हरपुरर बुदहट की घटना # खून से लथपथ युवक# तीन दिन बाद मौत# जांच में जुटी पुलिस - Swatantra Prabhat

गोरखपुर: पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिला युवक, तीन दिन की जंग हारकर मेडिकल कॉलेज में मौत
रिपोर्टर/जनेश्वर मिस्रा ( सहजनवां तहसील)

सहजनवा/गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में बैजलपुर पंचायत भवन के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग हार दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदौली, टोला जंगल डिगर सूपा निवासी प्रेम सागर यादव (पुत्र ज्ञानेंद्र यादव) शनिवार की शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार सुबह बैजलपुर पंचायत भवन के पास ग्रामीणों ने एक युवक को खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर हरपुर-बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान प्रेम सागर यादव के रूप में कराते हुए तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी नेहा यादव, जिनकी शादी वर्ष 2022 में महुली थाना क्षेत्र के उसरापार गांव में हुई थी, पति की मौत से बदहवास हैं। दंपती की कोई संतान नहीं थी। प्रेम सागर दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई शिव सागर यादव सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता ज्ञानेंद्र यादव की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने, संभावित रंजिश और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।  वहीँ थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।