india vs pakistan - Swatantra Prabhat

IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें क्या है वजह
IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला अब नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम आधिकारिक तौर पर इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर दिया। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के कोलंबो में आमने-सामने होने वाली थीं।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि अगर दोनों टीमें नॉकआउट चरण में आमने-सामने आती हैं, तो उस स्थिति में पाकिस्तान खेलेगा या नहीं।

ICC के फैसले से नाराज पाकिस्तान

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला लिया था। इसी फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कदम उठाया है। इसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

पाकिस्तान सरकार का बयान

पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

ICC की प्रतिक्रिया

ICC ने देर रात मीडिया रिलीज जारी कर कहा कि वह PCB की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। ICC ने कहा कि वह सरकारों के फैसलों का सम्मान करता है, लेकिन पाकिस्तान का यह कदम वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
ICC ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगा, ताकि टूर्नामेंट और क्रिकेट व्यवस्था पर नकारात्मक असर न पड़े।

प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ

इस फैसले से पहले PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस बैठक में वर्ल्ड कप में भागीदारी और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर चर्चा हुई थी। नकवी ने तब संकेत दिया था कि अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा, जिसे अब सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है।

भारत तय कार्यक्रम के अनुसार जाएगा श्रीलंका

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर जाएगी। टीम 15 फरवरी को श्रीलंका पहुंचेगी और ICC के सभी नियमों का पालन करेगी। मैच को लेकर अंतिम निर्णय मैदान पर मौजूद मैच रेफरी द्वारा लिया जाएगा।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के सिर्फ तीन मैच

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के बाद पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में केवल तीन मुकाबले खेलेगा। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड, 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा।
वहीं भारत 7 फरवरी को अमेरिका, 12 फरवरी को नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड कमजोर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने 7 और पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है। वनडे वर्ल्ड कप में खेले गए सभी 8 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने कहा- गोलीबारी रोकने पर बनी सहमति
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटे से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वह खुद पाकिस्तान और भारत के नेताओं के संपर्क में हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक अच्छी खबर आई है। भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को दोपहर में फोन किया और गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बुद्धि और बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।”

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने X पर लिखा, “पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता और विवेक की सराहना करते हैं।”

टीवी के बड़े नामों बरखा दत्त से लेकर ‘आज तक’, ‘टाइम्स नाउ’, ‘रिपब्लिक भारत’, ‘न्यूज 18’ और ‘जी न्यूज’ ने पिछले 24 घंटों में न केवल भारतीय फौजों को पाकिस्तान के भीतर इस्लामाबाद तक दाखिल करवा दिया, बल्कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से हवा में घुटने भी टिकवा दिए. लगातार भररतीय मीडिया की सतही रिपोर्टिग युद्ध की खबरों के साथ ही सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में छाई रही.

इया बीच पांच फर्जी खबरें जो भारतीय मीडिया ने उड़ाई :

1. पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की गिरफ्तारी की झूठी खबर :

जी न्यूज, एबीपी और अन्य चैनलों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दावा किया गया कि जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा को नया सेनाध्यक्ष बनाया जा सकता है. टाइम्स नाउ ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान में तख्तापलट हो गया, लेकिन किसी भी स्वतंत्र स्रोत या सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की. यह पूरी तरह अफवाह थी.

2. कराची पोर्ट पर हमला और विनाश की फर्जी खबर :

कई चैनलों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया. एबीपी आनंदा ने एक पुराना अमेरिकी विमान दुर्घटना का वीडियो दिखाया और कहा कि यह आईएनएस विक्रांत की कार्रवाई का परिणाम है. इंडिया टुडे, एनटीवी, रिपब्लिक बांग्ला जैसे चैनलों ने इसे प्रमुखता से दिखाया. किसी भी आधिकारिक या स्वतंत्र स्रोत से इसकी पुष्टि नहीं हुई.

