Namo Bharat - Swatantra Prabhat

Namo Bharat: दिल्ली से अलवर के बीच दौड़ेगी ये ट्रेन, हरियाणा को भी मिलेगा बड़ा फायदा
Namo Bharat: दिल्ली से अलवर के बीच जल्द ही नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat) चलाने की योजना पूरी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, उद्योग विहार इलाके को छोड़कर, कॉरिडोर पर कहां-कहां स्टेशन बनाए जाएंगे, यह फैसला हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, उद्योग विहार इलाके में शंकर चौक पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की ओर से स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। यह HSIIDC को मंजूर नहीं। Delhi to Alwar Namo Bharat

HSIIDC का मानना है कि शंकर चौक पर ट्रैफिक का दबाव पहले से ही काफी अधिक है। फिर नजदीक में ही दिल्ली मेट्रो का स्टेशन प्रस्तावित है। ऐसे में स्टेशन एलिवेटेड बनेगा या भूमिगत, चौक पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा। Delhi to Alwar Namo Bharat

ट्रैफिक का दबाव होगा कम?

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन चौक के आसपास कहां पर बने, इसके लिए जगह निर्धारित करने हेतु प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 10 दिनों के भीतर जगह निर्धारित हो जाएगी। जगह निर्धारित जमीनी स्तर पर काम शुरू करने की आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। Delhi to Alwar Namo Bharat

NCR में ट्रैफिक के साथ ही आबादी का दबाव कम करने के लिए दिल्ली में सराय काले खां से लेकर राजस्थान में अलवर तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) विकसित करने की योजना है। इसे दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ-साथ विकसित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार का मानना है कि RRTS विकसित होने के बाद जो लोग आज दिल्ली व आसपास ही रहना पसंद करते हैं वे अलवर तक रहना पसंद करेंगे। इससे NCR में ट्रैफिक का भी दबाव कम होगा और आबादी का भी। Delhi to Alwar Namo Bharat

बनाई जा चुकी कमेटी

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) द्वारा योजना को तीन चरणों में विकसित किया जाना है। पहले चरण में दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़) तक यानी 106 किलोमीटर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में बहरोड़ से सोतानाला तक एवं तीसरे व अंतिम चरण में सोतानाल से अलवर तक विकसित करने की योजना है। यह भी चर्चा है कि पहले चरण में दिल्ली से धारूहेड़ा तक ही कारिडोर को विकसित किया जाए क्योंकि ट्रैफिक का दबाव धारूहेड़ा तक ही अधिक है। Delhi to Alwar Namo Bharat

उद्योग विहार इलाके को छोड़कर कहां-कहां स्टेशन बनाए जाएंगे, यह फाइनल हो चुका है। NCRTC का मानना है कि स्टेशन वहीं पर होना चाहिए, जहां पर अधिक से अधिक लोग विभिन्न इलाकों से पहुंचते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शंकर चौक इस हिसाब से परफेक्ट जगह है। HSIIDC का कहना है कि शहर में सबसे अधिक ट्रैफिक का दबाव शंकर चौक पर है। पीक आवर के दौरान ही नहीं बल्कि बाकी समय के दौरान भी ट्रैफिक का दबाव रहता है। Delhi to Alwar Namo Bharat

ऐसे में यदि स्टेशन बनाया जाता तो आगे काफी परेशानी सामने आएगी। बताया जाता है कि शंकर चौक के आगे कुछ दूरी पर जगह उपलब्ध है। वहीं पर स्टेशन के लिए जगह उपलब्ध कराने के बारे में विचार किया जा रहा है। HSIIDC के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग का कहना है कि कमेटी गठित है। कहां पर स्टेशन बनाना उचित होगा, फैसला कमेटी लेगी। Delhi to Alwar Namo Bharat

