Guru Purnima Celebration - Swatantra Prabhat

गुरु पूर्णिमा पर उतारी साईं बाबा की भव्य आरती
प्रतापगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के बलीपुर के साई बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय साईं नाथ महोत्सव के दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा पर बाबा का सद्गुरु के रूप में पूजन किया गया।  सुबह श्री साईं नारायण संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (साईं भक्ति प्रसार भूषण) शैलेंद्र नाथ ने बाबा को स्नान कराके फूल मालाओं से सजाया और आरती उतार कर भोग लगाया। दोपहर में विशेष गुरु पूर्णिमा आरती हुई।अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी श्रेष्ठ बताया गया है। माता-पिता जीवन के पहले गुरु होते हैं।

इसलिए हमेशा जीवन को संस्कारों के साथ जीना चाहिए। शैलेंद्र नाथ ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत बाबा की पालकी यात्रा से धूमधाम से हुई थी।आज अंतिम दिन गुरुवार को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आरती में शामिल हुए वरिष्ठ समाज सेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सफलता की राह पर आगे बढ़ाता है। इस अवसर पर धर्मेंद्र देव शुक्ला, अजय सिंह गुड्डन, विजय कुमार शुक्ला, शिवेंद्र नाथ मिश्रा, रिंकू सरदार, देवेश प्रताप सिंह, युवा समाजसेवी ऋषभ सिंह, अवधेश ओझा, संजीव गुप्ता डेकोरेटर समेत लोगों ने बाबा की आरती उतारी और नमन किया। शाम को साईं जागरण का भी आयोजन किया गया।

.गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने शिव मंदिर में किया जल अभिषेक
बरेली/विकासखंड भदपुरा की ब्लॉक प्रमुख शंकर गंगवार ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार आज समस्त शिव मंदिरों में नेताओं पहुंचकर में मंदिर में जल अभिषेक करने एवं वाहन के पुजारी को सम्मानित करने का निर्देश जारी हुआ था ।

जिसके अनुसार आज यहां के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार यहां के प्राचीन शिव मंदिर महेशपुर पहुंचकर भोलेनाथ का आशीष प्राप्त किया और वहां की पुजारी को साल बढ़कर सम्मानित किया इस मौके पर भाजपा की सुंदरी मंडल अध्यक्ष ठाकुर जयदीप सिंह महामंत्री वेदपाल सिंह कनौजिया कमलेश शंखधार पाठक सेक्टर संयोजक सर्वेश कुमार नरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान रफीक अहमद दीपू दिवाकर अन्य लोग उपस्थित थे।

आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में लगा श्रद्धालुओं के लिए छठा वार्षिक भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
गोवर्धन (मथुरा)। गुरु पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर गिरिराज धाम गोवर्धन में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी गिरिराज महाराज के दर्शन और सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंच रहे हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और वातावरण "गिरिराज महाराज की जय", "राधे-राधे" तथा भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से भक्तिमय बना हुआ है।

गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इन्हीं सेवा कार्यों की श्रृंखला में आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए छठे वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सेवा भावना की सराहना की।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। इसके साथ ही भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए ठंडा पेयजल, छाछ, शरबत एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क वितरित की गई। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने इस सेवा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि लंबी परिक्रमा के दौरान ऐसे भंडारे उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और सेवा की यह परंपरा ब्रज की पहचान है।

आर डी प्रॉपर्टीज के संस्थापक गुड्डा ठाकुर उर्फ सौदान सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से लगातार यह विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है और भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उनका कहना था कि ब्रज की सेवा और गिरिराज महाराज के भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।

उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन वितरण करना ही नहीं, बल्कि परिक्रमा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान करना है। इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। भंडारे में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत प्रेम और आदर के साथ किया गया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जयवीर चौधरी, नीतू ठाकुर, अजय कौशिक, ठाकुर मुकेश, हेम सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, छोटू ठाकुर, माधव शर्मा, बीके ठाकुर, गोविंद ठाकुर सहित समस्त ब्रजवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ता भोजन वितरण, पेयजल व्यवस्था, छाछ एवं शरबत वितरण तथा श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरे उत्साह के साथ लगे रहे।

भंडारे में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा रहा। परिक्रमा करने वाले भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद आयोजकों को आशीर्वाद दिया और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि ब्रज में आने पर उन्हें हर कदम पर सेवा और अपनापन देखने को मिलता है, जो इस भूमि की सबसे बड़ी विशेषता है।

गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिक्रमा मार्ग पर निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वयंसेवी संस्थाएं भी प्रशासन के साथ मिलकर सेवा कार्यों में सहयोग कर रही हैं।

ब्रजभूमि में गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी प्रतीक माना जाता है। यहां आयोजित होने वाले भंडारे समाज में परोपकार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आर डी प्रॉपर्टीज द्वारा आयोजित छठा वार्षिक भंडारा भी इसी सेवा परंपरा का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने गिरिराज महाराज से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने भी आयोजकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हें आगे भी निरंतर जारी रहना चाहिए।

गुरु पूजन के साथ पूर्णिमा पर कानपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कानपुर। आज यहां बुधवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर छात्रों के साथ ही गुरु में आस्था और विश्वास रखने वाले लोगों ने भी अपने गुरुओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

आज गुरु पूर्णिमा के इस मौके पर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं समेत स्कूलों में भी विशेष आयोजन किए गए। वहीं दूसरी गुरु पूर्णिमा के इस पावन मौके पर परमट और बिठूर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त आज सुबह से ही बड़ी संख्या में गंगा घाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही अपने गुरु का ध्यान करते हुए पूजा-अर्चना भी की।

इस दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के खासा इंतजाम देखे गए। यहां पुलिस वालों के अलावा गोताखोर भी तैनात रहे।  इसी के साथ गंगा घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी रहे। नहाते समय कोई गंगा में डूब ना जाए। इसके लिए गहरे पानी से पहले बांस-बल्ली लगाई गई थी। आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर शिवली के शोभन मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

बताते चलें कि यहां शोभन आश्रम की आधारशिला रखने वाले ब्रह्मलीन महाराज रघुनंदन दास जी महराज और शोभन को विकसित करने वाले ब्रह्मलीन विरिक्ततानंद जी महाराज के प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अनेकों भक्त मौजूद हैं। दूसरी ओर छात्रों ने भी अपने गुरुओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इसके लिए स्कूल कॉलेज में भीसमारोह आयोजित किए गए आज गुरु पूर्णिमा और इसके बाद सावन के पहले सोमवार को लेकर तगड़ी तैयारियां पहले से ही की जा चुकी हैं।

सपा द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा एक बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सपा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आज सपा हॉल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सपा महानगर उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। उन्होंने अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध संदेश देकर भावी पीढ़ी को यह सीख दी कि आपस में प्रेम, सौहार्द, संस्कार, सद्भाव, गुरु आशीर्वाद और सेवा भाव से ही समाज का कल्याण संभव है। जो व्यक्ति सेवा और सद्भाव को महत्व देगा, वह समाज में अग्रणी रहकर संस्कारित जीवन व्यतीत करेगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार अपनी नीति और नीयत से भटक गई है। इसके कारण जनता में आक्रोश पनपने लगा है, जो वर्ष 2027 के चुनावों में परिवर्तन का एक नया संदेश देगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के. के. शुक्ला कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, महेंद्र सिंह, के. के. मिश्रा, सजल कुशवाहा, बृजलाल यादव, रजत मिश्रा एवं जस्वेंद्र प्रताप निषाद,लव पांडेय,राजेंद्र जयसवाल आदि लोग उपस्थित थे।