meeting-concluded-with-political-parties-on- - Swatantra Prabhat

मतदान केन्द्रों के आलेख्य प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अ.ज.जा.) एवं 403-दुद्धी (अ.ज.जा.) के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन 04 जुलाई, 2026 को कर जिला वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। साथ ही आमजन से 12 जुलाई, 2026 तक मतदान केन्द्रों एवं स्थलों के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की गई थी।

इसी क्रम में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के परीक्षण हेतु 15 जुलाई, 2026 को  सांसद, विधायकगण तथा मान्यता प्राप्त समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 1,563 मतदान स्थल एवं 973 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। उल्लेखनीय है कि मतदान केन्द्रों एवं स्थलों के प्रस्तावों के संबंध में 01 जुलाई, 2026 को भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में अवगत कराया गया कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा आम आदमी पार्टी की ओर से कुल 21 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जांच के उपरांत 08 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए, जबकि 13 प्रस्ताव आयोग के मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनः अपील की कि वे मतदान केन्द्रों एवं स्थलों का एक बार फिर अध्ययन कर लें। यदि किसी प्रकार का परिवर्तन अपेक्षित हो तो अगले दो दिवस के भीतर अपना सुझाव अथवा आपत्ति लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें, ताकि परीक्षण के उपरांत 18 जुलाई, 2026 तक मतदान केन्द्रों एवं स्थलों को अंतिम रूप प्रदान किया जा सके।