Sportsmanship - Swatantra Prabhat

न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

प्रतापगढ़।

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं।

सीबीएसई ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में पुनेश सिंह, एनआईएस ,डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी को नियुक्त किया है।इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि सीबीएसई ने हमें ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर दिया। खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं, आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि प्रतापगढ़ की धरती पर बालिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी ने सभी आगंतुक खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।उद्घाटन के बाद हुए पहले मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की हिमांशी पटेल का मुकाबला सी.एम.के.पी, कटिहार, बिहार की ध्रुवी सिंह से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ध्रुवी सिंह विजेता घोषित हुईं।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता कार्यक्रम अगले तीन दिन चलेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट - जसपाल राणा
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट - जसपाल राणा ने कैसे बनाई एक अमिट विरासत

1994 विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 मेलबर्न गेम्स तक भारतीय पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे देश का कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं तोड़ पाया है।

By- अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट -

जसपाल राणा ने कैसे बनाई एक अमिट विरासत
1994 विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 मेलबर्न गेम्स तक भारतीय पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे देश का कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं तोड़ पाया है।

भारत दशकों से कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे मजबूत देशों में से एक रहा है। रेसलिंग, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से अमिट पहचान बनाई है।

लेकिन हर चार साल में होने वाले इस बड़े इवेंट में किसी भी भारतीय एथलीट का करियर महान पिस्टल शूटर जसपाल राणा जितना सफल नहीं रहा है।

जसपाल राणा ने चार बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी शानदार विरासत कायम की। 1994 के विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 के मेलबर्न गेम्स तक, उन्होंने शूटिंग में 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें नौ स्वर्ण पदक शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह भारत के सबसे सफल कॉमनवेल्थ गेम्स एथलीट बन गए।

इसके बाद उनके साथी शूटर समरेश जंग का नंबर आता है, जिन्होंने मैनचेस्टर 2002, मेलबर्न 2006 और दिल्ली 2010 गेम्स में कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें से कई मेडल उन्होंने राणा के साथ मिलकर जीते थे।

टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के तीन सबसे सफल खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो शूटर नहीं हैं। उन्होंने कुल 13 मेडल जीते हैं, जिनमें से सात स्वर्ण हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट

CWG में सबसे सफल भारतीय एथलीट
एथलीट                पदक    स्वर्ण    रजत     कांस्य
जसपाल राणा        15        9        4           2
समरेश जंग            14       7         5           2
शरत कमल।          13       7        3।          3

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन: जानिए कैसा रहा है अब तक का सफर

ऑस्ट्रेलिया की तैराक और कई बार ओलंपिक पदक जीतने वाली एमा मैककॉन, कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 20 (14 गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज) जीतकर सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली एथलीट हैं।

एमा मैककॉन कॉमनवेल्थ गेम्स के अब तक के मेडल टैली में सबसे ऊपर हैं। वहीं भारतीय खेल इतिहास में जसपाल राणा सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के चार संस्करणों में अपनी विरासत गढ़ी, जिसकी शुरुआत 1994 के विक्टोरिया खेलों में अपने यादगार डेब्यू से हुई थी।

विक्टोरिया 1994 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
उन्होंने साल की शुरुआत में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद जसपाल राणा कनाडा के विक्टोरिया में हुए 1994 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे होनहार युवा शूटिंग टैलेंट में से एक के तौर पर शामिल हुए।

सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और राणा ने चार पदक जीते। उन्होंने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल और सेंटर-फायर पिस्टल पेयर्स इवेंट में स्वर्ण हासिल किया, जबकि इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत और पेयर्स इवेंट में कांस्य पदक जीता।

जसपाल राणा ने बाद में अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उस माहौल को दिया, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी, जो भारतीय खेल इतिहास के सबसे कामयाब करियर में से एक बना।

2022 में स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू में राणा ने याद करते हुए कहा, "वहां का माहौल बहुत अच्छा था और मैं अपने मेंटर और कोच टिबोर गोंज़ोल के शानदार मार्गदर्शन में अपनी शूटिंग पर ध्यान दे पाया।"

राणा ने अटलांटा 1996 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कुआलालंपुर 1998 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा का प्रदर्शन
विक्टोरिया गेम्स के चार साल बाद राणा शूटिंग में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद के तौर पर कुआलालंपुर पहुंचे।

हालांकि, उनकी तैयारी आसान नहीं थी। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में बार-बार बिजली कटौती से इलेक्ट्रॉनिक टारगेट बेकार हो गए थे। साथ ही उपकरणों की दिक्कतों ने भी गेम्स के लिए उनकी तैयारी में काफी मुश्किलें खड़ी कीं।

1998 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि कुआलालंपुर जाने से पहले उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है, तो राणा ने बस एक शब्द में जवाब दिया - 'बिजली'।

लेकिन मुकाबला शुरू होने के बाद शुरुआती मुश्किलों का कोई खास असर नहीं पड़ा। राणा ने अपने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल के इंडिविजुअल और पेयर्स दोनों खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किए। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के  इंडिविजुअल और पेयर्स इवेंट में रजत पदक भी जीते, जिससे कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके कुल पदकों की संख्या आठ हो गई।

मैनचेस्टर 2002 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
मैनचेस्टर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स राणा के करियर के सबसे शानदार खेल साबित हुए।

उन्होंने मैनचेस्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते, जिनमें चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल थे। यह पदक उन्होंने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हासिल किए।

