ख़जनी न्यूज # नीलकंठ मंदिर में चोरी # चौकी के200 मीटर दूरी की घटना# - Swatantra Prabhat

ख़जनी क्षेत्र उन्वल में नीलकंठ मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश, माता संतोषी की प्रतिमा से सोने की चेन व दानपात्र गायब
रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी ( खजनी तहसील)

ख़जनी /गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नगर पंचायत उनवल के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र नीलकंठ मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोर मंदिर परिसर में स्थापित माता संतोषी की प्रतिमा के गले से सोने की चेन और मंदिर का दानपात्र लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह मंदिर खुलने पर घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच तेज कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर और उसके आसपास शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। खुलेआम नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों के चलते महिलाओं और श्रद्धालुओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर सख्ती की गई होती तो मंदिर में चोरी जैसी घटना को रोका जा सकता था।
घटना के बाद श्रद्धालुओं और नगरवासियों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि चौकी के इतने निकट स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है। लोगों ने मंदिर परिसर में नियमित पुलिस गश्त, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, रात्रि सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

खजनी थाना प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि नीलकंठ मंदिर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें पुलिस की जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर टिकी हैं।