दाह संस्कार में आया ययवक डूबा# SDRF टीम शव खोज में जुटी# दादी के संस्कार में आया था पोता$ ख़जनी के इटैली घाट पर भीड़ - Swatantra Prabhat

खजनी में मातम के बीच बड़ा हादसा: दादी के दशगात्र संस्कार में पहुंचे युवक की आमी नदी में डूबने से मौत
जिला ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर उत्तर प्रदेश)

खजनी, गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम इटैली में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। दादी के दशगात्र (दसवां) संस्कार में शामिल होने आए 37 वर्षीय युवक की आमी नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा।

दशगात्र संस्कार के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम इटैली निवासी रणविजय पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद (37 वर्ष) अपनी दादी के दशगात्र संस्कार में शामिल था। परंपरा के अनुसार वह नदी किनारे बाल कटवाने के बाद आमी नदी में स्नान करने उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में डूब गया।

ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास

युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग करने लगे।

पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से खजनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। काफी देर तक सफलता नहीं मिलने पर SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से कई घंटों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।

शोक में डूबा पूरा परिवार

इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। जिस घर में दादी के निधन का पहले से मातम था, उसी घर का एक और सदस्य असमय काल के गाल में समा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण भी देर तक नदी किनारे युवक के मिलने की उम्मीद में डटे रहे।

एसएचओ ने कही यह बात

एसएचओ खजनी जयंत सिंह ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बाद में SDRF की टीम भी सर्च अभियान में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश अभियान जारी था। पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।