दौरान - Swatantra Prabhat

विंध्याचल घाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा: दो युवक डूबे, एक महिला समेत तीन बच्चों को बचाया
विंध्याचल मीरजापुर।

रामलाल साहनी।

विंध्याचल।  सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में गंगा स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। दीवान घाट पर दो युवक डूब गए, जबकि पक्का घाट पर एक महिला समेत तीन बच्चों को गोताखोरों ने तत्परता से बचाया। दोनों घटनाओं में बैरिकेडिंग तोड़कर गहरे पानी में जाने और लापरवाही के आरोप लगे हैं।

दीवान घाट पर स्नान करते समय दो युवक डूबे

आजमगढ़ से मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए आए एक परिवार के 14 सदस्य गंगा स्नान करने दीवान घाट पहुंचे। स्नान के दौरान सूरज (27 वर्ष, पुत्र सूरज) बैरिकेडिंग के बाहर तैरने लगा। नाविकों द्वारा रोके जाने पर वह उलझ पड़ा और मनमानी करते हुए बैरिकेडिंग पार कर गया। अचानक वह डूबने लगा।

उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई अभिषेक (25 वर्ष, पुत्र जय प्रकाश) भी बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ा, लेकिन गहरे पानी में वह भी डूब गया। परिजनों के चीख-पुकार से घाट पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय और धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और गोताखोरों को बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पूरे घाट पर मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरा हाल थे।

पक्का घाट पर स्नान करते समय एक महिला सहित तीन बच्चों को गोताखोरों ने डूबने से बचाया

इसी दौरान पक्का घाट पर जौनपुर से आए एक परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर रहे थे। आंचल, रिया, सुमित और यश गहरे पानी में चले गए और चारों एक साथ डूबने लगे। परिजनों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोर कल्लू, किशुन, लवकुश, नरसिंह, छोटे लाल, राकेश और ओम प्रकाश ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और सभी चारों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

बचाव अभियान के दौरान गोताखोर कल्लू निषाद समेत दो अन्य गोताखोरों के मोबाइल पानी में भीगकर खराब हो गए। गोताखोरों की तत्परता से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

लापरवाही के आरोप, SDRF की ड्यूटी के बावजूद देरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवान घाट पर SDRF के जवान तैनात थे, फिर भी शोर-शराबा होने के बावजूद तुरंत मदद नहीं पहुंची। डूबने वाले युवकों को नाविकों और SDRF जवानों ने पहले ही गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने नहीं माना और झगड़ा भी हुआ। इस घटना में प्रशासनिक लापरवाही और बैरिकेडिंग की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं।

नगर क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। दोनों डूबे युवकों की तलाश जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान बैरिकेडिंग का सम्मान करें और गहरे पानी से दूर रहें।

दुर्गोत्सव के दौरान सप्तमी, अष्टमी और महानवमी को शराब बंदी
दुर्गोत्सव के दौरान सप्तमी, अष्टमी और महानवमी को शराब बंदी

श्रद्धालुओ से चार पहिया वाहन उपयोग न करने के लिए रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की ओर से निकाली गई जागरूकता मार्च

स्वतंत्र प्रभात : रांची : हंसराज चौरियसिया

रांची जिला युवा दुर्गा पूजा समिति के सुरक्षा समिति की ओर से महापंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं व प्रशासन से आग्रह के लिए जागरूकता मार्च जिला स्कूल कैंपस से फिरायालाल चौक तक निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य था श्रद्धालुओं से आग्रह करना कि दुर्गोत्सव में पूजा पंडाल भ्रमण करने के दौरान चार पहिया वाहन का प्रयोग कम करें। साथ ही प्रशासन से तीन दिवसीय सप्तमी अष्टमी और नवमी को पूर्ण रूप से शराबबंदी व साथ ही जयपाल सिंह स्टेडियम, जिला स्कूल कैंपस, रांची विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन कैंपस को दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। मार्च में उपस्थित सुरक्षा समिति के स्वयंसेवको ने हाथ में  तख्तियां लेकर श्रद्धालुओं से आग्रह किया की महिलाएं कीमती आभूषण पहनकर पूजा घूमने से बच्चे व साथ ही अपने साथ मेला घूमने ले जाने वाले छोटे बच्चों के पॉकेट में अपना, पता, नाम और फोन नंबर अवश्य डालें। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और रांची जिला युवा दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय ने कहा कि राजधानी रांची में इस समय तीन-तीन फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है जिस कारण जाम की स्थिति पूर्व से बनी हुई है। तत्पश्चात अगर सभी श्रद्धालु चार पहिया लेकर दुर्गा उत्सव घूमने निकलेंगे तो स्थिति दयनीय हो जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया की दुर्गा उत्सव के दौरान चार पहिया का प्रयोग से बचे।
जागरूकता मार्च में समिति के निशांत यादव,कृष्णा मिश्रा, दीपक गुप्ता, अमित कुमार, संदीप गुप्ता,कुशाग्र सिंह राजपूत, अमित अग्रवाल, शुभम सोनी,भावेश शर्मा, गुड्डू सिंह, ऋषभ अग्रवाल आदि दर्जनों युवक मौजूद रहे।