Block Education Officer - Swatantra Prabhat

डिंगरापुर जनकल्याण समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन
बस्ती। बस्ती जिले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय डिंगरापुर में विद्यालय परिवार एवं डिंगरापुर जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों, समिति पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान डिंगरापुर जनकल्याण समिति की ओर से बच्चों को कॉपी और पेन वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

समिति के सचिव के.के. सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डिंगरापुर जनकल्याण समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, खेल एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से गांव को आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलों में आगे बढ़ने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।

खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समिति द्वारा शिक्षा एवं विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय और समाज के सहयोग से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। समिति द्वारा विद्यालय और बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, वीर सिंह, बालेंद्र सिंह, मनीष सिंह, राहुल सिंह, सोनू सिंह, चंद्रभान सिंह, सभाजीत पासवान, कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में हुआ।

पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर बने शैलेन्द्र शुक्ल, शुकुल बाजार में भावभीनी विदाई
अमेठी/शुकुल बाजार। विकासखंड शुकुल बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शैलेन्द्र शुक्ल के पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट सीतापुर नियुक्त होने पर शिक्षकों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित के प्रथम आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तथा विकासखंड के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सहभागिता कर दोनों अधिकारियों का सम्मान किया।

समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा। वक्ताओं ने शैलेन्द्र शुक्ल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शुकुल बाजार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करने तथा शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में शैलेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शुकुल बाजार में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने शिक्षकों द्वारा दिए गए सहयोग और सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करना ही उनका लक्ष्य रहेगा।

वहीं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित का शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाना तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडे, विक्रमादित्य तिवारी, राहुल पांडे, अनूप तिवारी, अजय तिवारी, संदीप यादवसहित विकासखंड शुकुल बाजार के लगभग सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर शैलेन्द्र शुक्ल को सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा नवागत बीईओ राम ललित का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। विदाई और स्वागत समारोह ने शिक्षा विभाग की एकजुटता, आपसी समन्वय तथा शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक मे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने  खण्ड शिक्षा अधिकारी करछना व कोरांव के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने व बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग के द्वारा पैसा जमा करने बावजूद भी 26 विद्यालयों में भवनों के ऊपर से हाइटेंशन तार का अभी तक शिफ्ट करने का कार्य नहीं कराया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी एवं चेतावनी देते हुए सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को हाईटेंशन तार के शिफ्ट करने की कार्यवाही को शीघ्रता से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है, तो सम्बंधित अधिशासी अभियंता की पूर्ण जिम्मेदारी होगी और उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

इसी तरह से शिक्षा विभाग के द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद भी 218 विद्यालयों में विद्युत संयोजन का कार्य अभी तक नहीं कराये जाने पर ने सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी देते हुए विद्यालयों में विद्युत संयोजन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने 01 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले दूसरे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराये जाने  कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि कक्षा-5 एवं कक्षा-8 पास होने वाले विद्यार्थियों का क्रमशः कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में अनिवार्य रूप से नामांकन सुनिश्चित कराया जाये।

उन्होंने कहा कि नामांकन की कार्यवाही पोर्टल एप पर अपडेट भी होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा नामांकन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता न होकर शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना होना चाहिए। जिलाधिकारी ने नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ होने पर विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय-करछना तथा अन्य निर्माणाधीन विद्यालयों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था यूपीसिडको को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में निर्माण कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन कार्यों का निर्माण कार्य शुरू होना है उनके जल्द से जल्द जनपद प्रतिनिधियों से शिलान्यास  करा कर निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए आपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटरों के संतृप्तीकरण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ब्लाकवार आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटरों के संतृप्तीकरण की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युतीकरण, दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवॉल सहित सभी कार्यों को पूर्ण कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के साथ-साथ विद्यालयों में छायादार पौधे लगाये जाने के भी निर्देश दिए है।

परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन की समीक्षा करते हुए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नवीन नामांकन कराये जाने, पीएम श्री विद्यालयों में नवीन नामांकन में प्रगति लाये जाने तथा कक्षा-8 पास होने वाले छात्रों का कक्षा-9 में प्रवेश अवश्य सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

मध्यान्ह भोजन क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण तथा दिवस वार मीनू व मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम पाये जाने वाले सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं शैक्षिक नवाचारों से जोड़ते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,  खंड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयकसहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।