रहस्यमय हाल 1गांयब हुआ ख़जनी से मासूम# वैभव के खोज जुटा प्रशासन # रहस्यमय हाल गांयब वैभव बर्मा की तलाश जारी - Swatantra Prabhat

ख़जनी में बिन मां का मासूम कहां गया? 12 वर्षीय वैभव की तलाश में पुलिस, दुआओं में डूबा पूरा बाजार
जिला ब्युरो कार्यालय ( गोरखपुर)

गोरखपुर/खजनी। खजनी कस्बे में सोमवार का दिन एक ऐसे दर्द की कहानी छोड़ गया, जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति का दिल झकझोर दिया। कुछ माह पहले गंभीर बीमारी के कारण अपनी मां को खो चुका 12 वर्षीय वैभव वर्मा अब रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। मां के स्नेह से पहले ही वंचित इस मासूम के अचानक गायब होने की खबर ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे खजनी क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। हर जुबान पर एक ही दुआ है—वैभव सकुशल अपने घर लौट आए।

जानकारी के अनुसार, कस्बे के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी लक्ष्मी वर्मा के नाती एवं हनुमान वर्मा के पुत्र वैभव वर्मा सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि वह अक्सर थोड़ी देर के लिए बाहर जाते थे और समय पर वापस लौट आते थे, लेकिन इस बार देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर चिंता भय में बदल गई।

परिजनों ने पहले रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क किया। आसपास के मोहल्लों, बाजारों और संभावित स्थानों पर घंटों तलाश की गई, लेकिन वैभव का कहीं कोई पता नहीं चला। आखिरकार मामले की सूचना खजनी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी खजनी, थाना प्रभारी निरीक्षक जयन्त सिंह, अपराध निरीक्षक डी.एन. सरोज तथा पुलिस की अन्य टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। कस्बे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली जा रही है। संभावित मार्गों पर तलाश तेज कर दी गई है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर वैभव की अंतिम लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इधर, परिवार की हालत बेहद मार्मिक है। मां को खोने का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि बेटे के लापता होने की खबर ने घर की खुशियां छीन लीं। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है। पूरा स्वर्ण व्यवसायी समाज भी लगातार पुलिस के संपर्क में रहकर खोजबीन पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभावित पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, पूरे खजनी क्षेत्र के लोग मंदिरों और घरों में वैभव की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ उम्मीद और बेचैनी दोनों बढ़ती जा रही हैं।