Foot Over Bridge - Swatantra Prabhat

विकास के नए स्वरूप के साथ तैयार है फतेहपुर रेलवे स्टेशन
ब्यूरो प्रयागराज- गंगा और यमुना जैसी पावन नदियों के मध्य स्थित फतेहपुर, प्रयागराज और कानपुर के बीच अपनी महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण लंबे समय से यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र रहा है। यह स्टेशन उत्तर भारत  के सबसे पुराने रेल खंड एवं प्रयागराज एवं कानपुर शहरों के मध्य स्थित प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है, जिसका इतिहास वर्ष 1859 में इस रेलखंड के प्रारंभ होने से जुड़ा है। यह स्टेशन ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह क्षेत्र की प्रारंभिक रेल सेवाओं में से एक के प्रस्थान स्थल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेलमार्ग, जो भारत के सबसे व्यस्त एवं महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोरों में से एक है, पर स्थित यह स्टेशन आज भी लाखों यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। इसी ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व को नई पहचान देते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फतेहपुर रेलवे स्टेशन का लगभग ₹32 करोड़ की लागत से व्यापक पुनर्विकास किया गया है।

पुनर्विकसित स्टेशन अब केवल ट्रेनों के ठहरने का स्थान नहीं, बल्कि आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित रेल यात्रा का नया अनुभव प्रस्तुत करता है। आकर्षक स्टेशन भवन, नया जी+1 द्वितीय प्रवेश, विशाल कॉन्कोर्स, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत टिकटिंग व्यवस्था, विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, सुव्यवस्थित पार्किंग और पृथक प्रवेश-निकास मार्ग यात्रियों की आवाजाही को पहले से अधिक सहज और व्यवस्थित बनाते हैं।

यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म संख्या-4 का निर्माण, प्लेटफॉर्मों का आधुनिकीकरण, नए शेल्टर, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अतिरिक्त एफओबी तथा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सुगम अवसंरचना विकसित की गई है। आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुव्यवस्थित परिसर स्टेशन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।

फतेहपुर रेलवे स्टेशन का यह नया स्वरूप केवल अवसंरचना का विस्तार नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर विकसित की गई एक नई सोच का प्रतीक है। यह स्टेशन क्षेत्र की बेहतर रेल संपर्क व्यवस्था को मजबूत करते हुए पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

पनकी धाम रेलवे स्टेशन : आस्था, आधुनिकता और सुगम रेल यात्रा का नया प्रवेशद्वार।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

दया शंकर त्रिपाठी।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर का पनकी धाम रेलवे स्टेशन अब केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि आधुनिक रेल अवसंरचना और धार्मिक आस्था के संगम का नया प्रतीक बन चुका है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग ₹25 करोड़ की लागत से इसका व्यापक पुनर्विकास किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा अनुभव मिल रहा है।

वर्ष 1981 में स्थापित पनकी धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने तथा शहर के पश्चिमी एवं उपनगरीय क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। समय के साथ कानपुर के औद्योगिक विस्तार, नई आवासीय बस्तियों के विकास तथा प्रसिद्ध पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर, पनकी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने इस स्टेशन को शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल कर दिया।

पुनर्विकास के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। यहां द्वि-मंजिला आधुनिक स्टेशन भवन, विशाल प्रतीक्षालय, एक्जीक्यूटिव लाउंज, रिटायरिंग रूम, आधुनिक टिकटिंग क्षेत्र, विस्तारित एवं  नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, आधुनिक शौचालय, बेहतर पेयजल व्यवस्था तथा उन्नत यात्री सूचना प्रणाली विकसित की गई है। स्टेशन पर स्पष्ट साइनेज, डिजिटल सूचना डिस्प्ले और बेहतर प्रकाश व्यवस्था यात्रियों की सुविधा को और बढ़ाते हैं।

यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तथा 6 मीटर चौड़ा अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, जिसमें रैंप और लिफ्ट जैसी दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। स्टेशन परिसर के लगभग 4,500 वर्गमीटर क्षेत्र को सुव्यवस्थित सर्कुलेटिंग एरिया के रूप में विकसित किया गया है, जहां अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, हरित क्षेत्र और बाधारहित आवागमन की व्यवस्था की गई है।

इस स्टेशन की सबसे बड़ी विशेषता इसका धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप है। स्टेशन की वास्तुकला में पनकी धाम की आध्यात्मिक पहचान को प्रमुखता दी गई है। भवन के रंग, डिजाइन और कलात्मक तत्व स्थानीय संस्कृति तथा भगवान हनुमान की भक्ति परंपरा को दर्शाते हैं, जिससे यहां पहुंचने वाला प्रत्येक यात्री कानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सके।

पनकी धाम स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां प्रत्येक मंगलवार, शनिवार और विशेष रूप से हनुमान जयंती के अवसर पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही पनकी क्षेत्र पनकी तापीय विद्युत परियोजना, औद्योगिक इकाइयों, चमड़ा, वस्त्र एवं होजरी उद्योग तथा आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों के कारण भी महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। ऐसे में आधुनिक स्टेशन स्थानीय उद्योग, व्यापार, रोजगार और धार्मिक पर्यटन—सभी को नई गति प्रदान करेगा।