dmpatna sdopatna - Swatantra Prabhat

रात में गुल रहती है बिजली, सुबह होती है बहाली
धनरुआ (पटना)। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर फीडर से जुड़े इलाकों में पिछले एक सप्ताह से रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में करीब 11 बजे बिजली काट दी जाती है और सुबह लगभग 6 बजे आपूर्ति बहाल होती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि शिकायत के लिए जब बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को फोन किया जाता है तो अधिकांश समय उनका फोन रिसीव नहीं किया जाता। लोगों का कहना है कि यदि किसी आपात स्थिति या बिजली से जुड़ी दुर्घटना के समय भी अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे तो समय पर राहत और बचाव कैसे संभव होगा।

कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानों से अधिकारियों की सांठगांठ है और जानबूझकर रात में बिजली आपूर्ति बाधित की जाती है ताकि लोग इनवर्टर खरीदने को मजबूर हों। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

विभाग ने आरोपों को किया खारिज

इस संबंध में जब बिजली विभागीय एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रतिदिन नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है। उनके अनुसार, केवल एक दिन आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसके बाद से लगातार सामान्य रूप से बिजली दी जा रही है।जब उनसे ग्रामीणों के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि रात करीब 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि "ऐसा कुछ नहीं है।"

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात्रिकालीन बिजली आपूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और अधिकारियों का रवैया नहीं बदला, तो वे पावर ग्रिड का घेराव कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।