superintendent-of-police-sonbhadra-reviewed-the-orderly-room-of-city - Swatantra Prabhat

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने किया नगर सर्किल का अर्दली रूम कर, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं, जनसुनवाई, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराधों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से बुधवार दिनांक 15.07.2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगर सर्किल (थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन) का अर्दली रूम थाना रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कर पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, वाचक पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षकगण, सर्किल के समस्त चौकी प्रभारीगण तथा अन्य उपनिरीक्षकगण उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना-पत्रों एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित हो तथा विवेचनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक विलम्ब न होने पाए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा महिला हेल्पलाइन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं सम्बन्धित समस्याओं को त्वरित निस्तारित हेतु निर्देशित किया गया।

साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई,पीड़ितों की धनराशि यथाशीघ्र वापस कराने, साइबर हेल्पलाइन 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई की समीक्षा* के दौरान निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही

आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं अन्य पोर्टलों पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों के तामील, निरोधात्मक कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटरों एवं अराजक तत्वों पर सतत निगरानी रखने, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप उत्कृष्ट पुलिसिंग सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।