Police Review - Swatantra Prabhat

अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बस्ती।

बस्ती परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी ने शनिवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों के पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की।

इस दौरान उन्होंने अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं और आंशिक विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित अपराधियों, जिला बदर एवं गैर जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, गो-तस्करी रोकने, रात्रिकालीन सघन चेकिंग बढ़ाने तथा गंभीर अपराध, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने साइबर एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई, मोबाइल एवं आईएमईआई नंबरों को अधिक से अधिक ब्लॉक कराने, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, एनसीआरबी, आईसीजेएस, सीईआईआर सहित अन्य पोर्टलों के नियमित उपयोग और फीडिंग कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में बीट सूचनाओं को प्रभावी बनाने, थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी स्तर से नियमित निगरानी कराने तथा मुख्यमंत्री जनता दर्शन, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने पर भी चर्चा हुई। डीआईजी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति केंद्रों और परिवार परामर्श केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला अपहृता और गुमशुदा लोगों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के दौरान गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण, गुंडा एक्ट की कार्रवाई, ऑपरेशन गैंगस्टर, ऑपरेशन दहन सहित विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने 45 दिन से अधिक लंबित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

कर्मचारियों के प्रशिक्षण को लेकर साइट्रेन और आईगॉट ऐप पर लंबित प्रशिक्षण जल्द पूरा कराने को कहा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर उन्होंने ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षकगण सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।