grand-finale-of-under-14-and-under - Swatantra Prabhat

राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना द्वारा आयोजित अंडर-14 एवं अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, 28 टीमों ने लिया भाग
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ  रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र -

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 एवं अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश भाटिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जनाब शमशाद आलम, अरविंद सिंह एवं राष्ट्रीय योग गुरु झल्लन शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंडर-14 फाइनल में ओबरा नाइट राइडर और इंडियन लायन के बीच मुकाबला खेला गया। इंडियन लायन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा नाइट राइडर ने 56 रन बनाए। जवाब में इंडियन लायन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

अंडर-18 फाइनल में 11 हंटर और थंडर टाइटन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। 11 हंटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए और 63 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर टाइटन की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी, जिससे 11 हंटर ने शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम की ओर से भोलू ने मात्र 15 गेंदों में 25 रन की विस्फोटक पारी खेली तथा 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

पुरस्कार वितरण समारोह में अंडर-18 विजेता टीम को ₹3,100 तथा उपविजेता टीम को ₹2,100 का चेक प्रदान किया गया। वहीं अंडर-14 विजेता टीम को टी-शर्ट एवं लोअर तथा उपविजेता टीम को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल 'दयालु' ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान तक लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

खेल से शरीर स्वस्थ, मन मजबूत और चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ, संस्कारी और राष्ट्रभक्त युवाओं का निर्माण आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना बच्चों में खेल के साथ-साथ देशभक्ति, सामाजिक सेवा, अनुशासन और क्रांतिकारी विचारधारा के संस्कार विकसित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने घोषणा की कि ओबरा में आयोजित यह प्रतियोगिता अब प्रतिवर्ष आयोजित की जाएगी, ताकि क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल सके और वे खेल के माध्यम से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में शशिकांत सिंह (संरक्षक), सत्येंद्र सिंह 'नेता' (संरक्षक) एवं प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब आलम की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रदेश सचिव श्री विकास कुमार गौड़ द्वारा किया गया, जबकि आयोजन समिति के अध्यक्ष आदर्श पटेल ने पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन एवं मैचों की कमान संभाली।

इस अवसर पर संतोष कनौजिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), सोनी खान (प्रदेश अध्यक्ष, महिला सेना), जनाब शिब्बू शेख (जिलाध्यक्ष) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण, खेल भावना और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया।