युवा विकास - Swatantra Prabhat

विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन
लखनऊ,

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित "विकसित युवा बनाएगा विकसित भारत (Viksit Yuva for Viksit Bharat)" विषयक चौथा एवं अंतिम क्षेत्रीय चिंतन शिविर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न हुआ। इसके साथ ही देशभर में आयोजित क्षेत्रीय विचार-विमर्श श्रृंखला का समापन हुआ, जिसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में युवा अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि MY Bharat, Experiential Learning Programme (ELP), Prime Minister Internship Scheme (PMIS) तथा Fit India जैसी योजनाओं पर प्रस्तुत विचार अधिकारियों की प्रतिबद्धता और स्थानीय चुनौतियों की गहरी समझ को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल अपने करियर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश के भविष्य के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त सचिव शिव रतन ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों की MY Bharat के साथ बढ़ती साझेदारी इस मंच की उपयोगिता और प्रभाव को प्रमाणित करती है। उन्होंने अधिकारियों से राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक राज्य की चुनौतियां अलग हैं और उनके समाधान भी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होने चाहिए।

MY Bharat की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि MY Bharat युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता के सार्थक अवसर प्रदान करने का एक प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने विभिन्न राज्यों की सफल कार्यप्रणालियों का दस्तावेजीकरण और व्यापक स्तर पर उनके विस्तार पर भी जोर दिया।

चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) और फिट इंडिया पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा विभिन्न कार्य समूहों ने नशा मुक्त भारत अभियान, फिट इंडिया, जेंडर सेंसिटाइजेशन, युवा नेतृत्व एवं स्वयंसेवा, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम, सामुदायिक जनसहभागिता तथा MY Bharat एवं MY Bharat NSS के संस्थागत सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर अपनी कार्ययोजनाएं और अनुशंसाएं प्रस्तुत कीं।

दो दिवसीय चिंतन शिविर में इस बात पर सहमति बनी कि MY Bharat को युवाओं के नेतृत्व वाले राष्ट्र निर्माण के सशक्त मंच के रूप में और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर व्यापक पहुंच, संस्थागत समन्वय, तकनीक आधारित कार्यक्रम क्रियान्वयन, स्थानीय भागीदारी तथा अधिकारियों की क्षमता वृद्धि पर विशेष बल दिया गया। साथ ही राज्य-विशिष्ट रणनीतियों, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान और मंत्रालय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के बीच सतत संवाद को भी आवश्यक बताया गया।

समापन समारोह में उत्तर प्रदेश को MY Bharat पंजीकरण की सर्वाधिक संख्या के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को अपनी युवा आबादी के अनुपात में सर्वाधिक पंजीकरण प्रतिशत हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। मंत्रालय ने विश्वास व्यक्त किया कि चिंतन शिविर से प्राप्त सुझाव भविष्य में कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्गदर्शन करेंगे और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का कर रहे हैं संचार: डाक्टर राजेश्वर सिंह
स्वतंत्र प्रभात

लखनऊ।

सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबले लगातार क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने रेड रोज इंटर कॉलेज को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रेड रोज इंटर कॉलेज की टीम मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई और कृष्णा पब्लिक स्कूल को 39 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर आसानी से जीत दर्ज की। इस मैच में अंशुल ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मुकाबले में पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज और यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट, मौंदा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज ने 105 रन बनाए और विपक्षी टीम को 106 रनों का लक्ष्य दिया। शानदार गेंदबाज़ी के दम पर पीजेंट डे एकेडमी ने यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट को 62 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। कृष्ण पाल ने 4 विकेट और 16 रन बनाकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया तथा मैन ऑफ द मैच बने।

चौथे मुकाबले में के.डी. पब्लिक स्कूल की अनुपस्थिति के कारण मैच आयोजित नहीं हो सका। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार अंबेडकर विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल को वॉकओवर प्रदान कर अगले चरण में प्रवेश दिया गया। इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में भी खिलाड़ियों और क्लबों का उत्साह देखने योग्य रहा। खिलाड़ी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अयोग्य खिलाड़ियों की सहभागिता पाए जाने पर लखनऊ लायंस क्रिकेट क्लब को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप रणीपुर क्रिकेट क्लब को मैच प्रदान करते हुए दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया।

इसी क्रम में पात्रता मानकों पर खरा न उतरने के कारण लायंस 11 क्रिकेट क्लब को भी अयोग्य घोषित किया गया। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार वेस्ट 11 क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान कर दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया। सातवें मुकाबले में लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब और देशी दबंग क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए देशी दबंग क्रिकेट क्लब ने 63 रन बनाए और 64 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। आर्यन यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग आज युवाओं के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और प्रतिभा को नई दिशा देने का सशक्त मंच बन चुकी है। खेल मैदानों में उमड़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर का युवा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।