबी को लेकर गांव से बाहर निकलने लगी। इसी दौरान उक्त दोनों वाहनों में सवार अज्ञात लोगों द्वारा उनका पीछा किया गया।  खान निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना सीओ नगर गोण्डा विनय कुमार सिंह को दी। वह तत्काल हरकत में आए। उनकी कार्यवाही के चलते जेसीबी का पीछा कर रहे वाहनों को भी पकड़ लिया गया। खान निरीक्षक ने बताया कि पूरी घटना के संबंध में थानाध्यक्ष देहात कोतवाली को कार्यवाही के लिए पत्र भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी अवैध गैस रिफलिंग सेंटर संचालित, डीएसओ पर साठ गांठ का संदेह
शहर में सिंधी किचन सेंटर पर कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना।

खुलेआम हो रहा खतरनाक धंधा,वीडि‍यो वायरल।

जिला पूर्ति विभाग सिर्फ छापे के नाम पर कर रहा है खानापूर्ति।

गोण्डा। जि‍ले में एलपीजी सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर रिफिलिंग करना सख्त मना है।उसके बावजूद भी नगर क्षेत्र में सिंधी किचन स्टोर पर अवैध गैस की रिफिलिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। इन्हें सुलभ तरीके से अवैध तरीके से गैस रिफलिंग करायी जा रही है। गोण्डा के वि‍भि‍न्‍न सोशल मीडि‍या ग्रुपों में एक वीडि‍यो वायरल हुआ है,जो शहर के दुर्गा मां स्वीट्स की गली में कॉर्नर पर स्थित सिंधी किचन स्टोर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरु नानक चौकी चौकी इलाके का है।

यहां खुलेआम तथा खतरनाक ढंग से गैस भंडारों के बीच एक मकान और दुकान में अवैध गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार बि‍ना कि‍सी खौफ के चल रहा है। यहाँ मात्र 100 रुपये में गैस रि‍फलिंग कराने के लि‍ये दुकान के बाहर अवैध रिफिलिंग करने वालों की लाइन लगी रहती है। इस खतरनाक और जानलेवा गैस रिफलिंग का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें गैस भरने वाला कह रह रहा है कि यहां पर गैस भरी जाती है।

और एक व्यक्ति गैस को खरीद रहा है और उससे बताया जा रहा है कि यहां पर चूल्हे की पर्ची बनेगी गैस सिलेंडर के बाटले की पर्ची नहीं बनेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के महज एक किलोमीटर व गुरु नानक चौकी से 500 सौ मीटर के सिंधी किचन स्टोर पर अवैध गैस रिफलिंग खुलेआम हो रही है। बड़े घरेलू सिलेंडरो से छोटे 5 किलो के सिलेंडरों में 100 रुपये प्रति कि‍लोग्राम के हिसाब से गैस रिफलिंग का काला धंधा चल रहा है।

सिंधी किचन स्टोर पर मालवीय नगर दुर्गमा स्वीटस के गली में अवैध तरीके से घरेलू सिलेंडर से मोटर लगाकर पाँच किलो सिलेंडर में गैस की रिफलिंग की जा रही है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोग रोज़ भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। पुलिस के लोग आते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि खुलेआम यह गोरखधंधा वर्षों से किया जा रहा है जिससे यहां कि‍सी भी वक्‍त कोई बड़ा हादसा घटि‍त हो सकता है। वहीं अक्सर कहा जाता है।

कि ज़ब कोई बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन को सुध आती है लेकिन दो साल पहले 2 जून 2021 क़ो गैस सिलेंडर फटने से करीब 15 लोग आग में झुलसे। जिसमें मासूम सहित 8 लोगों की मौत हो गईं थीं और सात लोग झुलस गए थे।फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है। शहर में धड़ल्ले से खुलेआम छोटा बम (छोटे गैस सिलेंडर) की दुकानों पर बिक्री हो रही है।फिर भी संबंधित विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में गंभीर सवाल उठता है कि कितनी और जान जाने के बाद प्रशासन सुध लेगा। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है।

कि डीएसओ आफिस पर हर महीने सिंधी किचन स्टोर का सुविधा शुल्क पहुंच रहा है इसलिए डीएसओ साहब सिंधी किचन स्टोर पर कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं। यहां पर जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर ली गई। यही नहीं खुले शटर के ताले और दुकान के अंदर की जांच अधिकारियों द्वारा नहीं की गई और उनके सामने अवैध रिफिलिंग के सिलेंडर भरवाने वाले ग्राहक आते रहे। इससे जिम्मेदार आला अधिकारियों की कार्यशैली गंभीर सवालिया घेरे में है।