Health Security for Teachers - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं योजना शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस योजना को शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी वीरभानु तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने लाभार्थी शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं और उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकताओं के समय आर्थिक एवं मानसिक राहत मिलेगी।

उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा अन्य शिक्षकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, उनमें डॉ. सुभाष मिश्रा, श्रीनाथ दुबे, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. पवन पांडे, डॉ. धर्मेंद्र वैश्य, डॉ. भगवती, डॉ. ज्योति सिंह एवं योगांचल मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। लाभार्थी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी योजना बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, जनपद अमेठी ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इससे शिक्षा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों में योजना को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश भर के लाखों शिक्षकों को प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ हरि पैलेस सगरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं महामंत्री राजेश सिंह रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने की। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 30 उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक की नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।

मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल शिक्षकों के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और सम्मान को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को देश, समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक करते हुए संस्कारवान नागरिक बनाएं।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हुई है। शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों की चिंता का यह महत्वपूर्ण उदाहरण है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे नई पीढ़ी को तैयार करने का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा देना आवश्यक है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय डिग्री कालेज रानीगंज प्रोफेसर श्याम नारायण यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सह-नोडल अधिकारी प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य पीबी डिग्री कॉलेज तथा प्रोफेसर शिवम श्रीवास्तव प्राचार्य मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय कालाकांकर रहे।

कार्यक्रम में प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अवधेश कुमार शर्मा, डॉ. सुशील कुमार द्विवेदी, डॉ. क्षमापति त्रिपाठी, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. कंचन, डॉ. अजय सिंह यादव, डॉ. नीलिमा, डॉ. रेशम, मोहित कुमार, शशांक कुमार, संदीप यादव, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष स्नेह शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मालती देवी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मो. अनीश एवं धर्मेन्द्र कुमार ओझा ने किया।

1.