Coaching Association - Swatantra Prabhat

अब नहीं होंगे कोचिंग संस्थान सील: LDA का बड़ा आश्वासन, बंद संस्थानों को भी खोला जाएगा
लखनऊ। राजधानी में कोचिंग संस्थानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के बीच बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब बिना उचित कारण किसी भी कोचिंग संस्थान को सील नहीं किया जाएगा। साथ ही पहले से सील किए गए संस्थानों को भी चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के प्रदेश प्रवक्ता मनीष राघव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एलडीए कार्यालय पहुंचकर कोचिंग संचालकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एलडीए उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत वार्ता की।

बैठक के दौरान अपर सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि यदि किसी आवासीय क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थान के विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त नहीं होती है, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त कारण किसी भी संस्थान को सील नहीं किया जाएगा और जो संस्थान पहले से सील किए गए हैं, उन्हें भी नियमानुसार खोला जा रहा है।

एलडीए प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया कि मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संस्थानों को पर्याप्त समय दिया जाएगा तथा कोचिंग संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के प्रदेश प्रवक्ता मनीष राघव ने कहा कि संघ प्रदेश के सभी कोचिंग संचालकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी भी संचालक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

एक तरफ चलती रही LDA की कार्यशाला, दूसरी तरफ सील होते रहे कोचिंग संस्थान
लखनऊ।

एक ओर एलडीए द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन जारी रहा, वहीं दूसरी ओर शहर में कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई भी लगातार चलती रही। इस कार्रवाई से छात्रों, अभिभावकों और कोचिंग संचालकों के बीच असमंजस, चिंता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। संचालकों का कहना है की ज्यादातर कोचिंग किराए की प्रॉपर्टी में चल रही हैं और जो एलडीए के मानक हैं उन्हें मकान मालिक पूरी करने की जगह कोचिंग वाली जगह खाली करने को बोलने लगे हैं ऐसे में जाएँ तो जाएँ कहाँ ।

कम्पार्टमेंट परीक्षाओं में अब मात्र 15 दिन शेष हैं। ऐसे में अनेक विद्यार्थियों का कहना है कि विशेषकर कमजोर छात्र ऑनलाइन माध्यम से गणित, विज्ञान और अन्य जटिल विषयों को प्रभावी ढंग से समझ नहीं पाते। उनका मानना है कि इस समय ऑफलाइन कक्षाओं का बाधित होना उनकी तैयारी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

कोचिंग संघ का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण कई शिक्षक और संस्थान ख़त्म होने की कगार पर हैं उनका दावा है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और कोचिंग संस्थान का करियर पूरी तरह चौपट हो जाएगा ।

प्रशासन का पक्ष है कि शहर में संचालित संस्थानों को निर्धारित नियमों और भवन सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है, और कार्रवाई उन्हीं मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है परंतु उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के अध्यक्ष बादल चोपड़ा का कहना है ऐसे संस्थान जो अत्यंत छोटे हैं और उनके पास आवश्यक उपकरण हैं उन्हें बिना निरीक्षण , नोटिस दिए सील कर देना नियम विरुद्ध है इससे सम्पूर्ण समाज प्रभावित होता है।