Digital Innovation - Swatantra Prabhat

एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर बांटे गए आकर्षक पुरस्कार
प्रतापगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रतापगढ़ की यूनिट 31102 के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य की आयोजकत्व में एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर डिजिटल इनोवेशन स्वीकार्यता विषय पर शैक्षिक सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होटल शशांक में हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन हुआ। यूनिट 31102 के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आम जनमानस एवं अभिकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से एलआईसी दुनिया की अग्रणी बीमा संस्था बन चुकी है।

मानव तथा परिवारों की आर्थिक स्थायित्व देना हमारा उद्देश्य है। कवि अमरनाथ गुप्ता बेजोड़ व अजीत सिंगर, जाहनवी, रोहित व शिवम तिवारी ने गीतों के गायन से समां बांध दिया। कवि आनंद मोहन ओझा, कुंज बिहारी लाल मौर्या काका श्री आदि ने काव्य पाठ किया। एलआईसी के मुख्य प्रबंधक के द्वारा शारदा संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य व छात्र छात्राओं को शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एलआईसी शाखा प्रतापगढ़ के मुख्य प्रबंधक मनोज सिंगला ने कहा कि धन जीवन की प्रथम आवश्यकता है। एलआईसी जनता से थोड़ा अंश लेती है और जीवन तथा जीवन के बाद परिवारों को समृद्धि देती है।

अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार एवं पूर्व बाल न्यायाधीश डॉ0 दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि यदि देश की गरीबी दूर करना है तो निगम की योजनाओं से जुड़े। इसकी योजनाएं पूर्ण सफल है।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि निगम की योजनाएं दूर्दिन की साथी है।

अतः साथी का संरक्षण करें। प्रमुख रूप से राकेश कुमार सरोज, रामकुमार सरोज, मनीराम, मीला शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राघव सिंह, ओमप्रकाश कोरी, पुष्पेंद्र शुक्ला, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, अंजनी सिंह, मोहम्मद अय्यूब, ब्रह्मदत्त पांडे इत्यादि अभिकर्ताओं को मूल्यवान पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर बिना श्रीवास्तव, सालिकराम, आनंद मोहन ओझा, राकेश प्रतापगढ़ी, ओपी गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

4.

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार।
स्वतंत्र प्रभात।

ब्यूरो प्रयागराज।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ-2025 अनेक मायनों में दिव्य, भव्य, अद्भुत और विलक्षण आयोजन रहा। इस आयोजन ने न केवल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को विश्व के सामने गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और कुशल प्रशासन के माध्यम से विकसित भारत की नई तस्वीर भी दुनिया को दिखाई।

श्री शर्मा ने कहा कि महाकुंभ 2025 को इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा स्वच्छता-उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और अब केंद्र सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश ने आयोजन, प्रबंधन, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए राष्ट्रीय मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि जब महाकुंभ की तैयारियां प्रारंभ हुई थीं, तभी यह स्पष्ट किया गया था कि यह महाकुंभ डिजिटल होगा, आधुनिक तकनीक से संचालित होगा। आज राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने उस संकल्प पर भारत सरकार की भी मुहर लगा दी है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा  मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणा और सतत दिशा-निर्देश को देते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, स्वच्छता कर्मियों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक कर्मयोगी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम ने इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर एक अनुकरणीय मॉडल बनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश आगे भी सुशासन, डिजिटल नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।