kirti singh - Swatantra Prabhat

बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप
बस्ती। बस्ती जिले के नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या 3 पटेल नगर स्थित बभनान–गौर मार्ग पर बनी नवीन सब्जी मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या सामने आई है। मंडी जैसे व्यस्त स्थल के गेट पर बदहाल स्थिति से राहगीरों, ग्राहकों और व्यापारियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी के मुख्य गेट के ठीक सामने सड़क पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे वहां कीचड़युक्त हालात बन गए हैं। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो गया है, जहां फिसलने की आशंका बनी रहती है।

सड़क किनारे कूड़े का ढेर और जलभराव की स्थिति नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। गंदगी के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही मंडी में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

मंडी में दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।

वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी (ईओ) कीर्ति सिंह ने बताया कि नाला खुदाई का कार्य कराया जा रहा है और वर्तमान में मिट्टी व पत्थर निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जा रहा है और शीघ्र ही सड़क को समतल कराकर जलभराव की समस्या दूर कर दी जाएगी। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

फिलहाल स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि मंडी परिसर में स्वच्छता और सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके।

मोबाइल के लिए बीटेक की छात्रा को ऑटो से घसीट कर मारने वाला एनकाउंटर में ढेर
Ghaziabad: गाजियाबाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मारा गया। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने मसूरी थाना क्षेत्र में एक चौकी स्थापित की थी और रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रुकने का निर्देश दिया था। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भागने लगे और पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिससे एक उप-निरीक्षक घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में उनमें से एक घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। एक अधिकारी ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है और उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज थे।

वह 27 अक्टूबर को लूट के एक मामले में फरार था, जिसमें छात्र की मौत हो गयी थी. पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार, जितेंद्र और उसके सहयोगी ने बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा कृति से मोबाइल फोन छीन लिया था, जब वह गाजियाबाद में अपने हॉस्टल वापस जा रही थी।

कृति ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई कीर्ति सिंह गाजियाबाद के ABES कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

घर आते समय कीर्ति ऑटो पर किनारे की तरफ बैठी हुई थी. लुटेरों की नजर उसके मोबाइल पर थी।   इसी बीच मसूरी थाना क्षेत्र के डासना फ्लाईओवर के पास NH-9 पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन कीर्ति ने पूरी ताकत से विरोध किया और बदमाशों ने झटका देकर उसे ऑटो से नीचे घसीट लिया इसके बाद कीर्ति 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. फिर भी उसने हार नहीं मानी।

लुटेरे उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आ गई जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई और उसके साथ चल रही सहेली ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां  कीर्ति सिंह के शरीर में दो फ्रैक्चर निलके। ऑटो से सिर के बल गिरने के कारण सिर की हड्डी टूट गई थी और कीर्ति ने अस्पताल में 48 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ते हुए हार गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।