राज्यपाल - Swatantra Prabhat

पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

प्रयागराज।समाजवादी पार्टी  ने मंगलवार को कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और बाद में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा पत्र लीक होने से लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। युवा वर्षों तक मेहनत करने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता न होने के कारण निराश और हताश हैं।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल घोषणाएं करने में व्यस्त है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सपा नेताओं ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, महंगाई नियंत्रित करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा
बस्ती। बस्ती जिले में गुरूवार को भारतीय समता मूलक महासभा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि कथाकार धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में की गई अभद्र टिप्पणी के संबंध में उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुये गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।

ज्ञापन देने के बाद महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि  25 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित भद्र दुर्ग शक्ति स्थल के शिलान्यास समारोह के दौरान  कथाकार धीरेंद्र शास्त्री ने ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नीचा दिखाने का दुष्प्रयास करते हुए कहा कि जब शिवाजी महाराज युद्ध करते हुए बहुत थक गए थे तो उन्होंने समर्थ गुरु रामदास के चरणों में अपना मुकुट सौंपते हुए कहा कि अब आप अपना साम्राज्य संभालिए। धीरेन्द्र शास्त्री का यह वक्तव्य झूठा एवं काल्पनिक है।

धीरेंद्र शास्त्री के इस मनगढ़ंत बयान से पूरे भारत के आम जनमानस में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कहा कि भारतीय समता मूलक महासभा उनके इस बयान का कडे शव्दों में निन्दा करते हुये मांग करती है कि धीरेन्द्र शास्त्री के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कराया जाय।

राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के दौरान मुख्य रूप से भारतीय समता मूलक महासभा के बद्री प्रसाद चौधरी, ई. के.सी. चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, सुग्रीव यादव, घनश्याम चौधरी, अहमद रजा, अशोक कुमार   चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, लालचंद वर्मा, राम सुरेश चौधरी, विद्या सागर, संजय चौधरी, डा. श्यामनरायन आदि शामिल रहे।

अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर भरी हुंकार, समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
लालगंज प्रतापगढ़। धान की बिक्री में आनलाईन पंजीकरण कराने वाले किसानों की खरीददारी न होने तथा लालगंज चौक पर अतिक्रमण की समस्या से नाराज वकीलों ने शनिवार को तहसील परिसर में नारेबाजी की। वहीं वकीलो ने प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर विधेयक लाए जाने की भी मांग उठाई। समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी व महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में एडीएम आदित्य प्रजापति को सौंपा गया।

रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने लालगंज नेशनल हाइवे के चौक पर वाहनों के साथ अन्य अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से अभियान चलाए जाने को कहा। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने एडीएम को बताया कि पोर्टल न चलने के कारण अभी तक आनलाईन पंजीकरण कराने वाले किसानों का धान क्रय नहीं किया गया है। वहीं ज्ञापन में हाल ही में प्रदेश के रामपुर, बाराबंकी व फतेहपुर जिलों में वकीलों की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून पर विधेयक की मांग भी उठाई गयी है।

वकीलों ने समाधान दिवस में भी मांगो के समर्थन में नारेबाजी की। एडीएम ने ज्ञापन पर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर वकीलो को शान्त कराया। इस मौके पर संतोष पाण्डेय, प्रवीण यादव, विपिन शुक्ल, नीरज सिंह, सुशील शुक्ला, केबी सिंह, मोहित जायसवाल, सुमित त्रिपाठी, जितेन्द्र कनौजिया, गीता सिंह, केके शुक्ला, लालता प्रसाद पाण्डेय, शिव नारायण पाण्डेय, आदि अधिवक्ता रहे।

सोमवार को राज्यपाल का आगमन, रूपरेखा हुई तय
अम्बेडकरनगर।

महामहिम राज्यपाल महोदया के जनपद अंबेडकर नगर में दिनांक 25 अगस्त 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम (स्थान– विकासखंड जहांगीरगंज अंबेडकर नगर) के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय कुमार सैवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ० सदानंद गुप्ता, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में महामहिम राज्यपाल महोदया जी के कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, स्थलीय व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं उच्चस्तरीय गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता एवं सक्रियता से करें, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक में उप जिलाधिकारी आलापुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपनिदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी आदि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंसात्मक कृषि छोड़ें, प्राकृतिक खेती करें किसान- राज्यपाल आचार्य देवव्रत
मिल्कीपुर ,अयोध्या।गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि यह कृषि विश्वविद्यालय पूरे देश में नंबर वन विवि बन गया है। हमनें बहुत विवि देखे लेकिन यह विश्वविद्यालय पूरी तरह से जीवंत है। इस मौके पर उन्होंने कुलपति के साथ-साथ कृषि मंत्री के कार्यों को जमकर सराहा। 40 साल पहले कैंसर, सुगर और ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी नहीं थी लेकिन आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी की समस्या से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज की कृषि प्रणाली हिंसात्मक हो गई है जो मनुष्यों की जिंदगी को धीरे-धीरे निगल रही है। उन्होंने कहा कि अपने देश में किसान भाईयों को डीएपी, यूरिया आदि रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग बंद कर प्राकृतिक और जैविक खेती का रास्ता अपनाना होगा। अगर 10 साल के बच्चे को कैंसर हो रहा है तो उसका मुख्य कारण आहार है और उसके जिम्मेदार भी हम हैं। राज्यपाल ने कहा कि यूरोप और अमेरिका में हमारे सैंपल फेल हो जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में लोग धान की खरीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें सही समय पर चेतने की जरूरत है। यूएनओ के रिपोर्ट के मुताबिक 40 से 50 साल में विश्व की धरती फर्श हो जाएगी और किसी अनाज की पैदावार नहीं हो सकेगी। राज्यपाल ने कहा कि केंचुआ धरती को उपजाऊ बनाने का कार्य करता है लेकिन किसान अधिक उपज पैदा करने के चक्कर में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कर इन्हें मारने का कार्य कर रहे हैं। यूरिया में 46% मात्रा नमक की होती है।

