हथियार - Swatantra Prabhat

ट्यूबल पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या से क्षेत्र में सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
जलालपुर, अम्बेडकर नगर।

जलालपुर तहसील अन्तर्गत सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार देर रात ट्यूबवेल पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर धारदार/भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बड़ेपुर मुस्काबाद निवासी राधेश्याम प्रजापति (65) पुत्र रामलौट गांव के बाहर स्थित अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर रहते थे। वहीं वह कुल्हड़ बनाने का भी कार्य करते थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे उनका छोटा पौत्र खाना लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां उसने राधेश्याम को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह देखकर वह घबरा गया और तत्काल परिजनों को सूचना दिया।
परिवार के लोगों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राधेश्याम के एक पुत्र जयप्रकाश प्रजापति है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची सम्मनपुर थाना पुलिस मौके की जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।