ग़ोला तहसील न्यूज# बच्चो के3 विवाद बवाल# 14 पर मुकदमा दर्ज# जांच में जुटी पुलिस - Swatantra Prabhat

गोरखपुर ग़ोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी ( ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार, गोरखपुर, गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सहदोड़ाड़ में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष का आरोप: लाठी-डंडों से किया हमला

धर्मप्रकाश चन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपनी चाची के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जितेन्द्र चन्द ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जटाशंकर सिंह सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट की, जिससे उनके सिर, शरीर और आंख के पास चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमले का लगाया आरोप

दूसरे पक्ष की रूबी, पत्नी विजय चन्द ने तहरीर में बताया कि उनके नौ वर्षीय बेटे का गांव के अन्य बच्चों से खेलते समय विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और विपक्षी पक्ष के लोग लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। घटना में उन्हें तथा उनके ससुर को चोटें आईं। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 333, 125 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी निरीक्षक सीपी पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।