israel attack - Swatantra Prabhat

Israel Hamas War: UN महासभा में युद्ध रोकने का प्रताव हुआ पास, पक्ष में पड़े कुल 120 वोट
International News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में गाजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए पेश प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हो गया। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 14 वोट पड़े। भारत, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी समेत 45 देशों ने मतदान से खुद को अलग कर लिया।

प्रस्ताव में इजरायल और हमास के बीच मानवीय आधार पर तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया गया है। साथ ही बिना किसी रुकावट के गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील भी की है। इसमें पानी, बिजली और वस्तुओं के वितरण को फिर से शुरू करना शामिल है। भारत गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन द्वारा शुरू किए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से दूर रहा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में युद्धविराम से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये प्रस्ताव जॉर्डन समेत अरब देशों की तरफ से पेश किया गया था। जिसे भारी बहुमत से अपनाया गया। इस प्रस्ताव पर भारत का वोटिंग में भाग न लेने की वजह पर विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि बीते 10 सालों से भारत सरकार की कूटनीति आतंकवाद के खिलाफ रही है।

अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी भारत के बयान ने उसके इस रुख की पुष्टि की है। इजरायल हमास संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान भारत के पीएम मोदी ने कहा था कि हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।

संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने उस प्रस्ताव को अपनाया, जिसमें तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष-विराम का आह्वान किया गया है, ताकि शत्रुता समाप्त हो सके। प्रस्ताव के पक्ष में 121 देशों ने मत किया, 44 सदस्य मतदान से दूर रहे और 14 सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट दिया। प्रस्ताव में पूरी गाजा पट्टी में आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का तत्काल, निरंतर, पर्याप्त और निर्बाध प्रावधान करने की मांग की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने मतदान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ऐसी दुनिया में जहां मतभेदों और विवादों को बातचीत से हल किया जाना चाहिए, इस प्रतिष्ठित संस्था को हिंसा का सहारा लेने की घटनाओं पर गहराई से चिंतित होना चाहिए। पटेल ने कहा कि हिंसा जब इतने बड़े पैमाने और तीव्रता पर होती है, तो यह बुनियादी मानवीय मूल्यों का अपमान है।

टैंक के साथ इजराइल सेना ने ली ग़ज़ा में एंट्री, एक बार में 70 फिलिस्तीनी साफ़
International: इजराइल और हमास की जंग ने गाजा को तहस-नहस कर दिया है. हर तरफ तबाही है. चीख-पुकार मची है. गाजा से लाखों लोगों का पलायन शुरू हो गया है. यूनाइटेड नेशन सहित कई अंतरर्राष्ट्रीय संस्थानों ने इजराइली फरमान की निंदा की. इजराइली सेना ने जमीनी ऑपरेशन भी शुरू कर दिया. इस बीच इजराइली हमले की डर से पलायन कर रहे फिलिस्तीनियों पर सेना ने एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसमें 70 लोग मारे गए.

एयर स्ट्राइक की चपेट में पत्रकार भी आ गए, जिसमें एक पत्रकार की मौत हो गई है. इजराइल के खिलाफ आधिकारिक तौर पर कुछ देशों ने आवाज उठाई है. कतर ने इजराइल को जल्द से जल्द गाजा पर हमले रोकने की चेतावनी दी. वहीं रूस ने हमास के हमले के लिए इजराइल को ही जिम्मेदार ठहराया है. ईरान और सऊदी अरब में भी फिलिस्तीन के हालात पर सालों बाद बात हुई. माना जा रहा है कि खाड़ी मुल्क इजराइल को रोकने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस बीच मिडिल ईस्ट से लेकर, एशिया, यूरोप और अमेरिका तक में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं.

इजराइली सेना ने बीते दिन गाजा के उत्तरी हिस्से में रह रही 11 लाख आबादी के लिए फरमान जारी किया और उन्हें 24 घंटे के भीतर पूरा इलाका खाली करने का आदेश दिया. इस बीच हजारों की संख्या में लोग जान बचाने के लिए अपना घर खाली कर रहे हैं. रास्ते में ही इजराइल ने उनपर एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई. इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में अबतक 1530 लोग मारे गए हैं, जबकि कमोबेश 6500 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं इजराइल में 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हैं.

गाजा में लाखों लोगों को खाली करने के इजराइली फरमान पर यूनाइटेड नेशन ने नाराजगी जताई है. यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की. उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका से हालात को शांत करने की अपील की और कहा कि जरूरी है कि प्रभाव रखने वाले लोग – ताजा हिंसा को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोके.

इजराइल की सेना ने गाजा को खाली करने के आदेश के बाद जमीनी हमला शुरू कर दिया है. इजराइल मिलिट्री ने घुसपैठ के साथ ही बंधकों के शव बरामद करने के दावे किए हैं. यहां सेना ने हमले की योजना और कार्यक्रम के साथ धार्मिक वस्तुएं, दस्तावेज और इजराइली की कुछ खुफिया जानकारी के डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं.

हमास के साथ युद्ध के बीच इजराइली सेना ने लेबनान में भी स्ट्राइक किया है. दक्षिणी लेबनान के एक स्ट्राइक में रॉयटर्स के एक वीडियो पत्रकार की मौत हो गई. छह अन्य पत्रकार घायल भी हो गए. वे इजराइली सीमा पर थे, जहां इजराइली सेना और लेबनान के हथियारबंद संगठन हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई शुरू हुई है. इजराइल ने उस खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि हिज्बुल्ला के अलावा लेबनान की सेना ने भी अटैक शुरू कर दिया है.

इजराइल के गाजा पर एयर-लैंड स्ट्राइक के बाद दुनियाभर में लोग फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर हैं. मध्य पूर्व और एशिया, यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों में रैलियां निकाली गई है. रोम, डेनमार्क, बर्लिन, बगदाद और ईरान तक समर्थन में लोगों ने फिलिस्तीन के झंडे लहराए. जर्मनी और फ्रांस ने फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है.