बौद्ध समाज की बैठक - Swatantra Prabhat

बाबा साहब के अस्थि कलश व प्रतीकों को हटाने के विरोध में आज होगी रणनीतिक बैठक
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा परिसर, 10 विधानसभा मार्ग स्थित बाबा साहब के पावन अस्थि कलश, बुद्ध प्रतिमा, बोधि वृक्ष एवं अशोक स्तंभ सहित अन्य आस्था प्रतीकों को स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में बहुजन एवं बौद्ध समाज की विभिन्न समितियों और सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक रविवार, 21 जून को आयोजित की जाएगी।

बौद्ध-अंबेडकर समितियों एवं सामाजिक संगठनों (एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय) की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 10 विधानसभा मार्ग स्थित डॉ. अंबेडकर महासभा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) द्वारा बाबा साहब के पावन अस्थि कलश, बुद्ध प्रतिमा, बोधि वृक्ष, अशोक स्तंभ आदि को जुलाई 2026 में ऐशबाग स्थित अंबेडकर ट्रस्ट भवन में स्थानांतरित करने संबंधी वक्तव्य दिया गया था।

अपील में कहा गया है कि यह प्रस्ताव देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों बौद्ध और अंबेडकर अनुयायियों की आस्था से जुड़ा विषय है तथा इससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे पर विचार-विमर्श एवं आगे की रणनीति तय करने के लिए समस्त बौद्ध-अंबेडकर समितियों, सामाजिक संगठनों तथा बुद्धिजीवी वर्ग के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सायं 4 बजे आनंद बुद्ध विहार, औरंगाबाद खालसा, बिजनौर रोड (रेलवे ओवरब्रिज के निकट), लखनऊ में बुलाई गई है।

बैठक में अधिक से अधिक संख्या में समाज के प्रतिनिधियों से सहभागिता की अपील की गई है। इस संबंध में के.के. गौतम, बौद्धाचार्य नेक राम बौद्ध, राम कुमार गौतम, नीलिमा कुमारी, राम लगन सिंह यादव, जी.पी. भारती, बौद्धाचार्य वीर बहादुर बौद्ध, काशी प्रसाद, डॉ. देवेंद्र प्रताप यादव, प्रदीप तथा बी.पी.एस. कुशवाहा, रविंद्र कुमार , राजेश स्वरूप सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से लोगों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।