new-industrial-area-will-be-developed- - Swatantra Prabhat

मारकुंडी में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार की होगी भरमार
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

देश में सर्वाधिक बिजली का उत्पादन करने वाला सोनभद्र जिला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की विकासवादी सोच से जिले में बड़ी परियोजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं, जिनमें हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योगी सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगी।

जिला प्रशासन ने 50 एकड़ में विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध होंगे, उन्हें रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा साथ ही सोनभद्र की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलेगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारकुंडी में 50 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही युद्ध स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, औद्योगिक ईकाइयां व उत्पादों के आउटलेट के निर्माण के साथ ही पर्यावरण का विशेष ख्याल रखते हुए हरित आवरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बताया कि यहां युवाओं को आईटी, एआई, रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी सहित आधुनिक क्षेत्रों में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय एमएसएमई, स्टार्टअप एवं नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र को प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर नीति के तहत विकसित किया जाएगा। यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज और इंटरनेट जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उद्योगों को तेजी से स्थापित करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां उद्यमियों के लिए तैयार फैक्ट्री शेड्स उपलब्ध जिससे वे अपनी मशीनें लगाकर तुरंत उत्पादन शुरू कर सकें। बताया कि यह परियोजना सोनभद्र को पूर्वांचल एवं विंध्य क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ ही उद्योगों के लिए सुगम आवागमन भी सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र के बीच 15.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से उद्योगों को समय पर कच्चा माल और तैयार माल की डिलीवरी में आसानी होगी। इससे ट्रांसपोर्ट लागत घटेगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी।