ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई# करोड़ो की माल नष्ट - Swatantra Prabhat

गोरखपुर पुलिस का 'ऑपरेशन दहन' सफल, 1.61 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
गोरखपुर । नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही गोरखपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का सुरक्षित विनष्टीकरण कराया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 9.891 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए।

पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में थाना कैंट, गीडा, चौरीचौरा, शाहपुर और सहजनवा से संबंधित आठ अभियोगों में बरामद 9 किलो 540 ग्राम गांजा तथा 351 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 74 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है, को खलीलाबाद स्थित मेसर्स मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 30 मार्च 2026 को 16 अभियोगों में बरामद 63.8 किलोग्राम गांजा, 140 ग्राम चरस, 20 ग्राम स्मैक और 7 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत 86.25 लाख रुपये थी, का भी विनष्टीकरण किया जा चुका है।
इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक गोरखपुर पुलिस द्वारा कुल 73.858 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 61 लाख 22 हजार रुपये है, नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।