Donation Box Theft - Swatantra Prabhat

हनुमान मंदिर की दान पेटी से चोरी,पुजारी ने जताई नाराजगी
स्वतंत्र प्रभात।

नैनी,प्रयागराज।

नैनी कोतवाली क्षेत्र के मेवा लाल बगिया चौराहा स्थित एक हनुमान मंदिर की दान पेटी से अज्ञात चोरों ने पैसा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी को हुई।मंदिर के पुजारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर रखी नगदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को मेवालाल की बगिया पर एकत्रित कर घटना की जानकारी दी।दान पेटी से पैसा चोरी होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मंदिर पर पहुंच गए और घटना पर रोष जताया।हालांकि मंदिर के पुजारी द्वारा इस संबंध में नैनी पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर परिसर में दानपात्र काटकर दानराशि चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
लखनऊ / सुखईपुर -अम्बेडकरनगर-अजय यादव

महरुआ थाना क्षेत्र के सुखईपुर गांव में स्थित मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों ने लोहे के दानपात्र को काटकर उसमें रखी दानराशि चोरी कर ली। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों और मंदिर से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद शिव काली जागरण समिति ने महरुआ थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शिव काली जागरण समिति द्वारा सुखईपुर स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक गतिविधियों के लिए लोहे का दानपात्र स्थापित किया गया था। बताया गया है कि 9 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में पहुंचे और दानपात्र को काटकर उसमें रखी दानराशि लेकर फरार हो गए। चोरों ने जिस तरीके से दानपात्र को काटा, उससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

सुबह हुई घटना की जानकारी

मंदिर परिसर में चोरी की घटना का पता 10 अगस्त की सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों को चला। दानपात्र को क्षतिग्रस्त हालत में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस सहायता नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मंदिर परिसर के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। CCTV फुटेज में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सामने आने की स्थिति में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।

मंदिर के आसपास मिले सिक्के, जांच में अहम सुराग की उम्मीद

घटना के बाद मंदिर परिसर के समीप एक घर के पास कुछ सिक्के भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। समिति और ग्रामीणों का मानना है कि ये सिक्के चोरी की गई दानराशि से संबंधित हो सकते हैं। हालांकि, इन सिक्कों का घटना से वास्तविक संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मौके से मिले सिक्कों और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ CCTV फुटेज की जांच को घटना के खुलासे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस आसपास के सभी उपलब्ध CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाले, ताकि संदिग्धों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका

घटना के तरीके और उपलब्ध परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया चोरी की वारदात में दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आरोपियों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में दानपात्र को काटकर चोरी किए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में पहले भी छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं होने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ऐसे में धार्मिक स्थल में हुई चोरी के बाद लोगों में अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

धार्मिक स्थल में चोरी से लोगों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे स्थान पर दानपात्र काटकर दानराशि चोरी किए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिव काली जागरण समिति ने महरुआ थाने में दी गई तहरीर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने, CCTV फुटेज की जांच करने, मौके से मिले सिक्कों एवं अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल करने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

समिति ने इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस जांच पर टिकी ग्रामीणों की नजर

फिलहाल घटना के बाद पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि CCTV रिकॉर्डिंग और मौके से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचेगी और चोरी की घटना का खुलासा करेगी। शिकायती पत्र की कॉपी थानाध्यक्ष महरुआ को प्रेषित कर दी गयी है साथ ही मूल कॉपी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दी गयी है।

अब देखना यह है कि पुलिस जांच में CCTV फुटेज से क्या अहम सुराग सामने आते हैं और मंदिर परिसर में हुई इस चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों तक पुलिस कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

अयोध्या: राम मंदिर का दान और संपत्ति की खरीदारी - 'श्रद्धा के पैसे' का हिसाब
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सात ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आरोपियों की संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया गया है। अब पुलिस इनकी जांच करेगी और वित्तीय लेनदेन की समीक्षा करेगी। इन सात अभियुक्तों के घरों से पुलिस को सोने चांदी के गहने, सिक्के व नकदी भी मिली है जो यह साबित कर रही है कि कहीं न कहीं मंदिर की दान चोरी में इनका हांथ है। रामलला के दर्शन के लिए रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं। दानपात्रों में नकद, गहने, चेक सब गिरता है। लेकिन अब वही 'श्रद्धा का पैसा' विवाद में है। एक तरफ ट्रस्ट की करोड़ों की जमीन खरीदारी, दूसरी तरफ चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों की करोड़ों की संपत्ति। दान कितना आता है? विदेश से लेकर घर तक- विदेशी दान- महाकुंभ के दौरान अकेले जनवरी-फरवरी 2025 में अमेरिका समेत 6 देशों से 57 लाख रुपये का विदेशी दान मिला।