मिट्टी की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, RRTS कारिडोर विकसित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू करने से पहले मिट्टी की जांच का काम एक साल पहले ही पूरा किया जा चुका है। यही नहीं जहां पर भी बिजली के टावर तक शिफ्ट किए जाने थे, किए जा चुके हैं। Delhi to Alwar Namo Bharat

कहां पर पाइपलाइन है, सीवर की लाइन कहां है, टेलीफोन लाइनें कहां से गुजर रही हैं, इसकी जानकारी हासिल की जा चुकी है। बताया जाता है कि उद्योग विहार में स्टेशन के लिए जगह फाइनल होते ही केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर काम शुरू करने को हरी झंडी दिखा देगी।

मिली जानकारी के अनुसार, RRTS कॉरिडोर पर 160 किलोमीटर तक की रफ्तार से नमो भारत ट्रेनें चलेंगी। औसतन रफ्तार 100 KM प्रति घंटा होगी। Delhi to Alwar Namo Bharat

10 मिनट के अंतराल पर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। दिल्ली मेट्रो से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए RRTS को हीरो होंडा चौक के साथ ही साइबर सिटी इलाके में जोड़ने की योजना है। कॉरिडोर पर कुल 19 स्टेशन होंगे।

"नमो भारत" को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, कांग्रेस को आपत्ति
Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस सेवा को 'नमो भारत' नाम दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशनों को जोड़ने वाली 'नमो भारत' ट्रेन का उद्घाटन किया। इससे पहले गुरुवार को ही इस सेवा का नाम नमो भारत रखा गया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। समझा जाता है कि कांग्रेस को आपत्ति नमो के नाम को लेकर है। नमो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शॉर्ट नाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है, 'नमो स्टेडिटम के बाद अब नमो ट्रेन। उनकी आत्म-मुग्धता की कोई सीमा नहीं है।' पवन खेड़ा ने तंज कसा कि 'भारत भी क्यों जोड़ा? देश का नाम भी बदलकर नमो कर दीजिए और हो गया।'

बहरहाल, यह भारत में क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन सेवा यानी आरआरटीएस के शुभारंभ का प्रतीक है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाला यह खंड उद्घाटन के एक दिन बाद यानी शनिवार से यात्रियों के लिए खुल जाएगा। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्राथमिकता वाले खंड में पांच स्टेशन हैं - साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो।

आरआरटीएस ट्रेनों में प्रत्येक सीट पर ओवरहेड स्टोरेज, वाई-फाई और चार्जिंग जैसी सुविधाएँ हैं। इसके अलावा एक प्रीमियम श्रेणी की कार होगी जिसमें विशाल बैठने की जगह, पर्याप्त लेगरूम और कोट हैंगर होंगे।

सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, एक आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला तंत्र और ट्रेन ऑपरेटर के साथ संवाद करने के लिए एक बटन दिया गया है।

पीएमओ ने कहा था कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है और यह गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर के शहरी केंद्रों के माध्यम से एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा।
बता दें कि लॉन्च की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में बुधवार को कहा गया था कि प्रधानमंत्री दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को सूत्रों के हवाले से ख़बर आई कि ट्रेन का नाम बदलकर नमो भारत किए जाने की संभावना है।

इसकी पुष्टि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '20 अक्टूबर 2023 को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच देश की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन नमो भारत का उद्घाटन शुरुआत का प्रतीक होगा। देश में अत्याधुनिक शहरी आवागमन के एक नए युग की शुरुआत।'

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल से भी कहा गया कि भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन नमोभारत ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति क्षमता और 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति क्षमता के साथ स्वदेशी रूप से निर्मित है।

आरआरटीएस के 82 किलोमीटर लंबे पहले कॉरिडोर का 17 किलोमीटर का प्राथमिकता वाला खंड शनिवार से परिचालन शुरू कर देगा। पांच स्टेशन- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। ट्रेनों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक होगा। पीएमओ के बयान के अनुसार, शुरुआत में ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी 15 मिनट होगी।