mahrajganj police - Swatantra Prabhat

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 45 वर्षीय अधेड़ की मौत
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गऊघाट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश कुमार (45 वर्ष) पुत्र कृष्णा, निवासी ग्राम कमालपुर अवांडीह, थाना महराजगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह अपने गांव से लोनार की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह गऊघाट के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडेय ने बताया कि घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुमांवा चौकी प्रभारी आयुष वत्स ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।राकेश कुमार की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राकेश कुमार अपने पीछे दो नाबालिग पुत्रों विशाल और विकास को छोड़ गए हैं। बच्चों की मां का साया पहले ही उनके सिर से उठ चुका था। अब पिता के निधन के बाद दोनों बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अब केवल राकेश की बुजुर्ग मां ही बची हैं, जिनके सामने दोनों मासूम बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को भावुक कर दिया है।

तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं थम रही चावल व अन्य वस्तुओं की तस्करी
स्वतंत्र प्रभात

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र तस्करी को लेकर आए दिन खूब सुर्खियों में है। उक्त क्षेत्र से आए दिन बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित समानों को आसानी से बार्डर पार भेजा जा रहा है। वहीं तस्करी के मामले में स्थानीय पुलिस व सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां मूकदर्शक बने हुए हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे सेवतरी चौकी क्षेत्र के झिंगटी, मर्यादपुर पहाड़ी टोला, सेवतरी, परसा आदि नाके से आए दिन बड़े पैमाने पर चावल, मवेशी, गल्ला समेत अन्य प्रतिबंधित समानों की खुलेआम तस्करी हो रही है।

तस्करी के मामले में स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां समेत अन्य जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। जिम्मेदारों के शिथिलता के कारण प्रतिदिन सैकड़ों बोरी चावल आसानी से सीमा पार भेज दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते 8 अक्टूबर को चावल की तस्करी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सेवतरी चौकी प्रभारी समेत छः पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए सभी को लाइन हाजिर कर दिया था तथा जेसीबी के माध्यम से सभी नाकों पर गढ्ढा खोदकर तस्करी को रोकने का वैकल्पिक व्यवस्था किया था।

पुलिस अधीक्षक के इस बड़ी कार्यवाही से कुछ दिनों के लिए तस्करी पर विराम लगा था। वहीं आए दिन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन को ताक पर रख व्यापक पैमाने पर तस्करी का कारोबार परवान चढ़ रहा है। वहीं सेवतरी नाके से हो रही तस्करी के मामले में स्थानीय लोगों समेत दूरदराज के लोग भी अपनी रोटी सेंक रहे हैं। उक्त नाके पर दूरदराज से आकर लोग तस्करी कर मोटी कमाई कर रहे हैं।

दूरदराज के लोग पिकअप पर चावल को लादकर सेवतरी गांव में डंप कर रहे हैं जहां से शायं होते ही पूरी रात कैरिंग के माध्यम के प्रतिबंधित चावल समेत अन्य वस्तुओं को बिना किसी रोक-टोक के नेपाल पहुंचाया जा रहा है। सबसे अहम बात तो यह है कि जिस नाके से तस्करी हो रही है वहां से महज पांच-पांच सौ मीटर के अंतराल में पुलिस चौकी समेत एसएसबी कैंप तथा एसएसबी के दो-दो चेक पोस्ट मौजूद हैं, बावजूद इसके व्यापक पैमाने पर खुलेआम तस्करी से स्थानीय पुलिस व एसएसबी के कार्यपण्राली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।