Horticulture Department - Swatantra Prabhat

सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
प्रतापगढ़। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन को प्रोत्साहन की योजना वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जनपद के पान उत्पादक 50 कृषकों के दल को गुणवत्तापूर्ण पान की खेती की तकनीकी जानकारी देने और उनकी उपज को बेहतर बनाने के लिये चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, महोबा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र छतरपुर मध्य प्रदेश सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 20 से 26 अगस्त तक के लिये प्रशिक्षण हेतु जनपद के विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी राममोहन मीना द्वारा बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने पान उत्पादक कृषकों से वार्ता कर कहा कि पान की खेती की तकनीकी जानकारी अच्छे से प्राप्त करें।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से पान उत्पादकों की उत्पादकता और उपज की गुणवत्ता में सुधार होगा। यह किसानों को पान की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और विधियों से अवगत कराएगा, जिससे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, पान उत्पादक कृषक व उद्यान विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिसवां के किसान को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 में प्रथम स्थान
बिसवां (सीतापुर)- जनपद सीतापुर की तहसील बिसवां के प्रगतिशील आम उत्पादक किसान एवं पेशे से प्रवक्ता अनस ज़मीर ने उत्तर प्रदेश आम महोत्सव–2026 में लगातार दूसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद सीतापुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए किसानों एवं बागवानों ने प्रतिभाग किया, जहाँ 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि राज्य मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने अनस ज़मीर को प्रथम पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अनस ज़मीर ने वर्ष 2025 में पहली बार प्रतिभाग करते हुए ही प्रथम स्थान प्राप्त किया था, तथा वर्ष 2026 में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बना दिया। यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जनपद सीतापुर एवं बिसवां क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। किसान अनस ज़मीर पिछले चार वर्षों से अपने पैतृक बागों का संरक्षण कर रहे हैं। वे आम की दुर्लभ एवं पारंपरिक किस्मों को संरक्षित करने के साथ-साथ नई उन्नत किस्मों का विकास भी कर रहे हैं।

"हाजी अमीर ऑर्चर्ड" ब्रांड के माध्यम से वे आम की विभिन्न उत्कृष्ट किस्मों को देशभर के लोगों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल आम का उत्पादन करना नहीं, बल्कि लगभग सौ वर्षों पुरानी पारिवारिक विरासत, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाना है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पूर्वजों की विरासत, परिवार के सहयोग तथा उद्यान विभाग और कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन को दिया।

उन्होंने विशेष रूप से उद्यान अधिकारी सुश्री राजश्री, कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दया एस.श्रीवास्तव, अपने परिवार तथा सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। लगातार दो वर्षों तक प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अनस ज़मीर ने न केवल अपने परिवार की विरासत को नई पहचान दिलाई है, बल्कि जनपद सीतापुर का नाम भी पूरे उत्तर प्रदेश में गौरवान्वित किया है।