Gandhi Pratima Kanpur - Swatantra Prabhat

शहर की जनसमस्याओं को लेकर 21 को धरना धरना देगी समाजवादी पार्टी
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक कार्यकारिणी बैठक रविवार को  महानगर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर के चंदे में हुई कथित हेराफेरी का मुद्दा उठाकर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की रक्षा करने का कार्य किया है। उन्होंने भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों और सामाजिक न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए "बूथ करो मजबूत" का नारा दिया और कहा कि चुनाव की जीत बूथ से शुरू होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर 10 से 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं की समिति गठित करें, मतदाता सूची को दुरुस्त रखे तथा चुनाव के दिन प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने "घर-घर जनसंपर्क" अभियान को तेज करने पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर हर गली-मोहल्ले में जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना होगा।

अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पीडीए जनसंदेश यात्रा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पीडीए का संदेश सामाजिक न्याय, सम्मान, अधिकार और आरक्षण की लड़ाई का मजबूत आधार बन चुका है। इस यात्रा के माध्यम से समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने घोषणा की कि कानपुर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं—जर्जर सड़कों, जलभराव, पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, बढ़ती महंगाई तथा अन्य नागरिक समस्याओं—को लेकर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा 21 जुलाई 2026, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जनहित की इस लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया।