israel news - Swatantra Prabhat

लेबनान को महात्मा गांधी याद क्यों आए ? कहा- आप एक क्रांतिकारी को मार सकते हैं...
International Desk

इजराइल ने बीते कुछ दिनों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला के साथ ही कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद इजरायली सेना की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया गया। वहीं इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच की जंग में अब तक 22 लाख लोग लेबनान में अपने घरों को छोड़ चुके हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साफ ने साफ कर दिया है कि वो गाजा की तरह लेबनान को बनने से बचाने का केवल एक ही तरीका है कि हिजबुल्लाह को अपने देश से बाहर करें। हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारियों को मार गिराए जाने के बाद भारत में लेबनान के राजदूत रबी नरश ने बहुत बड़ा बयान दिया है। महात्मा गांधी के शब्दों का हवाला दिया और कहा कि हिजबुल्लाह लोगों द्वारा समर्थित एक वैध राजनीतिक दल है और इसे खत्म नहीं किया जा सकता है।

राजदूत ने कहा कि स्थिति और बिगड़ती जा रही है और यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रही है। दुर्भाग्य से, हम संघर्ष के इस संकटपूर्ण चरण का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इजराइल को उसकी आपराधिक नीतियों, युद्ध अपराधों और अपने पड़ोसियों के खिलाफ विस्तारवादी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। नर्श ने कहा कि लेबनान पिछले वर्ष अक्टूबर से ही भारत सहित विश्व के देशों से आग्रह कर रहा है कि संघर्ष को क्षेत्रीय युद्ध में बदलने से रोका जाए।

लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने कहा कि मुझे महात्मा गांधी के कथन याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आप एक क्रांतिकारी को मार सकते हैं, लेकिन आप क्रांति को नहीं मार सकते। आप हिजबुल्ला के नेताओं को खत्म कर सकते हैं, लेकिन आप हिजबुल्ला को खत्म नहीं कर सकते, क्योंकि ये छिपकर नहीं रहते हैं। यह कोई काल्पनिक संरचना नहीं है जो पैराशूट से लेबनान में आई है। नर्श ने कहा कि हिजबुल्ला दुष्ट राष्ट्र इजराइल के खिलाफ एक आंदोलन का प्रतीक है और इस आंदोलन को उसके नेताओं को खत्म करके कुचला नहीं जा सकता।

जानें कब बना हिजबुल्ला?
हिजबुल्ला औपचारिक रूप से ‘‘लेबनान पर इजराइली आक्रमण’’ का विरोध करने के लिए 1985 में अस्तित्व में आया. राजदूत ने कहा, ‘‘हिजबुल्ला लेबनान में स्थापित राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत काम करता है. यह एक राजनीतिक दल है, जिसका प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल और संसद दोनों में है.’’ उन्होंने बताया कि हिजबुल्ला की एक सशस्त्र शाखा भी है.

लेबनान में इजरायल ने मचाया कोहराम
लेबनान के राजदूत ने कहा कि इजराइल द्वारा छेड़े गए युद्ध में उन्नत हथियार और प्रतिबंधित युद्ध सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और इस युद्ध के कारण 2,100 से अधिक लोग मारे गए हैं, 11,000 घायल हुए हैं और 22 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिससे लेबनान में गंभीर मानवीय स्थिति उत्पन्न हो गई है. राजदूत ने कहा, ‘‘स्थिति और बिगड़ती जा रही है और यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रही है. दुर्भाग्य से, हम संघर्ष के इस संकटपूर्ण चरण का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इजराइल को उसकी आपराधिक नीतियों, युद्ध अपराधों और अपने पड़ोसियों के खिलाफ विस्तारवादी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया गया है.’’

भारत से मांग रहा लेबनान मदद, नेतन्याहू को रोक लो
राजदूत ने कहा, ‘‘हम वर्तमान में भारत से लेबनान के लिए चिकित्सा आपूर्ति की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं.’’ उन्होंने भारत से अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन करने के लिए इजराइल पर अधिक दबाव डालने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ‘‘नेतन्याहू नियंत्रण से बाहर हैं. वह हत्या और विनाश की होड़ में लगे हुए हैं, जो बहुत खतरनाक है. किसी को नेतन्याहू को रोकना होगा.’’

पूरी दुनिया की तरफ देख रहा लेबनान
नर्श ने कहा कि लेबनान पिछले वर्ष अक्टूबर से ही भारत सहित विश्व के देशों से आग्रह कर रहा है कि संघर्ष को क्षेत्रीय युद्ध में बदलने से रोका जाए. इजराइल के हमलों में वृद्धि के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि फ्रांस इस महीने लेबनान के लिए मानवीय सहायता जुटाने और उसके दक्षिणी क्षेत्रों में सुरक्षा में सुधार लाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

इजराइल का डर, हसन नसरल्लाह को चुपचाप हिजबुल्लाह ने गुप्त स्थान पर दफनाया, नहीं निकला जनाजा
International Desk

इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को सार्वजनिक अंतिम संस्कार होने तक एक गुप्त स्थान पर अस्थायी रूप से दफनाया गया है। हिजबुल्लाह ने अभी तक नसरल्लाह के अंतिम संस्कार की योजना की घोषणा नहीं की है। विरोधाभासी रिपोर्टों से पता चलता है कि उनका अंतिम विश्राम स्थान या तो लेबनान या इराक में हो सकता है। इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी के सलाहकार अब्दुल अमीर अल तेइबान ने ट्वीट किया कि नसरल्लाह को इराक में इमाम हुसैन के बगल में कर्बला में दफनाया जाएगा। ये स्थान शिया मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है।

बेरूत में समूह के केंद्रीय मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए एक बड़े इजरायली हवाई हमले में मारा गया था। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जिस बंकर पर नसरल्लाह और वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता बैठक कर रहे थे, उस पर हमला करने के लिए 80 टन बंकर-विस्फोट बमों का इस्तेमाल किया गया था। नसरल्ला की संभवतः दम घुटने से मौत हो गई। उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिखी, जिससे पता चलता है कि विस्फोट के कारण बने जहरीले वातावरण में उनका दम घुट गया होगा।

इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में शुक्रवार को नसरल्लाह का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है। खामेनेई, जिन्होंने तेहरान में पांच साल में अपना पहला दुर्लभ शुक्रवार का उपदेश दिया, ने नसरल्लाह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। तेहरान में भी जुलूस निकाले जाने की संभावना है। नेता को देखने के लिए हजारों ईरानी राजधानी में एकत्र हुए, मुख्य मंच पर नसरल्ला की तस्वीर के साथ खामेनेई की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई।

इजराइल: सभी लक्ष्य पूरे होने तक हिजबुल्ला पर हमले बंद नहीं करेगा- बेंजामिन नेतन्याहू
International Desk

तेल अवीव । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश हिजबुल्ला पर “पूरी ताकत से” हमला कर रहा है और जब तक उसके लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, वह रुकेगा नहीं। नेतन्याहू ने यह बात उस समय कही जब वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इस दौरान अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारी इजराइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच लड़ाई को 21 दिनों के लिए रोकने पर जोर दे रहे थे ताकि वार्ता के लिए समय मिल सके।

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल की ‘‘नीति स्पष्ट है। हम हिजबुल्ला पर पूरी ताकत से हमला करना जारी रखेंगे। और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेते, जिनमें से सबसे प्रमुख लक्ष्य उत्तर के निवासियों की सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापसी है।’’ इजराइल ने इस सप्ताह लेबनान में हमले बढ़ा दिये हैं और उसका कहना है कि वह हिजबुल्ला को निशाना बना रहा है।

इजराइली नेताओं ने कहा है कि वे इस आतंकवादी समूह द्वारा इजराइल में 11 महीने से अधिक समय से सीमापार से की जा रही गोलीबारी को रोकने के लिए दृढ़ हैं, जिसके कारण उत्तरी क्षेत्रों से हजारों इजराइलियों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

मुस्लिम देशों की Israel के खिलाफ बड़ी बैठक, समुद्र में खतरानक युद्ध पोत उतारकर चारो ओर से अमेरिका ने घेर लिया
International Desk

इस्माइल हानिया की मौत के बाद अब वर्ल्ड वॉर तीन की आहट सुनाई देने लगी है। मीडिल ईस्ट में भीषण युद्ध की तैयारी हो रही है। इजरायल को अमेरिका के बैक सपोर्ट की बात तो सभी जानते हैं। लेकिन अब अमेरिका की सीधी एंट्री होती नजर आ रही है। हिजबुल्ला के साथ ईरान खड़ा नजर आ रहा है। ये माना जा रहा है कि ईरान की आने वाले दिनों में बड़े अटैक की तैयारी चल रही है। ऐसे में जंग और तेज होती हुई नजर आ रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर ने इजरायल पर सीधे अटैक के आदेश दे दिए हैं। इस बार ईरान अकेला नहीं बल्कि लेबनान, यमन के साथ मिलकर बड़े हमले की तैयारी में है।

स्थिति को जटिल बनाते हुए, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने भी इस सप्ताह के शुरू में बेरूत में इजरायली हवाई हमले का जवाब देने की कसम खाई है जिसमें कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई थी। अप्रैल में हुआ हमला दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर इजरायली हवाई हमले के प्रतिशोध में था जिसमें एक शीर्ष कमांडर सहित सात लोग मारे गए थे।

ईरान द्वारा इज़राइल की ओर मिसाइलें दागने के लगभग चार महीने बाद, यरूशलेम और वाशिंगटन इस सप्ताह के शुरू में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या के प्रतिशोध में तेहरान और उसके सहयोगियों से एक और सप्ताहांत हमले की तैयारी कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले ही अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा और इज़राइल की रक्षा के लिए मध्य पूर्व में अतिरिक्त युद्धपोत और लड़ाकू जेट तैनात करना शुरू कर दिया है।

एपी ने पेंटागन के अधिकारियों के हवाले से कहा कि अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा-सक्षम क्रूजर और विध्वंसक की भी व्यवस्था की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडेन प्रशासन आश्वस्त है कि ईरान इस सप्ताह के अंत में जल्द ही इजरायल पर हमला करने वाला है। अमेरिका को डर है कि यह हमला 13 अप्रैल के हमले से अधिक व्यापक और जटिल हो सकता है जो सीरिया में हवाई हमले के प्रतिशोध में था जिसमें एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत हो गई थी।

इजराइली हमले में फिलिस्तीनियों की मौत बड़ी गलती- नेतन्याहू
International Desk

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग शुरू होने के बाद पहली बार गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत को गलत बताया है। रविवार को इजराइली संसद नीसेट में भाषण देते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'निर्दोष लोगों को चोट न पहुंचाने की हमारी कोशिशों के बावजूद कल (शनिवार) रात हमसे बड़ी गलती हुई।'

दरअसल, शनिवार को इजराइली सेना ने गाजा के राफा में स्ट्राइक की थी। इसमें 45 फिलिस्तीनियों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इजराइली सेना ने ये स्ट्राइक एक कैंप पर की थी। इसमें गाजा के बेघर लोग रह रहे थे। स्ट्राइक के बाद लोगों की जली हुई लाशें निकाली जा रही हैं।

बाइडेन चुप हैं राफा में हमले के बाद भी
राफा में घुसपैठ के पहले से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल को चेतावनी दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि राफा में घुसपैठ पर बाइडेन ने कहा था कि इजराइल ने लाइन क्रॉस की तो अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। वे हथियारों की सप्लाई रोक देंगे। हालांकि, शनिवार को हुई स्ट्राइक के बाद बाइडेन ने निजी तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता ने इजराइली हमले को दिल तोड़ने वाला बताया।

जंग नहीं रुकेगी जब तक मकसद नहीं पूरा हो जाता
गलती मानने के बावजूद नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक उनका मकसद पूरा नहीं हो जाता है तब तक जंग नहीं रुकेगी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र संघ के चीफ एंटोनियो गुटरेस ने इजराइल से तुरंत हमले रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गाजा में कोई ऐसी जगह नहीं बची है जिसे सुरक्षित कहा जा सके। राफा में बन रहे हालातों पर UN सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक भी बुलाई गई है।

इजराइल पर लगी पाबंदियों को खतरा
राफा में मासूमों पर एयरस्ट्राइक के बाद इजराइल पर पाबंदियों को खतरा मंडरा रहा है। CNN के मुताबिक आयरलैंड के विदेश मंत्री न बताया कि यूरोपियन यूनियन के विदेश मंत्री सोमवार को ब्रसेल्स में मीटिंग करेंगे। इसमें इजराइल पर पाबंदियों लगाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी दूसरी तरफ स्पेन ने फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने की पूरी तैयारी कर ली है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में शांति लाने का इकलौता रास्ता फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देना है। स्पेन के अलावा नॉर्वे और आयरलैंड भी आज फिलिस्तीन को मान्यता देने वाला है।

बच्चों का कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा पट्टी: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
इजराइल-हमास जंग के बीच जारी जंग को एक महीना हो गया है। सात अक्टूबर से जारी युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस जंग में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजराइल के हमलों के बाद गाजा पट्टी की हालत बहुत खराब हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा पट्टी की हालत पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि गाजा बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा है। गुतारेस ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि गाजा बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा है।

गाजा के हालात मानवीय संकट से कहीं ऊपर हैं। यह मानवता का संकट है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते घंटे के साथ संघर्ष विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के पक्ष और वास्तव में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक तत्काल और मौलिक जिम्मेदारी का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदायों पर इस अमानवीय पीड़ा को रोकने और गाजा में मानवीय सहायता का विस्तार करने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, "जंग में दोनों पक्षों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मौलिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कहा कि जंग की शुरूआत से फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के 89 कर्मचारी मारे गए हैं।" एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया, "हाल के हफ्तों में हमारे संगठन के इतिहास में किसी भी अवधि की तुलना से अधिक संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मी मारे गए हैं।"

यूएनआरडब्ल्यूए ने मंगलवार को कहा कि कम से कम 26 सदस्य घायल हुए हैं। एजेंसी ने एक्स पर कहा, "हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों की बहुत याद आएगी और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। हम इस दुख को एक-दूसरे के साथ और परिवारों के साथ साझा करते हैं।" संयुक्त राष्ट्र महासचिव की टिप्पणियाँ इज़राइल द्वारा हमास पर युद्ध की घोषणा के चार सप्ताह बाद आई हैं, आतंकवादी संगठन के 7 अक्टूबर के हमले के बाद जिसमें इज़राइल में 1,400 लोग मारे गए थे और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया था।

Israel Hamas War: UN महासभा में युद्ध रोकने का प्रताव हुआ पास, पक्ष में पड़े कुल 120 वोट
International News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में गाजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए पेश प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हो गया। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 14 वोट पड़े। भारत, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी समेत 45 देशों ने मतदान से खुद को अलग कर लिया।

प्रस्ताव में इजरायल और हमास के बीच मानवीय आधार पर तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया गया है। साथ ही बिना किसी रुकावट के गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील भी की है। इसमें पानी, बिजली और वस्तुओं के वितरण को फिर से शुरू करना शामिल है। भारत गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जॉर्डन द्वारा शुरू किए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से दूर रहा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में युद्धविराम से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये प्रस्ताव जॉर्डन समेत अरब देशों की तरफ से पेश किया गया था। जिसे भारी बहुमत से अपनाया गया। इस प्रस्ताव पर भारत का वोटिंग में भाग न लेने की वजह पर विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि बीते 10 सालों से भारत सरकार की कूटनीति आतंकवाद के खिलाफ रही है।

अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी भारत के बयान ने उसके इस रुख की पुष्टि की है। इजरायल हमास संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान भारत के पीएम मोदी ने कहा था कि हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।

संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने उस प्रस्ताव को अपनाया, जिसमें तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष-विराम का आह्वान किया गया है, ताकि शत्रुता समाप्त हो सके। प्रस्ताव के पक्ष में 121 देशों ने मत किया, 44 सदस्य मतदान से दूर रहे और 14 सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट दिया। प्रस्ताव में पूरी गाजा पट्टी में आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का तत्काल, निरंतर, पर्याप्त और निर्बाध प्रावधान करने की मांग की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने मतदान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ऐसी दुनिया में जहां मतभेदों और विवादों को बातचीत से हल किया जाना चाहिए, इस प्रतिष्ठित संस्था को हिंसा का सहारा लेने की घटनाओं पर गहराई से चिंतित होना चाहिए। पटेल ने कहा कि हिंसा जब इतने बड़े पैमाने और तीव्रता पर होती है, तो यह बुनियादी मानवीय मूल्यों का अपमान है।

इज़राइल का गाजा के प्रति आक्रामक कदम उठाना है गलत: UN चीफ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार रात को गाजा में मानवीय युद्धविराम के लिए अपील जारी की है। इजरायल ने घिरे इलाके में अपना आक्रमण तेज कर दिया है।

गुटेरेस ने उन बंधकों की बिना शर्त रिहाई का भी आह्वान किया, जिन्हें 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायली बस्तियों पर हमले के बाद इजरायल द्वारा गाजा में लाया गया था। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में बड़े पैमाने पर जीवन रक्षक आपूर्ति के वितरण पर भी जोर दिया।

हर किसी को अपनी ज़िम्मेदारियाँ समझनी चाहिए। यह सच्चाई का क्षण है। इतिहास हम सभी का न्याय करेगा। गुटेरेस की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब इजरायली रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है। तेल अवीव ने घिरे इलाके में इंटरनेट और संचार को भी बंद कर दिया, जिससे लगभग 2.3 मिलियन लोग एक-दूसरे के साथ-साथ बाहरी दुनिया से संपर्क करने से कट गए।

इज़राइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने स्वीकार किया कि तेल अवीव ने युद्ध के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए गाजा में हमले तेज कर दिए हैं, जिससे उम्मीदें बढ़ गई हैं कि लंबे समय से प्रतीक्षित जमीनी आक्रमण शुरू हो सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के हमास आतंकवादी समूह के बीच युद्ध शनिवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गया। दोनों पक्षों के 8,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमास के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायली रक्षा बलों द्वारा किए गए जवाबी हवाई हमलों में कम से कम 7,300 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

इजराइल के विरोध में एकत्रित हो रहे है दुश्मन, हमास ने बिछाया जाल
हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के हिजबुल्लाह के प्रमुख ने फिलिस्तीनी आतंकवादी गुट हमास और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने आकलन किया है कि उनके गठबंधन को प्रतिरोध के लिए वास्तविक जीत हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए। अल-मनार की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में हिज़्बुल्लाह के सैय्यद हसन नसरल्लाह, हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी और इस्लामिक जिहाद प्रमुख ज़ियाद अल-नखला शामिल थे।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई गई स्थिति का आकलन किया गया और प्रतिरोध की धुरी को क्या करना चाहिए", अल-मनार पर एक शीर्षक में कहा गया, ईरान, फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों, सीरिया, लेबनान के हिजबुल्लाह और अन्य गुटों के गठबंधन का जिक्र करते हुए। वहीं सीरिया और वेस्ट बैंक में आतंकी ठिकानों पर इजराइल के हवाई हमलों और फलस्तीन में बढ़ते मानवीय संकट के बीच राहत सामग्री की दूसरी खेप गाजा पहुंची।

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने युद्ध शुरू किया, तो हम उसे इतना जोर का झटका देंगे, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। माना रहा है कि इजराइल सात अक्टूबर को हमास के अप्रत्याशित हमले की प्रतिक्रिया के रूप में गाजा में जमीनी आक्रमण शुरू करने की तैयारी में है। सीमा पर टैंक और हजारों सैनिक लामबंद हो चुके हैं, जो आदेश आने के इंतजार में हैं।

इजराइली सैना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि इजराइल ने पूरे गाजा में हमले तेज कर दिए हैं, ताकि युद्ध के अगले चरण में सैनिकों के लिए जोखिम कम हो सके। दोनों पक्षों में जारी संघर्ष के बीच क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई है, क्योंकि इजराइली युद्धक विमानों ने गाजा में विभिन्न ठिकानों पर हमले के साथ सीरिया में दो हवाई अड्डों और वेस्ट बैंक में एक मस्जिद को निशाना बनाया।

इजराइल ने कैसे कब्ज़ा किया 88% जमीन, और फिलिस्तीन 12% में सिमटा
Israel vs Hamas: इजराइल ने हमास के खिलाफ बारूदी बदला लेने की ठान ली है. हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. इजराइली फोर्स एयरस्ट्राइक में बहुमंजिला इमारत को निशाना बना रही है, जिसमें इमारत कुछ ही पल में मलबे में तब्दील हो रही है. गाजा में स्ट्राइक के जवाब में इजराइल को हमास ने धमकी देते हुए कहा है कि हर घर पर बमबारी के बदले में इजराइली बंधक की जान लेंगे और बंधकों की मौत का लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा.

इजरािल की ताकत से हमास वाकिफ है. हमास जानता है आर-पार की लड़ाई में वो इजराइल के सामने लंबे वक्त तक नहीं टिक सकता, लेकिन फिर भी उसने 7 सितंबर को अबतक का सबसे भीषण हमला किया. दरअसल हमास ने ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड के तहत इजराइल से विदेशी नागरिकों को बंधक बनाना का खास प्लान तैयार किया था. अब इन बंधकों को गाजा में बनी सीक्रेट टनल में छिपाकर रखा गया है, जहां तक दुनिया की किसी भी सीक्रेट एजेंसी का पहुंचना और बंधकों को आजाद कराना बेहद मुश्किल है.

