Uttar Pradesh District Accredited Journalists Committee - Swatantra Prabhat

"कलम और संविधान एक ही स्याही से चलते हैं" पत्रकारों की एकजुटता का सशक्त संदेश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को लखनऊ में अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश गया कि संगठित पत्रकारिता ही लोकतंत्र की रीढ़ है। समारोह में पत्रकारिता, सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्यजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह का ओजस्वी संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा: "सम्मानित मंच, अध्यक्ष हरीश तिवारी, संयोजक राजेंद्र गुप्ता, महासचिव आशीष तिवारी और उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए पत्रकारिता के सच्चे सिपाही साथियों, आप सभी को मेरा क्रांतिकारी नमस्कार।

आज मुझे बेहद गर्व हो रहा है कि 'जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति' अपना पहला स्थापना दिवस मना रही है। साथियों, कलम और संविधान एक ही स्याही से चलते हैं। जिस दिन पत्रकार डर जाएगा, उस दिन लोकतंत्र भी डर जाएगा। जिस दिन पत्रकार बिक जाएगा, उस दिन सरकार भी बिक जाएगी।

मैं एक राजनीतिक दल का अध्यक्ष हूँ। रोज मेरी आलोचना भी होती है और तारीफ भी। लेकिन मैंने कभी किसी पत्रकार से ये नहीं कहा कि 'मेरे खिलाफ मत लिखो'। क्योंकि मैं जानता हूँ - आईना टूट सकता है, लेकिन सच नहीं टूटता।आज पत्रकार साथी सबसे ज्यादा परेशान हैं। मान्यता के नाम पर लटकाया जाता है, विज्ञापन के नाम पर दबाया जाता है, और सच लिखने पर धमकाया जाता है। भारतीय जन समाज पार्टी का वादा है। हम पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अंत में समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से बधाई। आपका पहला साल नींव का साल है, अगला साल इंकलाब का साल होगा।जय हिंद, जय संविधान, जय पत्रकारिता। धन्यवाद।" कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष हरीश तिवारी

ने कहा कि  "उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। हम संगठन को प्रदेश का सबसे मजबूत पत्रकार संगठन बनाएंगे।" समिति के महासचिव आशीष तिवारी ने प्रभावशाली मंच संचालन किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर BJSP के बांदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पत्रकारों के सम्मान और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते भारतीय जन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह समिति के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।