सचिव अरविंद चौधरी - Swatantra Prabhat

कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम पंचायतरखिया में उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन में ग्रामीणों ने किया हंगामा
बस्ती। बस्ती जिले के विकासखंड कप्तानगंज ग्राम पंचायत रखिया में उचित दर विक्रेता ( कोटेदार ) की दुकान के चयन के लिए पंचायत भवन पर बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज चंद्रभान उपाध्याय , सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) सुशील कुमार श्रीवास्तव,सहायक विकास अधिकारी (कृषि ) अरुण पटेल,सचिव अरविंद चौधरी,ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव व कप्तानगंज पुलिस की मौजूदगी में हुई । उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन के लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत मतदाता सूची के एक चौथाई मतदाता का बैठक में उपस्थित होना आवश्यक था । खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत के मतदाता सूची के हिसाब से 426 मतदाताओं को बैठक में उपस्थित होने के बाद ही अन्य प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया । बैठक में उपस्थित सबसे पहले हस्ताक्षर के माध्यम से ग्रामीणों की उपस्थित दर्ज कराई और बाद में उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन के लिए जारी नियमों को बताया गया । जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन के लिए जारी नियमों को बताते समय ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन के लिए पहले सारे नियमों को नही बताया गया था और ग्रामीणों की खुली बैठक में चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था । ग्रामीणों का कहना था कि चयन प्रक्रिया ग्रामीणों की खुली बैठक में हो लेकिन चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि हम सब खुली बैठक में चयन नही कर सकते और हम कानून से कार्य करेंगे । थोड़ी देर बाद चयन प्रक्रिया के पहले ही बीडीओ व एडीओ पंचायत बैठक से उठकर ब्लाक मुख्यालय चले गए । बैठक में उपस्थित महिलाओं ने बैठक का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और बैठक को निरस्त कर पुनः उचित दर विक्रेता की दुकान की चयन के लिए तिथि निर्धारित करने की मांग पर अड़े रहे । बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के हंगामे के बीच सचिव अरविंद चौधरी ने एक समूह की महिला का आवेदन उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए ले लिया । जब ग्रामीणों को पता चला कि सचिव द्वारा एक समूह की महिला का आवेदन लिया गया है तो महिलाएं उग्र हो गई और सचिव अरविंद चौधरी के गाड़ी के आगे आकर विरोध-प्रदर्शन करने लगी । महिलाओं के कड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कप्तानगंज पुलिस ने कप्तानगंज थाने पर फोन के माध्यम से सूचना देकर पुनः भारी संख्या में पुलिस बल भेजने की मांग की । थोड़ी देर बाद भारी संख्या कप्तानगंज की टीम पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को समझो जाकर मामले को शांत कराया । इस संबंध में ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव ने कहा कि उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन की प्रक्रिया हंगामा होने के कारण पूर्ण नहीं हो पाई है चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से पुन: मांग की जायेगी एवं सचिव अरविन्द चौधरी ने फोन रिसीव नहीं किया । उक्त प्रकरण में खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय ने बताया कि सचिव द्वारा जानकारी दी गई है कि एक समूह द्वारा एक फार्म दिया गया है लेकिन अभी चयन प्रक्रिया की सारी कार्रवाई पूर्ण नहीं हो पाई है । ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सहमति के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा ।