अस्पतालों - Swatantra Prabhat

सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर हुआ अस्पतालों का औचक निरीक्षण
सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर हुआ अस्पतालों का औचक निरीक्षण

हज़ारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं हों बेहतर, यही है लक्ष्य : जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग/झारखण्ड- कृष्णा कुमार

सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के निर्देश पर 27 अक्टूबर को चौपारण, चुरचू, विष्णुगढ़, कटकमसांडी व मांडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सांसद प्रतिनिधियों ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सम्बन्धी कमियों को उजागर कर उन्हें बेहतर करवाना था। इससे पहले टाटीझरिया, बरही, पिपरवार, बड़कागांव, दारू, सदर व रामगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। चौपारण के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने एम्बुलेंस व चिकित्सक व स्टाफ आवास उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। विष्णुगढ़ में डेंटल चेयर व एक्स- रे मशीन ऑपरेटर की आवश्यकता है, जिसे उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाये जायेंगे। साथ ही यहाँ एम्बुलेंस शेड व स्टाफ आवासों की मरम्मत की भी जरुरत है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

साथ ही बेड्स भी पर्याप्त संख्या में हैं। जयंत सिन्हा का प्रयास हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों को स्वास्थ्य संबंधी हर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस दिशा में वे अनेक कदम उठा रहे हैं। हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल उन्हीं के प्रयासों से धरातल पर उतरा है। उन्होंने हज़ारीबाग की विधानसभाओं में कुछ समय पूर्व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया। इस शिविर में आंख, शुगर, ब्लड प्रेशर, डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड समेत अन्य महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गयीं। यहाँ जनरल फिजिशियन भी उपस्थित थे। इन शिविरों में 800 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। जयंत सिन्हा ने कहा कि इन औचक निरीक्षणों में मालूम हुईं समस्याओं का हम जल्द समाधान करवाएंगे। मोदी सरकार हजारीबाग लोकसभा समेत झारखंड की जनता की सुविधा के लिए हर साधन दे रही है। वहीं जेएमएम-कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हजारीबाग को जिला खनिज मद की सौगात दी, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस मद से हमने बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ्स की बहाली भी की है। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। चौपारण स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भाजपा हज़ारीबाग जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, चुरचू स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, कटकमसांडी अस्पताल का निरीक्षण सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद राजा, विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिन्हा, मांडू स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण जागेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में किया गया।