Karol Bagh Fire Incident - Swatantra Prabhat

करोल बाग में बहुमंजिला इमारत में लगी आग
नई दिल्ली। करोल बाग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर संचालित पीजी (पेइंग गेस्ट) में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर चमड़े के जूते बनाने की एक छोटी विनिर्माण इकाई संचालित होती है, जबकि ऊपरी मंजिल पर पीजी चल रहा है। आग लगने के बाद इमारत से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया और राहत कार्य शुरू कराया।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि आग अन्य हिस्सों में न फैल सके। पुलिस ने भी मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और लोगों को सुरक्षित दूरीबनाए रखने की सलाह दी है।

घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और दमकल विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। इसके बाद ही आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।