3. राजौरी में आत्मघाती हमला, जो हुआ ही नहीं :

आज तक की एंकर श्वेता सिंह जो पहले नोट में चिप लगवा चुकी और अंजना ओम कश्यप ने दावा किया कि राजौरी में भारतीय सेना पर फिदायीन हमला हुआ. यह दावा बिना किसी आधिकारिक स्रोत के किया गया. बाद में सेना ने एएनआई को बताया कि यह खबर पूरी तरह झूठी थी.

4. पाकिस्तानी शहरों के विनाश और प्रधानमंत्री के छिपने की झूठी रिपोर्ट

: न्यूज लाइव (असम) और अन्य क्षेत्रीय चैनलों ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के 12 शहर नष्ट कर दिए और पीएम शाहबाज़ शरीफ़ बंकर में छिपे हुए हैं. जी न्यूज और टाइम्स नाउ नवभारत ने कहा कि इस्लामाबाद पर भारत ने कब्ज़ा कर लिया और सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया. NDTV ने भी कुछ समय के लिए दावा किया कि पाकिस्तानी टैंक राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन बाद में पोस्ट हटा ली गई.

5. पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराए गए और एक पायलट पकड़ा गया :

यह खबर भी पूरी तरह झूठी निकली. कई चैनलों ने कहा कि भारत ने दो JF-17 और एक F-16 विमान गिरा दिए. डेक्कन क्रोनिकल ने एक एआई से बना हुआ फर्जी वीडियो ट्वीट किया जिसमें एक पाक जनरल यह स्वीकार करता है. इंडिया टुडे और रिपब्लिक ने भी दावा किया कि एक पाकिस्तानी पायलट को जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पकड़ा गया है. 13 घंटे बाद भी कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई. पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्री ने इन सभी दावों को "पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत" बताया.

क्या भारत की जीत तय है, पाकिस्तान की एक गलती और भारत की जीत पक्की
IND VS PAK: कुछ आंकड़ों के साथ शुरुआत करते हैं. शाहीन शाह अफरीदी 9 ओवर- 66 रन, 7.33 की इकॉनमी. हसन अली 10 ओवर- 71 रन, 7.10 की इकॉनमी, मोहम्मद नवाज- 9 ओवर- 62 रन, 6.88 की इकॉनमी, हारिस रऊफ 10 ओवर- 64 रन, 6.40 की इकॉनमी और शादाब खान 8 ओवर- 55 रन, 6.87 की इकॉनमी. पाकिस्तानी गेंदबाजों के ये आंकड़े पिछले मैच के ही हैं, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी लेकिन इस जीत का जितना श्रेय पाकिस्तान को जाता है उतना ही श्रीलंका को भी. श्रीलंका एक वक्त पर आराम से 380 रनों के आस-पास जाती दिख रही थी लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अपने विकेट फेंके और नतीजा ये हुआ कि वो स्कोरबोर्ड पर 344 रन ही जोड़ पाई.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तारीफ करनी होगी जिन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा ‘चेज़’ कर दिया. अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने वो मैच 6 विकेट से जीत लिया था. लेकिन आज पाकिस्तान का मुकाबला भारत से है. भारतीय टीम बीच के ओवरों में वैसी गलती नहीं करेगी जैसी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने की. श्रीलंका के शानदार बल्लेबाज कुसल मेंडिस भी इसमें शामिल हैं, जिन्होंने शतक लगाने के बाद अति-आक्रामकता में अपना विकेट गंवाया.

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच भारतीय टीम ने नहीं देखा होगा. भारतीय टीम के खिलाड़ी जब अपने होटल रूम में मैच देख रहे होंगे तो यकीन मानिए यही दुआ कर रहे होंगे कि पाकिस्तान के गेंदबाज उनके खिलाफ भी वैसी ही गेंदबाजी करें. इसकी वजह भी जान लीजिए. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद औसत थी. पाकिस्तान के गेंदबाजों की लगातार धुनाई हो रही थी. शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई वाली तेज गेंदबाजी की यूनिट के पास कोई प्लान-बी नहीं था. वो लगातार शॉर्ट पिच गेंद फेंक रहे थे. पाकिस्तान के गेंदबाजों को लग रहा था कि ऊपर उठती गेंदों से श्रीलंकाई बल्लेबाज डरेंगे और अपना विकेट फेंक कर चले जाएंगे लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने ऐसी गेंदों पर जमकर ‘कट’ और ‘पुल’ शॉट खेले. इसीलिए मिडविकेट के इलाके से खूब रन मिले.