इजराइल और फिलिस्तीन मिडिल ईस्ट में आते हैं और यह एशिया की आखिरी लाइन है. पहले यह पूरा इलाका मुस्लिमों का था और इसको फिलिस्तीन के नाम से जाना जाता था, लेकिन 14 मई 1948 को इजराइल बनने के बाद इसको यहां पर 44 प्रतिशत जमीन दे दी गई. इसके साथ ही फिलिस्तीन को 48 फीसदी और बाकी की 8 प्रतिशत पर यूएनओ का कब्जा रहा, जिसमें येरूशलम शामिल था. इसके पीछे यूएनओ ने तर्क दिया कि येरूशलम यहूदी, मुस्लिम और ईसाई तीनों के लिए पवित्र स्थान है, इसलिए यह किसी एक को नहीं दिया जा सकता है.

इजराइल के बनने के साथ ही उसपर युद्ध कर दिया, जिसमें उनकी करारी हार हुई और इजराइल ने फिलिस्तीन के 26 प्रतिशत जमीन पर कब्जा कर लिया. अब सिर्फ फिलिस्तीन के पास 22 प्रतिशत जमीन ही बची. दोनों देशों के बीच दुश्मनी बरकरार रही और फिर 1956, 1967, 1973, 1983 और 2011 में लड़ाई हुई, जिसमें इजराइल ने फिलिस्तीन की 10 फीसदी जमीन को फिर छीन लिया. ऐसे में साल 1948 में जिस फिलिस्तीन को 48 प्रतिशत जमीन मिली थी अब उसके पास सिर्फ 12 फीसदी जमीन ही बची है और वह उसको बचाने के लिए भी संघर्ष कर रहा है.

जो येरूशलम यूएनओ के अंदर आता है, उसके पास एक जगह शेख जर्राह है. इजराइल की सुप्रीम ने एक आदेश देते हुए कहा कि शेख जर्राह में जो फिलिस्तीन रहते हैं, उनको यहां से हटा दिया जाए क्योंकि यह जगह यहूदियों का है. शेख जर्राह की जमीन को करीब 150 साल पहले यहूदियों ने अरब देशों से खरीदना शुरू किया. इनके पास इसके पेपर थे और सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यहां पर जो फिलिस्तीन के लोगों ने करीब 500 मकान बनाए हुए हैं, उनको जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया जाए. इसी बात को लेकर फिलिस्तीन के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया और कहा कि आप पुराना मामला क्यों उठा रहे है, क्योंकि यह 150 साल पहले का है.

फिलिस्तीन का समर्थन करने वाले लोग अक्सर कहते है कि 150 साल पुराना मामला उठाओगे तो विवाद होगा, लेकिन वह एक ऐसे ही मामले को लेकर तुर्की पर चुप्पी साध लेते हैं. तुर्की में सुल्तान अल फतेह नाम का एक शासक हुआ करता था, जिन्होंने वहां की हाजिया सोफिया मस्जिद जो उस समय एक चर्चा होता था उसको खरीद लिया.

उसके बाद दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों ने ओटोमन एम्पायर को हरा दिया तो उनका कहना था कि यह इतिहास के हिसाब से चर्च था और इन्होंने इसे खरीदकर मस्जिद बना दिया. ऐसे में इसके विवाद को खत्म करने के लिए हाजिया सोफिया को म्यूजियम बनाने का फैसला किया. लेकिन एर्गोदान ने सत्ता संभालने के बाद कहा कि इसको 400 साल पहले हमने खरीदा था तो इसपर हमारा अधिकार और इसको मस्जिद होना चाहिए.

अब सिर्फ फिलिस्तीन के दो टुकड़े बचे हैं, जिसमें एक गाजा पट्टी और एक वेस्ट बैंक का हिस्सा है. वेस्ट बैंक नरम दल वाले हैं और वह बिना किसी हिंसा का सहारा लिए इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं. वेस्ट बैंक को अरब देशों का समर्थन हासिल है, जबकि गाजा पट्टी को ईरान का. जब भी इजराइल पर रॉकेट से हमला किया जाता है तो वह गाजा पट्टी से किया जाता और उसको सभी हथियार मुहैया कराने का आरोप भी ईरान पर ही लगता है.

गाजा पट्टी में हमास नाम का एक संगठन है, जिसको इजराइल आतंकी संगठन कहता है. हमास का कहना है इजराइल हमेशा जुर्म करता है और हम अपने लोगों की मौत का बदला लेंगे.