इनमें से एक स्वर्ण पदक उन्होंने समरेश जंग के साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पेयर्स इवेंट में जीता, जिससे भारतीय शूटिंग की सबसे सफल साझेदारियों में से एक की शुरुआत हुई।

अपने सफर को याद करते हुए राणा का मानते ​​हैं कि भारतीय शूटिंग को आगे बढ़ाने में कॉमनवेल्थ गेम्स ने अहम भूमिका निभाई।

राणा ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स के पेयर्स और इंडिविजुअल इवेंट ने हमें एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अच्छी तरह तैयार किया।"

उन्होंने आगे कहा, "शूटिंग के लिए सरकार से मिलने वाली सारी मदद की शुरुआत उसी वजह से हुई थी।"

मेलबर्न 2006 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
अपने डेब्यू के बारह साल बाद राणा भारत के सबसे कामयाब और सम्मानित शूटर के तौर पर मेलबर्न में प्रतिस्पर्धा करने पहुंचे।

उन्होंने एक और पदक हासिल किया। यह स्वर्ण पदक उन्होंने समरेश जंग के साथ मेंस 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल पेयर्स इवेंट में जीता और इस तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 15 पजक जीतकर एक दमदार रिकॉर्ड बनाया।

उनके नाम कुल नौ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हैं, जो इन गेम्स में भारतीयों के लिए एक बेंचमार्क बना हुआ है।

जसपाल राणा के कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल

जसपाल राणा के CWG मेडल
मेडल      CWG संस्करण            इवेंट
स्वर्ण     1994 विक्टोरिया         25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     1994 विक्टोरिय          25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     1998 कुआलालंपुर      25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     1998 कुआलालंपुर.     25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2006 मेलबर्न              25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
रजत।   1994 विक्टोरिया         10 मीटर एयर पिस्टल
रजत     1998 कुआलालंपुर      10 मीटर एयर पिस्टल
रजत     1998 कुआलालंपुर      10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
रजत     2002 मैनचेस्टर           10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
कांस्य   1994 विक्टोरिया          10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
कांस्य   2002 मैनचेस्टर            10 मीटर एयर पिस्टल

भारतीय शूटिंग में जसपाल राणा की विरासत
भारतीय शूटिंग पर राणा का असर उनके प्रतिस्पर्धी करियर के बाद भी कायम रहा। रिटायर होने के बाद उन्होंने कोच की भूमिका निभाई और देश के पिस्टल निशानेबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

2018 और 2021 के बीच मनु भाकर के साथ काम किया था। इसके बाद राणा पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले फिर से इस स्टार शूटर के साथ जुड़े।

राणा के शानदार नेतृत्व में भाकर ने इतिहास रच दिया। आजादी के बाद एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए।

नेशनल कैंप से अलग राणा ने जसपाल राणा शूटिंग अकादमी के जरिए उभरते हुए निशानेबाजों को गाइड किया और साथ ही भारतीय शूटिंग के हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाते रहे।

फरवरी 2025 में उन्हें 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए भारत का हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया।

राणा का निधन जून 2026 में 49 साल की उम्र में हुआ। एक महीने बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने खेल में उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान का सम्मान किया। जुलाई 2026 की राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता का नाम बदलकर 'जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन कॉम्पिटिशन' कर दिया।

यह महान खिलाड़ी के लिए एक उचित सम्मान था, जिसकी विरासत सिर्फ रिकॉर्डतोड़ पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय निशानेबाजी के विकास, नई प्रतिभाओं को निखारने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में उनके योगदान में भी दिखाई देती है।

खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का कर रहे हैं संचार: डाक्टर राजेश्वर सिंह
स्वतंत्र प्रभात

लखनऊ।

सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबले लगातार क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने रेड रोज इंटर कॉलेज को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रेड रोज इंटर कॉलेज की टीम मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई और कृष्णा पब्लिक स्कूल को 39 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर आसानी से जीत दर्ज की। इस मैच में अंशुल ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मुकाबले में पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज और यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट, मौंदा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज ने 105 रन बनाए और विपक्षी टीम को 106 रनों का लक्ष्य दिया। शानदार गेंदबाज़ी के दम पर पीजेंट डे एकेडमी ने यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट को 62 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। कृष्ण पाल ने 4 विकेट और 16 रन बनाकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया तथा मैन ऑफ द मैच बने।

चौथे मुकाबले में के.डी. पब्लिक स्कूल की अनुपस्थिति के कारण मैच आयोजित नहीं हो सका। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार अंबेडकर विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल को वॉकओवर प्रदान कर अगले चरण में प्रवेश दिया गया। इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में भी खिलाड़ियों और क्लबों का उत्साह देखने योग्य रहा। खिलाड़ी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अयोग्य खिलाड़ियों की सहभागिता पाए जाने पर लखनऊ लायंस क्रिकेट क्लब को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप रणीपुर क्रिकेट क्लब को मैच प्रदान करते हुए दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया।

इसी क्रम में पात्रता मानकों पर खरा न उतरने के कारण लायंस 11 क्रिकेट क्लब को भी अयोग्य घोषित किया गया। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार वेस्ट 11 क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान कर दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया। सातवें मुकाबले में लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब और देशी दबंग क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए देशी दबंग क्रिकेट क्लब ने 63 रन बनाए और 64 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। आर्यन यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग आज युवाओं के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और प्रतिभा को नई दिशा देने का सशक्त मंच बन चुकी है। खेल मैदानों में उमड़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर का युवा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।