धरती का आर्गेनिक कार्बन 0.6 हो गया है। जमीनें बंजर हो चुकी हैं। खाना, पानी और हवा सबको अशुद्ध करने में हम ही जिम्मेदार हैं। आगे भी यही हालत रही तो  आने वाले समय में इंसान बच्चे तक नहीं पैदा कर पाएगा। उन्होंने कहा कि जैविक एवं रासायनिक खेती में खर्च आएगा लेकिन प्राकृतिक खेती करने के लिए बाजार से कुछ भी नहीं खरीदना है।

घर में देशी गाय से हम प्राकृतिक खेती को कर सकते हैं। गाय के एक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ तक जीवाणु होते हैं और छुट्टा जानवरों में इनकी संख्या और अधिक हो जाती है। किसान अगर जैविक खेती करते हैं तो तीन वर्ष के बाद किसानों को अधिक उत्पादन मिलना शुरू हो जायेगा। इस दौरान उन्होंने विवि में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान की उन्होंने जमकर सराहना की। संगोष्ठी का शुभारंभ सभी अतिथियों ने जल भरो कार्यक्रम के साथ किया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय कुलगीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देशभर में यह पहला विश्वविद्यालय है जिसने एक ही बार में नैक मूल्यांकन में A++  ग्रेड प्राप्त किया है। आज से कुछ समय पहले प्राकृतिक खेती के कारण हमारा देश सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। हमारे देश में काफी धन संपदा थी और प्राकृतिक उत्पाद विदेशों में जाता रहा। शाही ने कहा कि आज पोषणयुक्त अनाज नहीं खाने से मनुष्य कैंसर, सुगर, थायराइड जैसी कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहा है। समय रहते अगर सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाली पीढ़ियां खतरें में होंगी। मंत्री शाही ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें प्राकृतिक खेती के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार कर रहीं हैं। बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती का हब बनाने पर तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रीलियन डालर तक पहुंचाने में प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका होगी। आज हमारा देश विदेशों को आम और अन्य उत्पाद निर्यात कर रहा है। 40 कुंटल आम अमेरिका भेजा गया है। उन्होंने कहा की कृषि विवि में 10 करोड़ की लागत से आर्गेनिक टेस्टिंग लैब बनेगा जिसमें प्राकृतिक खेती के उत्पादों की टेस्टिंग हो सकेगी। इसके लिए किसानों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अगर देश का प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अपने देश और एक पेड़ मां के नाम लगाए तो पूरे देश में हरियाली आ जायेगी। छात्र-छात्राओं द्वारा वृहत वृक्षारोपण अभियान को मंत्री ने जमकर सराहा और उन पौधौं की रक्षा करने की भी बात कही।
अपने स्वागत संबोधन में कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को पहली बार में ही नैक मूल्यांकन में A++  ग्रेड प्राप्त हुआ यही सभी की सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। कुलपति ने कहा की विश्वविद्यालय में 10 एकड़ बंजर भूमि पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जा रही है। जिस जगह पर कभी जानवर जाने से डरते थे आज वहां फसल लहलहा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हो या शोध एवं प्रसार सभी क्षेत्रों में विश्वविद्यालय ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कुलपति ने कहा कि एनआइआरएफ रैंकिंग में आने के बाद विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का प्रवेश हुआ। अब नैक मूल्यांकन में सर्वोच्च ग्रेड पाने के विदेशी छात्र-छात्राओं की संख्या में तेजी से इजाफा होगा।
इस मौके पर राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती एवं अन्य क्षेत्र में काम करने वाले 25 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। समस्त अतिथियों ने प्राकृतिक खेती, शोध एवं प्रसार साहित्य का विमोचन किया।
इससे पहले सभी अतिथियों ने नरेंद्र उद्यान पहुंचकर आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद अपनी मां के नाम एवं देश के लिए वृक्षारोपण किया। राज्यपाल एवं मंत्री शाही गौपूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथिगण मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां किसान मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया।

धन्यवाद ज्ञापन कृषि निदेशक जितेंद्र कुमार तोमर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीताराम मिश्रा ने किया। इस मौके पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह, किसान, शिक्षक, वैज्ञानिक सहित जिले से पहुंचे अन्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, 31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के पद की लेंगे शपथ
पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, 31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के पद की लेंगे शपथ

रांची

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है ।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा से गुरुवार को नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपा‌। वहीं दास 31 अक्टूबर को उड़ीसा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी शिष्टाचार मुलाकात की इससे पहले वो दिन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी शिष्टाचार मुलाकात की थी ।

जानकारी यह भी है कि बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने को बेहद भावुक करने वाला पल बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि यह मेरे लिए काफी भावुक पल रहा ।‌ भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय से ही पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता रहा हूं एक मजदूर को पार्टी ने बूथ कार्यकर्ता से मंडल अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक तथा मंत्री से मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी दी आज इस्तीफा देते समय पुरानी यादें ताजा हो गई। मैंने पूरी ईमानदारी से जमशेदपुर और झारखंड की जनता की सेवा की है ।‌ अब महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के आशीर्वाद से ओड़िशा के लोगों की सेवा करूंगा ।‌ उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष तौर पर धन्यवाद दिया‌।