One Lakh Reward - Swatantra Prabhat

सटीएफ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात डकैत ढेर
अंबेडकरनगर। यूपी एसटीएफ टीम ने बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार भोर में कानपुर निवासी 1 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके पास से टीम ने अवैध असलहा, 20 से अधिक कारतूस, बाइक आदि बरामद की है। कुख्यात अपराधी छैमार गैंग का सक्रिय सदस्य था। मंगलवार भोर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर जगदीशपुर गांव के पास स्थित तालाब के निकट गोलियों की तड़ताहट सुनाई दी। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र की अगुवाई में टीम ने डकैती गिरोह के सदस्य की घेराबंदी की थी।

जवाबी फायरिंग में कानपुर के मकनपुर निवासी विक्की उर्फ आसिम अली उर्फ नक्शे अली उर्फ पेदा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। टीम के मुताबिक विक्की छैमार डकैती गिरोह का सक्रिय सदस्य था। यह गिरोह उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा आदि प्रदेशों के अलग-अलग जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इस दौरान गृह स्वामियों के विरोध करने पर उनकी हत्या तक कई घटनाओं में की गई है। आरोपी के खिलाफ 21 मुकदमे डकैती, हत्या सहित अन्य धाराओं में दर्ज है। एसटीएफ टीम लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि संबंधित गिरोह इन दिनों अंबेडकरनगर जिले में सक्रिय है।

मंगलवार भोर में एसटीएफ टीम ने उसे बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास घेराबंदी घेर लिया। टीम की जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। एसटीएफ के मुताबिक विक्की वर्ष 2006 से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त था। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2014 में जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी रेनू सिंह के घर पर इस गिरोह ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसमें परिवार के 6 सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे बाद में तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। इसी तरह कई अन्य घटनाएं हैं जिसमें घायल पारिवारिक सदस्यों की बाद में मौत हो गई।