समर्पण निधि से अब तक देश-विदेश के करोड़ों भक्तों ने आस्था से दान दिया है। भाजपा नेता रजनीश सिंह के मुताबिक ये पैसा "किसी व्यक्ति का नहीं, करोड़ों भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक है"। शुरुआत 1 रुपये से ट्रस्ट को पहला दान मोदी सरकार ने 1 रुपये नकद देकर किया था। ट्रस्ट ने क्या खरीदा? चार महीने में 36.61 करोड़ की जमीन। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तेजी से जमीन खरीद रहा है। पिछले 4 महीने अयोध्या के हैबतपुर में 5 जगहों पर 4.29 एकड़ जमीन खरीदी गई। जिसकी कुल कीमत: 36.61 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी डील-  11,194 स्क्वायर फीट की एक जमीन अकेले।

रानोपाली में भी 5,490 स्क्वायर फीट की जमीन अलग से ली गई है। ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर विस्तार और सुविधाओं के लिए जमीन ली जा रही है। विवाद का केंद्र: चढ़ावे की 'चोरी' और करोड़ों की संपत्ति यही सबसे बड़ा मुद्दा है। आरोप है कि दानपात्रों से करोड़ों रुपये गायब हुए। 14,500 की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति- नोट गिनने वाले 24 प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ 14,500 रुपये महीना है। लेकिन उनमें से कुछ ने 1.5 करोड़ की जमीन, 40 लाख का प्लॉट खरीद लिया। कैसे पकड़े गए- 18-20 हजार सैलरी वाले दो कर्मचारियों की डेढ़ करोड़ की जमीन खरीद से पूरा मामला खुला।

कौन शामिल-  लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी दान गिनती प्रक्रिया में थे। सीसीटीवी फुटेज में पैसे चुराते पकड़े गए। कितना घोटाला? आशंका 200 करोड़ रुपये से अधिक की है। अब तक 5 कर्मचारियों से 2 करोड़ नकद, 1 कार, 3 आईफोन बरामद हुए हैं।

जांच कहां तक पहुंची? SIT और राजनीति क्या कहती है - एसआईटी का गठन - योगी सरकार ने मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय एसआईटी बनाई। 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है और आठ में से सात लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है जिनके पास से काफी संपत्ति के सबूत मिले हैं। ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 306, 316, 317, 61 के तहत केस दर्ज हुआ है। सपा का आरोप- अखिलेश यादव ने कहा कि चंदे के पैसों से मकान खरीदे गए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट के रिटायर जज से जांच कराने की मांग की है। ट्रस्ट का बयान-  नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि ये विवाद 'जमीन खरीद विवाद' से भी ज्यादा गंभीर है। उन्होंने एक अनुभवी CEO की नियुक्ति की जरूरत बताई।

पारदर्शिता की मांग: हिसाब कौन देगा? भाजपा नेता रजनीश सिंह ने PM को पत्र लिखकर ट्रस्ट के बनने से अब तक का पूरा वित्तीय लेन-देन वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका तर्क है कि "हर भक्त को यह जानने का नैतिक और लोकतांत्रिक अधिकार है कि दान में मिले पैसे, गहनों का इस्तेमाल कैसे हुआ"। आस्था बनाम जवाबदेही- राम मंदिर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था है। ट्रस्ट जमीन खरीदकर विस्तार कर रहा है, ये ठीक है। लेकिन अगर 14,500 सैलरी वाला कर्मचारी करोड़पति बन रहा है, तो सवाल उठना लाजमी है।

SIT की रिपोर्ट तय करेगी कि ये 'व्यक्तिगत गबन' है या सिस्टम की चूक। फिलहाल 8 लोग सलाखों के पीछे हैं, और करोड़ों श्रद्धालु हिसाब मांग रहे हैं।