54th Birthday Celebration - Swatantra Prabhat

अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, 2027 में सपा सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
बस्ती। बस्ती जिले में समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मानिकचंद चौराहा स्थित अपना मैरिज हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिष्ठान वितरित कर तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर जन्मदिवस मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथि रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए। इसके लिए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा तथा गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। विधायक ने कहा कि मजबूत संगठन ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार का गठन संभव होगा।

विधायक ने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मो. उमर खान, राम तीरथ यादव, जितेंद्र यादव, कुलदीप मौर्य, मो. नसीम, धर्मेंद्र चौधरी,राजा भैया, शिवमूरत एडवोकेट, अरविंद चौधरी, रतनसेन चौधरी, आशिक अली, राम किशोर यादव, मनोज यादव, पतिराम चौधरी, राधेश्याम यादव, शिवप्रसाद यादव, प्रदीप नारायण मिश्रा, जमुना प्रसाद यादव, आशीष उपाध्याय, घिरेन्द्र निषाद (चेयरमैन), राम कुमार यादव, रघुवीर यादव, विजयपाल चौधरी, फूलचंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र यादव, प्रकाश यादव, महेश चौधरी, शिव सहाय चौधरी, रामयज्ञ चौधरी, प्रेमा भारती, मुडबरा प्रधान, सूर्या चौधरी, गुड्डू चौधरी, शनि पांडेय, राकेश चौधरी, राजेश चौधरी, दिनेश चौधरी, डी.के. चौधरी, धीरेन्द्र शुक्ला, हनुमान चौधरी, विकास वर्मा, सियाराम पाल, रामचंद्र यादव, राजेंद्र चौधरी (प्रधान), अनिल चौधरी (प्रधान) सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।