भागलपुर - Swatantra Prabhat

जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल
जगदीशपुर (भागलपुर) - बिहार सरकार की "प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज" योजना के बावजूद भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में आज तक एक भी राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी हैं। इसके कारण इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भागलपुर एवं अन्य जिलों के महाविद्यालयों का रुख करना पड़ता हैं।

प्रखंड मुख्यालय से निकटतम डिग्री कॉलेज की दूरी लगभग 20 किलोमीटर होने के कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज के साथ-साथ बी.एड., नर्सिंग, पॉलिटेक्निक तथा अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों का भी अभाव है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र के युवाओं के शैक्षणिक और रोजगार संबंधी अवसर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का दावा हैं कि वर्षों पहले क्षेत्र के कई रैयतों ने भावी पीढ़ियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय निर्माण के लिए अपनी भूमि का कुछ हिस्सा दान किया था। दान की गई लगभग चार एकड़ भूमि प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि के उपयोग और महाविद्यालय की स्थापना को लेकर स्पष्ट पहल नहीं हो सकी हैं।

स्थानीय निवासी कुंदन कुमार पंजियारा ने कहा कि जगदीशपुर में शीघ्र राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए तथा कॉलेज के लिए दान की गई भूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं रमण कुमार साह ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक युवा का अधिकार है और जगदीशपुर के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा की समुचित सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना की भी मांग की।