ख़जनी में गांयब मासूम की मिला शव # पदोष के तहखाने से बरामद# वैभव बर्मा के हत्यारे गिरप्तार / तीन घण्टे जैम रहा ख़जनी बाजार - Swatantra Prabhat

खजनी वैभव हत्याकांड: 12 वर्षीय मासूम की हत्या से दहला गोरखपुर, तहखाने से मिला शव; मुख्य आरोपी समेत सात हिरासत में
रिपोर्टर/रामाशीष तिवारी ( ख़जनी  तहसील)

खजनी। गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में 12 वर्षीय वैभव वर्मा की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सोमवार से लापता मासूम का शव मंगलवार सुबह एक संदिग्ध के मकान के तहखाने से बरामद होने के बाद पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए, व्यापारियों ने विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ स्वयं खजनी पहुंचे तथा परिजनों और स्थानीय लोगों से वार्ता कर निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से जुड़े वैभव वर्मा सोमवार दोपहर करीब दो बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे मकान के तहखाने से वैभव का शव बरामद कर लिया गया।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपहरण के लगभग आधे घंटे बाद ही मासूम की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने शव को बोरे में भरकर तहखाने में गड्ढा बनाकर छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सर्वेश भट्ट आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी सहित कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने और कठोरतम कार्रवाई की मांग की। डीएम दीपक मीणा ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के पैतृक मकान को सील कर दिया है। साथ ही तहसील प्रशासन ने मकान के कथित अवैध तहखाने का पैमाइश कर जिला पंचायत की ओर से नोटिस जारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही वैभव का शव घर पहुंचा, पूरे कस्बे में कोहराम मच गया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और लोगों के बीच एक ही सवाल गूंज रहा था—आखिर इस मासूम का क्या कसूर था। फिलहाल पूरे खजनी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।