relief material - Swatantra Prabhat

अर्जुनपुर में 30 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी, टूटी नाव के सहारे घर के बाहर निकल रहे ग्रामीण
बस्ती। बस्ती जिले केविकास खण्ड विक्रमजोत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिसकहा पाण्डेय के राजस्व गांव अर्जुनपुर में 30 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में है । 04 दिन पहले अचानक बंधा टूट गया था और 30 से अधिक घरों के चारों तरफ पानी भरा हुआ है । O4 दिन से बच्चे स्कूल नही जा पा रहे हैं और पुरानी नाव के सहारे महिला - पुरुष बाहर निकल रहे हैं । पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जिला प्रशासन व भाजपा विधायक अजय सिंह को बंधा के बारे में जानकारी दी थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने उक्त मामले का संज्ञान नही लिया था । बाद में वही बंधा कट गया है जो अर्जुनपुर के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है । बाढ़ पीड़ित परिवारों ने सरकार द्वारा जारी बाढ़ व बचाव हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर 1070 पर फोन करके सूचना दिया है । बाढ़ व बचाव हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर 1070 के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को राहत देने का आश्वासन दिया गया है ।

बड़ी बात यह है कि बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ एवं बचाव कार्य हेतु बाढ़ चौकी बनाया गया है और बाढ़ चौकी पर बाढ़ प्रभारी बनाया गया है लेकिन बाढ़ चौकी पर ताला लगाकर जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी डियूटी से गायब है ।

बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम - बस्ती विक्रमजोत - धुसवा तटबंध, बाढ़ चौकी - बघुआपार है जहां 30 घर बाढ़ की चपेट में है । बाढ़ चौकी में एक मंदिर के पुजारी लगभग O4 वर्षों से रहते हैं । पुजारी के पास एक सरकारी पुलिस विभाग का वायरलेस है जो पुजारी की देख - रेख में वायरलेस की मानीटरिंग होती है जिसका खुलासा मीडिया के सामने पुजारी ने किया । इस सम्बंध में ग्राम प्रधान ने फोन के माध्यम से कहा कि हमारी औकात नहीं है कि हम जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को बाढ़ के बारे में जानकारी दे दे ।

हल्का लेखपाल ने बताया कि हमने बाढ़ पीड़ितों की जांच कर एसडीएम को जांच सौंपा दिया गया है लेकिन अभी तक एसडीएम द्वारा अभी तक कोई राहत सामाग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है । उक्त प्रकरण में एसडीएम से जानकारी लेना चाहा तो एसडीएम कोर्ट में व्यस्त होने के कारण मीडिया के फोन को रिसीव नहीं किया कई बार फोन करने पर फोन को स्टोनो ने रिसीव किया और कहा कि साहब कोर्ट में व्यस्त हैं ।

लड़ाई के दौरान फिलिस्तीन के लिए मसीहा बना भारत
Israel vs Hamas: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध की स्थिति लगातार चल रही है। इस युद्ध के बीच दुनिया भर के कई देशों ने गाजा के लोगों के लिए मदद सामग्री भेजी है। इसी कड़ी में भारत ने भी फिलिस्तीन के लोगों के लिए मदद भेजी है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के नेताओं और एजेंसियों ने मिस्र से राफा सीमा पार कर गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने का स्वागत किया है।

भारत ने रविवार को फलस्तीन के लोगों के लिए करीब साढ़े छह टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। भारतीय वायु सेना का सी-17 परिवहन विमान राहत सामग्री लेकर मिस्र के अल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘‘भारत ने फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भेजी है। फलस्तीन के लोगों के लिए लगभग साढ़े छह टन चिकित्सा सहायता तथा 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर आईएएफ सी-17 मिस्र के अल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता संबंधी सामान, जल शुद्धिकरण के लिए टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाजा के एक अस्पताल में नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त करने तथा इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही ‘सैद्धांतिक स्थिति’ को दोहराने के तीन दिन बाद भारत ने यह सहायता भेजी है। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को फलस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से कहा कि भारत फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। भारत संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) में योगदान के माध्यम से फलस्तीन और फलस्तीनी शरणार्थियों का समर्थन करता रहा है।

बता दें कि गाजा और मिस्र के बीच मौजूद राफा बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए राहत सामग्री फिलिस्तीनियों के बीच पहुंचेगी। गाजा पट्टी पर इजराइल ने जब से हमला किया है तभी से वहां का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। लोगों को खाने-पीने की चीजों, दवाई व अन्य जरुरी सामान के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी राहत सामग्री लिए एक ट्रक गाजा पहुंचा था। अब तक कुल 20 ट्रकों के जरिए गाजा में राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है।