पाकिस्तान के गेंदबाज शायद ये भूल गए कि ऊपर उठती गेंदों से बल्लेबाज को डराने के लिए रफ्तार की भी जरूरत होती है, जो उन गेंदबाजों में दिखाई नहीं दी. यहां तक कि शाहीन शाह अफरीदी भी अपनी नियमित रफ्तार से करीब 5-6 किलोमीटर धीमी गेंदबाजी करते दिखे. चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि दरअसल शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्हें घुटने में तकलीफ है. इसके अलावा उनकी उंगली में सूजन है. पाकिस्तान की मजबूरी ये है कि नसीम शाह के बाहर होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी को उन्हें खिलाना ही है.

पाकिस्तान की खराब फील्डिंग पर तो अब चुटकुले बन रहे हैं. अभी हम शाहीन शाह अफरीदी की बात कर रहे थे. पिछले मैच के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने फॉलो-थ्रू में कुसल मेंडिस का एक कैच छोड़ दिया. ये सच है कि तेज गेंदबाजों के लिए फॉलो-थ्रू में कैच पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है. तकनीकी तौर पर समझिए तो रफ्तार में दौड़कर आने के बाद गेंद को देखना और उसके हिसाब से शरीर को ‘एडजस्ट’ करना मुश्किल माना जाता है. लेकिन शाहीन शाह अफरीदी एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं उनसे ये उम्मीद की जाती है कि वो ऐसे कैच लपकेंगे. वो कैच कहीं से भी असंभव या कठिन कतई नहीं था.

इसके बाद सातवें ओवर में शाहीन की ही गेंद पर प्वाइंट पर इमाम उल हक ने भी कुसल मेंडिस का एक आसान कैच छोड़ा. इसके बाद तो गेंदबाज से लेकर कप्तान के चेहरे देखने लायक थे. बता दें कि दो जीवनदान के बाद कुसल मेंडिस ने जबरदस्त शतक जड़ा था. हालांकि शतक के बाद वो अपना विकेट फेंक कर चले गए. आप दुनिया के किसी भी गेंदबाज से पूछ लीजिए कि उसके दिल पर क्या बीतती है जब फील्डर आसान कैच छोड़ देता है क्योंकि बल्लेबाज से दोबारा गलती कराने के लिए बहुत मेहनत और किस्मत चाहिए होती है. यही वजह है कि पाकिस्तान की फील्डिंग को लेकर सोशल मीडिया में जमकर खिंचाई हो रही है.

अब भारत की कहानी भी जान लीजिए. भारत को पहले मैच में तगड़ा झटका लगा जब इशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए. लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने इस मुश्किल हालात से टीम को निकाल लिया. भारत ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. अगले मैच में रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ धांसू शतक लगाया और टीम को आसान जीत दिलाई.

टीम इंडिया में स्पिनर से लेकर तेज गेंदबाज तक सब चल रहे हैं. टॉप ऑर्डर पहले मैच में लड़खड़ाया तो मिडिल ऑर्डर ने संभाला. दूसरे मैच में टॉप ऑर्डर ने मिडिल ऑर्डर का नंबर ही नहीं आने दिया. और तो और सबसे अच्छी खबर ये है कि शुभमन गिल अब फिट हो गए हैं. इसके अलावा एक और अहम बात है. भारतीय टीम जब अहमदाबाद के मैदान में उतरेगी तो उसके दिमाग में एक ही बात होगी कि वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय टीम है. इससे ठीक उलट पाकिस्तान की टीम के दिमाग में लगातार ये घूम रहा होगा कि जो काम 31 साल के इतिहास में नहीं हो पाया वो अब क्या होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 1992 से लेकर अब तक पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हमेशा भारत के खिलाफ हार का ही सामना करना पड़ा है.